हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं पशुपति पारस
![]()
बिहार: एनडीए में बिहार की लोकसभा सीटों के बंटवारे के बाद लोजपा(आर) के प्रमुख चिराग पासवान ने साफ किया है कि वह लोकसभा का चुनाव वह हाजीपुर सीट से ही लड़ेंगें. वह वर्तमान में जमुई के सांसद हैं. उधर, एनडीए में तवज्जों नहीं मिलने के बाद रालोजपा के प्रमुख पशुपति कुमार पारस एक-दो दिनों के भीतर केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं. चिराग ने सोमवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि वह हाजीपुर से चुनाव लडेंगें. उन्होंने प्रधानमंत्री को विशेष रूप से यह कहते हुए धन्यवाद दिया कि उन्होंने हमारी पार्टी की चिंता की और मान सम्मान रखा. चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का भी आभार हैं कि सभी ने सहजता से सीट बंटवारे का फैसला लिया. कहां, एनडीए को 400 से अधिक सीटें लोकसभा चुनाव में दिलाने के लिए हमसभी एक साथ आए हैं.
उधर, केन्द्रीय मंत्रि पशुपति कुमार पारस अपने पद से इस्तीफा देने का एलान अगले एक- दो दिनों में कर सकते हैं. उनकी पार्टी रालोजपा को लोकसभा चुनाव में एनडीए के तहत कोई सीटें नहीं मिलने के बाद वह इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. उन्होंने सोमवार को दिल्ली में अपने आवास पर पार्टी के नेताओं के साथ विचार-विर्मश किया. बताया जा रहा हैं कि मंगलवार को वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं. इसके बाद उनके पटना आने की भी संभावना हैं. यह भी बताया जा रहा हैं कि वह अपने आगे की रणनीति का एलान पटना में ही कर सकते हैं.
एनडीए के घटक दलों के बीच सोमवार को सीटों का बंटवारा हो गया. एनडीए के शीर्ष नेताओं के मंथन के बाद दिल्ली भाजपा मुख्यालय में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा की गई. इसके तहत भाजपा 17 सीट, जदयू 16 सीट तो चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा(आर) पांच सीट पर चुनाव लड़ेंगी. दो अन्य सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट मिली हैं. सीटों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं. एनडीए में केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस की रालोसपा और मुकेश सहनी की वीआईपी को जगह नहीं मिली हैं.
भाजपा को मिली सीटें
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम लोकसभा सीट (सुरक्षित) भाजपा को मिली हैं.
जदयू के हिस्से में आई सीटें
जदयू को वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज(सुरक्षित), सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीट मिली हैं. इसके अलावा लोजपा( रामविलास) के हिस्से में वैशाली, हाजीपुर(सुरक्षित), समस्तीपुर(सुरक्षित) खगड़िया और जमुई(सुरक्षित) की सीटें गई हैं. हम को गया(सुरक्षित) और रालोमो को काराकाट की सीटें दी गई हैं.
कई सीटों की हुई अदला- बदली
एनडीए सीटों के बंटवारे के बीच कई सीटों की अदला- बदला भी हुई हैं. भाजपा ने शिवहर सीट जदयू के लिए छोड़ दी हैं. शिवहर से अभी रमा देवी सांसद हैं. जबकि भाजपा ने लोजपा से नवादा सीट ले ली हैं. नवादा से अभी चंदन सिंह सांसद हैं. जदयू के अभी 16 सांसद हैं लेकिन पार्टी पिछली बार 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. अपनी दो सीटिंग सीटें काराकाट और गया को जदयू ने अपने सहयोगी दलों को दे दी हैं. काराकट से महाबली सिंह और गया से विजय मांझी सांसद हैं. काराकट रालोमो तो गया हम पार्टी के खातें मे गई हैं.


बिहार: एनडीए में बिहार की लोकसभा सीटों के बंटवारे के बाद लोजपा(आर) के प्रमुख चिराग पासवान ने साफ किया है कि वह लोकसभा का चुनाव वह हाजीपुर सीट से ही लड़ेंगें. वह वर्तमान में जमुई के सांसद हैं. उधर, एनडीए में तवज्जों नहीं मिलने के बाद रालोजपा के प्रमुख पशुपति कुमार पारस एक-दो दिनों के भीतर केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं. चिराग ने सोमवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि वह हाजीपुर से चुनाव लडेंगें. उन्होंने प्रधानमंत्री को विशेष रूप से यह कहते हुए धन्यवाद दिया कि उन्होंने हमारी पार्टी की चिंता की और मान सम्मान रखा. चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का भी आभार हैं कि सभी ने सहजता से सीट बंटवारे का फैसला लिया. कहां, एनडीए को 400 से अधिक सीटें लोकसभा चुनाव में दिलाने के लिए हमसभी एक साथ आए हैं.




