बिहार में प्रवासी पक्षियों की सैटेलाइट से निगरानी, देसी वर्ड को पहनाई जा रही रिंग, जानें वजह
![]()
बिहार: सूबे समेत देश की विभिन्न जगहों पर विचरण कर रहे पक्षियों को रिंग पहनाया जा रहा हैं. इसके जरिये देशी पक्षियों की अपनी पहचान मिलने लगी हैं. इनके भटकाव या अनहोनी की दशा में भी इसका ब्योरा इसी रिंग के जरिए माना जा रहा हैं. इसके अलावा प्रवासी पक्षियों को रेडियो टैग पहनाकर उनपर भी सैटेलाइट से नजर रखी जाएगी.
भागलपुर के सुन्दर वन में बिहार का पहला वर्ड रिंगिंग सेंटर चल रहा हैं. इसके अलावा देश में तीन जगह( तमिलनाडु के प्वाइंट कालिमेयर, राजस्थान के भरतपुर व ओडिसा के चिल्का) में वर्ड रिंगिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं. भागलपुर में बीएनएचएस
(बांबे नैचुरल हिस्ट्री सोसाइटी) की ओर से इस सेंटर का संचालन सात फरवरी 2020 से किया जा रहा हैं. बिहार के छह वेटलैंड(वैशाली के नरेगा लेक, दरभंगा के कुनेश्वर स्थान, बेगुसराय के कावर लेक, जमुई के नागी-नकटी, कटिहार के गीगाबील और भागलपुर के विक्रमशिला गांगेटिक डाल्फिंन सेंचुरी क्षेत्र, जमुई के नागी- नकटी, कटिहार के गोंगबिल और भागलपुर के विक्रमशिला गांगेटिक डाल्फिंन सेंचुरी क्षेत्र) में बीएनएचएस टी टीम स्थापना काल से लेकर अबतक 149 प्रजातियों के कुल 2094 पक्षियों को रिंग पहनाया गया हैं, उनमें छोटा गरूड़, बड़ा गरूड़, बार हेटेड गूंज, ग्रे लेग गूंज, इंडियन स्किमर, 12 प्रकार के बारबलर्स प्रमुख प्रजाति हैं. बीएनएचएस भागलपुर के निदेशक डॉ पोन्नूसामी सत्यासेलवम की अगुआई में सात सदस्यीय टीम करती हैं.
रिंग में होता हैं कोड, जिसमें दर्ज होता हैं पक्षी का ब्योरा
बीएनएचएस भागलपुर के हिस्ट्री डायरेक्टर डॉ पोन्नूसामी सत्यासेलवम बताते हैं कि पक्षियों के न केवल पैर, बल्कि गर्दन, पंख के पास समेत अन्य अंगों में रिंग पहनाया जाता हैं. इस रिंग में कोड होता हैं. उस कोड के जरिए उस पक्षी का पूरा ब्योरा जैसे कि उसका नाम, प्रजाति, रिंग पहनाने की तिथि व उम्र आदि रहता हैं. ऐसे में अगर रिंग पहना पक्षी भटक जाता हैं या फिर घायल या मृत हो जाता हैं. तो इसी कोड का इस्तेमाल किया जाता हैं.साथ ही ये पक्षियों की प्रजाति, संख्या आदि के बारे में जानकारी ली जा सकती हैं.
नवंबर से प्रवासी पक्षियों को पहनाया जायगा रेडियो टैग
बीएनएचएस की वरीय शोधकर्ता खुशबू रानी ने बताया कि रिंग पहने पक्षियों का ब्योरा जहां कोड के जरिए जाना जाता हैं. तो वहीं रेडियोकोलर (रेडियो टैग) के जरिए जाना जाता हैं तो वहीं रेडियों कॉलर(रेडियो टैग) के जरिए नजर रखा जा सकता हैं. ऐसे पक्षी जिनका लंबे समय तक निगरानी करनी होती हैं, उनको रेडियो टैग पहनाया जाता हैं. इनमें से प्रवासी पक्षी व गरूड़ प्रमुख हैं. इस साल नवंबर में जब विदेश से पक्षियों का आगमन बिहार के छह जिले( वैशाली, बेगूसराय, दरभंगा, भागलपुर, कटिहार व जमुई) ने होने लगे तो इन पक्षियों को रेडियो टैग पहनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा. पूरा प्रयास रहेगा कि सभी प्रवासी पक्षियों को रेडियो टैग पहनाने का काम माइग्रेशन पीरियड( नवंबर 2024 से फरवरी 2025 में ही पहना दिया जाए. इससे फायदा ये होगा कि इससे ये मालूम हो सकेगा कि ये प्रवासी पक्षी विदेशों में कहां- कहां से आते हैं और यहां पर कहां-कहां विचरण से लेकर प्रजनन आदि करते हैं.


