नीतीश सरकार का मास्टर स्ट्रोक! राज्य कर्मचारी का महंगाई भत्ता इतने प्रतिशत बढ़ा.
![]()
बिहार: भागलपुर और राजगीर में सरकार नए हवाई अड्डे बनाएगी. भागलपुर में वर्तमान हवाई अड्डे को स्थानांतरित कर छह हजार फीट की लंबाई का रन-वे और एक टर्मिनल भवन बनेगा. इसी प्रकार राजगीर में भी छह हजार फीट की लंबाई का रन-वे होगा. इसके लिए जमीन चिह्नित कर निर्माण की सैद्धांतिक राज्य मंत्रिमंडल ने दी हैं. राज्य के प्रमुख शहरों के आसपास नए सैटेलाइट टाउनशिप, ग्रीन फील्ड टाउनशिप विकसित किए जाएंगे. इस आशय का प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल ने स्वीकृत किया हैं.
शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इन प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई . मंत्रिमंडल ने राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ता में चार प्रतिशत वृद्धि करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया हैं. आज भी बैठक में कुल 108 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए.
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया कि मंत्रिमंडल ने सप्तम केंद्रीय पुनरीक्षित वेतन पेंशन प्राप्त कर रहे सरकारी सेवक और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ता में एक जनवरी 2024 के प्रभाव से चार प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव स्वीकृत किया हैं. इन्हें अब तक 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था. अब 50 प्रतिशत भत्ता मिलेगा.
इसके अलावा षष्ठम केंद्रीय वेतनमान में वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे सेवकों और पेंशनरों का भत्ता एक जुलाई 23 के प्रभाव से 221 प्रतिशत के स्थान पर 230 प्रतिशत करने का प्रस्ताव, पंचम केंद्रीय वेतनमान प्राप्त कर रहे सेवकों और पेंशनरों को पहली जुलाई 2023 के प्रभाव से 412 के स्थान पर 427 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया हैं.
उपभोक्ताओं के विद्युत अनुदान को 15345 करोड़ मंत्रिमंडल ने वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत विभिन्न श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को निर्धारित अनुदान देने के लिए मंत्रिमंडल ने अप्रैल 2024 से मार्च 2025 की अवधि के लिए 15345 करोड़ रूपये रिजर्व बैंक के माध्यम से एनटीपीसी को देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया हैं. प्रत्येक महीने इस मद में 1278.08 करोड़ रूपये खर्च होंगें.
पटना के राजेन्द्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम के पुर्ननिर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड( बीसीसीआइ) को दीर्घकालिक लीज पर देने का प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल में स्वीकृत किया हैं. इसके अलावा प्रदेश के नौ प्रमंडलों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल संरचनाओं के निर्माण का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया हैं. हर जिले में आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, एथलीटों के लिए छात्रवृति कला संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए सभी जिलों में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खोलने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ हैं
प्रशिक्षण केन्द्र खोलने के लिए वर्ष 2024-25 में 1086.60 करोड़ और 2025 में 934.30 करोड़ रूपये खर्च होंगें. प्रदेश के विभिन्न आयु वर्ग के एथलीटों के लिए दीर्घकालिक एथलीट विकास कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन के लिए बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना 2024 स्वीकृत. योजना पर सरकार हर वर्ष 30 करोड़ रूपये खर्च करेगी. मंत्रिमंडल ने अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए 84 पुलिस आउट पोस्ट और 24 रेल पुलिस पोस्ट को थानों में उत्क्रमित करने का प्रस्ताव किया हैं.
मंत्रिमंडल ने सामुदायिक चलंत शौचालयों एवं सीवेज के सेप्टिक मल के ट्रीटमेंट और 202 नालों ने बायोरेमेडिएशन ट्रीटमेंट के लिए मंत्रिमंडल ने 474.06 करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं. पटना में गंगाजल को पेयजल के रूप में सप्लाई करने के लिए 6513 करोड़ सरकार ने जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत पटना शहर को पेयजल के गंगा जल आपूर्ति योजना स्वीकृत की हैं. साथ ही इस योजना के कार्यान्वयन के 6513.16 करोड़ रूपये भी स्वीकृत किए हैं. पटना के अलावा औरंगाबाद, डिहरी, अरवल, सासाराम, जहानाबाद, भभुआ एवं मोहनिया शहरों को सतही जल का उपयोग करते हुए पेयजल के लिए उपलब्ध कराने के लिए मंत्रिमंडल ने 1546.51 करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं.
निवेश से जुड़े कई प्रस्तावों को वित्तीय प्रोत्साहन मंत्रिमंडल ने उद्योग विभाग के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद बिहार निर्यात प्रोत्साहन, मेसर्स, वरूण बिवरेज बेगूसराय, श्रीनिवास एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीच्यूट अॉफ मेडिकल साइंसेज सारण को भी वित्तीय प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया हैं. साथ ही बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन(वस्त्र व धर्म) नीति 2022 में संशोधन का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया हैं.
