भाकपा माले नेताओं ने सीएए का विरोध करते हुए सिंदरी में गृह मंत्री का जलाया पुतला
सिंदरी । केन्द्र सरकार द्वारा जारी नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ भाकपा माले, इनौस और ऐपवा के नेताओं ने गुरुवार को सूर्यदेव सिंह चौक पर प्रतिवाद कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया। कार्यक्रम में भाकपा माले लोकल सचिव सुधीर महतो ने बताया कि राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सीएए के खिलाफ सिंदरी बलियापुर लोकल कमेटी ने सिन्दरी में प्रतिवाद कार्यक्रम किया। इसमें सीएए अधिनियम को वापस करने, संविधान के साथ छेड़छाड़ करना बन्द करने, भारत में सीएए व एनआरसी नहीं चलने देने तथा मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में सीएए और एनआरसी लागू कर गंगा यमुना तहजीब पर चोट पहुँचा रही है। भाजपा सरकार हिन्दू मुस्लिम का धुर्वीकरण की राजनीति शुरु कर दी है। धर्मनिरपेक्षता की बात करने वाली सरकार का असली चेहरा अब सामने आने लगा है। इलेक्ट्रोल बॉन्ड घोटाले को छिपाने के लिए देश में भेदभाव और विभाजनकारी सी ए ए कानून का अधिसूचना जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। पूरे देश में मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अब इस सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकना होगा। कार्यक्रम में भाकपा माले के परसबनिया लोकल सचिव सुधीर महतो, सिंदरी नगर सचिव कृष्ण प्रसाद, आरवाइए सिंदरी प्रभारी विमल कुमार रवानी, इंकलाबी नौजवान बलियापुर अध्यक्ष आसमान मरांडी, आयशा के विशाल सोरेन, सुभाष मंडल, सागर मंडल, ओमप्रकाश, सत्येंद्र ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, कृष्णा मरांडी, भारत महतो, हरि मुर्मू, संजू वर्मा, किशन रवानी, हलीम खान, मजीद खान, दारा जी, किसून महतो मौजूद थे।
Mar 16 2024, 20:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k