बेगूसराय में सड़क हादसे में मजदूर की मौत:काम करने बलिया गया था युवक, लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंदा
![]()
बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। बीते रात भी एनएच-31 फोरलेन पर अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर ढाला के समीप की है।
मृतक की पहचान रहाटपुर निवासी मोहन महतो के बेटे श्याम कुमार (21 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रही है।
घटना के संबंध में मृतक के पिता मोहन महतो ने बताया कि श्याम कुमार दैनिक मजदूरी करता था। कल वह काम करने के लिए बलिया गया था। वहां से रात में वापस घर नहीं आया। हम लोग फोन कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद सुबह में हादसे की सूचना मिली।
इसके बाद थाना पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। श्याम कुमार के पिता का कहना है कि वह अपने साइड से ही आ रहा था और इसी दौरान हादसा हुआ है। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट





Mar 23 2024, 19:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.2k