शिक्षा समेत अन्य विभागों में 21475 पद सृजित किए हैं. साथ ही अन्य संग्रहालयों के संचालन के लिए विभिन्न कोटि के 61 नए पद सृजित किए हैं. साथ ही अन्य संग्रहालयों के संचालन के लिए 34 अन्य पद भी सृजित किए गए हैं. बिहार विरासत विकास समिति के लिए स्थायी रूप से छह पद सृजित किए हैं. इनके अलावा शिक्षा विभाग में कक्षा एक से पांच के लिए 11039, कक्षा छह से आठ के लिए 5957 पद, कक्षा नौ से दस के लिए 4361 पद भी सृजित पदों के अलावा 19 पद और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुमंडलीय जन संपर्क कार्यालयों में आवश्यकता आधारित 10 पद सृजित का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया है.


बिहार: भागलपुर और राजगीर में सरकार नए हवाई अड्डे बनाएगी. भागलपुर में वर्तमान हवाई अड्डे को स्थानांतरित कर छह हजार फीट की लंबाई का रन-वे और एक टर्मिनल भवन बनेगा. इसी प्रकार राजगीर में भी छह हजार फीट की लंबाई का रन-वे होगा. इसके लिए जमीन चिह्नित कर निर्माण की सैद्धांतिक राज्य मंत्रिमंडल ने दी हैं. राज्य के प्रमुख शहरों के आसपास नए सैटेलाइट टाउनशिप, ग्रीन फील्ड टाउनशिप विकसित किए जाएंगे. इस आशय का प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल ने स्वीकृत किया हैं.




बिहार: बिहार के प्रमुख शहरों के निकट ग्रीन टाउनशीप विकसित होगी. गुरूवार को सीएम नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग में नगर विकास का आवास विभाग के अलावा जल संसाधन विभाग और खेल विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न टाउनशिप बसने से प्रमुख शहरों के आसपास का क्षेत्र और विकसित होगा तथा लोग इसका उपयोग कर सकेंगें. विकसित टाउनशिप में सड़क, पार्क, ड्रेनेज, शुद्ध पेयजल आदि कई बेहतर एवं सुनियोजित व्यवस्था रहेगी.
बिहार: जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने गुरूवार को कहा कि राजद झूठ की फूंक से लालटेन को जलाने की कोशिश कर रहा पर इसका उसे कोई फायदा नहीं मिलेगा. लालू परिवार की जमींदारी बचाए रखने के लिए राजद अब पूरी तरह से कांग्रेस के नक्शेकदम पर उतर चुका हैं.
बिहार: पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड( पीएम आर सी एल) में 20 पदों पर प्रतिनियुक्ति एवं संविदा पर पदाधिकारियों की बहाली होगी. इनमें महाप्रबंधक से लेकर निदेशक तक के पद हैं. इसके लिए पटना मेट्रो ने आवेदन आमंत्रित किए हैं.
बिहार: शिक्षा विभाग ने ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में फर्जी नामांकन पर रोक लगाने के प्रति सभी जिलों के अफसरों को आगाह किया हैं. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने मंगलवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया हैं
बिहार: राशन कार्ड बनवाने के नाम पर कई बार बिचौलिए परेशान करते हैं. वे आमजन से रूपये एड लेते हैं. लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं हैं. बस अॉनलाइन आवेदन करें और इंतजार करें. किसी बिचौलिए के चक्कर में फंसने की जरूरत नहीं हैं.
बिहार: चुनाव तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई. इसमें सभी जिलों से समिति के पदाधिकारी सम्मिलित हुए.
बिहार: जमुई से सांसद चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड के हरि सिंह उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को जन आर्शीवाद सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह वैशाली की धरती को नमन करते हैं. राजनीतिक साजिश से उनके परिवार को तोड़ने की कोशिश की गई . घर तोड़ने की कोशिश की गई. पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया गया. मगर चिराग पासवान साजिशकर्ता के आगे न झुका और ना ही डरा, बल्कि अपने पिता के आर्दश पर आगे बढ़ते रहा. वे आज बिहार फसर्ट और बिहार फसर्ट के थीम को आगे बढ़ा रहे हैं. इसे अपार सफलता भी मिली हैं.
बिहार: त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थानों के बेहतर संचालन के लिए मुखिया से सरपंच तक और अधिकारी से लेकर अनुरक्षक तक प्रशिक्षित होंगें. इसके लिए सोनपुर में बिहार राज्य पंचायत संसाधन केंद्र भवन बनेगा. 35 करोड़ 96 लाख 54 हजार की राशि से 4 एकड़ में यह भवन बनेगा. दो मंजिला इस भवन में एकेडमिक ब्लॉक के अतिरिक्त प्राचार्य और प्रोफेसर आवास भी होंगें. पंचायती राज विभाग ने पंचायत संसाधन केन्द्र भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार करके लोक वित्त समिति को भेज दिया हैं. लोक वित्त समिति की हरी झंडी मिलते ही नीतीश कैबिनेट से स्वीकृति ली जाएगी. माना जा रहा हैं कि अगले वित्तीय वर्ष में भवन तैयार हो जायगा.
Mar 17 2024, 07:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.6k