बिहार: सूबे समेत देश की विभिन्न जगहों पर विचरण कर रहे पक्षियों को रिंग पहनाया जा रहा हैं. इसके जरिये देशी पक्षियों की अपनी पहचान मिलने लगी हैं. इनके भटकाव या अनहोनी की दशा में भी इसका ब्योरा इसी रिंग के जरिए माना जा रहा हैं. इसके अलावा प्रवासी पक्षियों को रेडियो टैग पहनाकर उनपर भी सैटेलाइट से नजर रखी जाएगी.




आम चुनाव से पहले मोदी सरकार ने 9 करोड़ लोगों से ज्यादा महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया हैं. मोदी सरकार की कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना के तहत प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी राहत एक साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी हैं. यह राहत प्रति सिलेंडर 300 रूपये की मिलती हैं. बता दें कि सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर सब्सिडी 300 रूपये की मिलती हैं. बता दें कि सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर सब्सिडी 200 रूपये से बढ़ाकर 300 रूपये कर दी थी. यह सब्सिडी चालू वित्त वर्ष के लिए थी, जो 31 मार्च को समाप्त हो रही हैं. अब नए फैसले के तहत इस सब्सिडी को मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया हैं.
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास महज 22052 रूपये ही नगद हैं. मंगलवार को विज्ञान परिषद के मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी हैं. हालांकि, उनकी कुल चल संपत्ति 16.82 लाख जबकि अंचल संपत्ति के रूप में दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट हैं जिसका बाजार मूल्य करीब 1.148 करोड़ हैं. इस फ्लैट का खरीद मूल्य 13.78 लाख था.
बिहार: तालाब में पत्थर तैर रहा हैं. रामसागर तालाब चार पत्थर तैर रहे हैं. देखने के लिए भारी भीड़ लगी. जय श्री राम का नारा लग रहा हैं. कहां से पत्थर आया कोई नहीं जानता' यह बात मंगलवार की सुबह 10 बजे के बाद गया शहर के दक्षिणी इलाके में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई. विष्णुपद थाना क्षेत्र के रामसागर तालाब में पत्थर के तैरने की खबर पर मंगलवार की सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही. भीड़ में 80 फीसदी महिलाएं थीं. भीड़ में कोई पत्थर को दूर से नमन कर रहा हैं तो कोई कह रहा पत्थर नकली हैं. घंटों खड़ा होकर पानी में तैर रहे कथित पत्थर को लोग निहारते नजर आए.
बिहार: बिहार के 4.90 लाख किसानों को मुफ्त में शनिवार को मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना-2 के अंतर्गत 2086 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया. इसके अलावा उर्जा विभाग की 1818 करोड़ रूपये की लागत से चार ग्रिड उपकेंन्द्रो़ पटना के मीठापुर एवं दीघा, गया के भोरे और अररिया के पलासी उपकेन्द्र एवं 242 सर्किट किलोमीटर संचरण लाईन का भी लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक अणे मार्ग स्थित संकल्प से उर्जा, स्वास्थ्य, ग्रामीण कार्य व लघु जल संसाधन विभाग की 12268.66 करोड़ की 5471 योजनाओं का उद्धाटन एवं शिलान्यास किया. इसके तहत उर्जा विभाग की 3904.33 करोड़ के चार ग्रिड का उद्धाटन एवं मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना-2 का कार्यारंभ किया गया. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की 603.68 करोड़ की लागत से सुपौल में बनने वाले लोहिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ. ग्रामीण कार्य विभाग की 6559.17 करोड़ की 3957 पंथों एवं पुलों का शिलान्यास किया गया. जबकि, लघु जल संसाधन विभाग की 1201.48 करोड़ की योजनाओं का उद्धाटन एवं शिलान्यास किया गया. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 2866 करोड़ की लागत से 2444 किलोमीटर लंबे 2384 पथों 5 एवं 148 मीटर लंबे 5 पुलों के अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत 992 करोड़ की लागत से1638 किलोमीटर लंबे 937 पथों का शिलान्यास किया गया. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना में 1242 करोड़ की लागत से 1171 किलोमीटर लंबे 350 पथों के अलावा राज्य योजना अंतर्गत 1458 करोड़ की लागत से 81 पथों एवं 339 पुलों का भी शिलान्यास किया गया. इसमें पथों की लंबाई 61 किलोमीटर पुलो की लंबाई 13995 मीटर हैं. इन कार्यों के पूरा होने पर राज्य के किसी भी कोने से अधिकतम पांच घंटे की अवधि में राजधानी पटना पहुंचने का लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी होगी.
Mar 09 2024, 18:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k