बिहार: लोकतंत्र की जननी वैशाली आधुनिक समय के निर्वाचन प्रणाली में महिला जनप्रतिनिधियों के लिए मुफीद साबित हो रही हैं. परिसीमन के बाद 1977 में अस्तित्व में आए इस संसदीय क्षेत्र में अब तक तेरह चुनाव हो चुके हैं. इनमें से महिला उम्मीदवारों के हाथ चार बार बाजी लगी हैं. तीन बार तो महिलाओं के बीच ही सीधा मुकाबला हुआ हैं.पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद को सबसे ज्यादा पांच बार इस क्षेत्र का संसद में प्रतिनिधित्व का मौका मिला, जबकि दो बार किशोरी सिन्हा सांसद पहुंची.
बिहार: बिहार बोर्ड जल्द से जल्द इंटर के नतीजे जारी करने की तैयारी कर रहा हैं. दरअसल बिहार बोर्ड अभी 12 वीं के स्टूडेंट्स के इंटरव्यू ले रहा हैं, इसलिए जैसे ही इंटरव्यू समाप्त होंगें, नतीजे जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी. टॉपर्स के इंटरव्यू दो से तीन दिन तक चलते हैं, इसके अलावा बिहार बोर्ड ने नतीजे के लिए सभी तैयारी कर ली है. बस नतीजे को जारी किए जा सकते हैं. लेकिन अधिकारिक तौर पर इस बारे में अभी कोई जानकारी अभी दी नहीं गई हैं. नतीजे biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर जारी होंगें. इसके साथ नतीजे livehindustan.com पर भी चेक किए जा सकेंगें. दरअसल बिहार बोर्ड ने टॉपर के इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दी हैं. टॉपर का इंटरव्यू 11 से शुरू किया जा सकता हैं, इसके बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी जोरों पर शुरू कर देगा.
बिहार: भागलपुर और राजगीर में सरकार नए हवाई अड्डे बनाएगी. भागलपुर में वर्तमान हवाई अड्डे को स्थानांतरित कर छह हजार फीट की लंबाई का रन-वे और एक टर्मिनल भवन बनेगा. इसी प्रकार राजगीर में भी छह हजार फीट की लंबाई का रन-वे होगा. इसके लिए जमीन चिह्नित कर निर्माण की सैद्धांतिक राज्य मंत्रिमंडल ने दी हैं. राज्य के प्रमुख शहरों के आसपास नए सैटेलाइट टाउनशिप, ग्रीन फील्ड टाउनशिप विकसित किए जाएंगे. इस आशय का प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल ने स्वीकृत किया हैं.
बिहार: बिहार के प्रमुख शहरों के निकट ग्रीन टाउनशीप विकसित होगी. गुरूवार को सीएम नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग में नगर विकास का आवास विभाग के अलावा जल संसाधन विभाग और खेल विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न टाउनशिप बसने से प्रमुख शहरों के आसपास का क्षेत्र और विकसित होगा तथा लोग इसका उपयोग कर सकेंगें. विकसित टाउनशिप में सड़क, पार्क, ड्रेनेज, शुद्ध पेयजल आदि कई बेहतर एवं सुनियोजित व्यवस्था रहेगी.
बिहार: जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने गुरूवार को कहा कि राजद झूठ की फूंक से लालटेन को जलाने की कोशिश कर रहा पर इसका उसे कोई फायदा नहीं मिलेगा. लालू परिवार की जमींदारी बचाए रखने के लिए राजद अब पूरी तरह से कांग्रेस के नक्शेकदम पर उतर चुका हैं.
बिहार: पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड( पीएम आर सी एल) में 20 पदों पर प्रतिनियुक्ति एवं संविदा पर पदाधिकारियों की बहाली होगी. इनमें महाप्रबंधक से लेकर निदेशक तक के पद हैं. इसके लिए पटना मेट्रो ने आवेदन आमंत्रित किए हैं.
बिहार: शिक्षा विभाग ने ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में फर्जी नामांकन पर रोक लगाने के प्रति सभी जिलों के अफसरों को आगाह किया हैं. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने मंगलवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया हैं
बिहार: राशन कार्ड बनवाने के नाम पर कई बार बिचौलिए परेशान करते हैं. वे आमजन से रूपये एड लेते हैं. लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं हैं. बस अॉनलाइन आवेदन करें और इंतजार करें. किसी बिचौलिए के चक्कर में फंसने की जरूरत नहीं हैं.
Mar 19 2024, 16:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.9k