सीट बंटवारे पर बड़ा अपडेट, मांझी ने सबकुछ कर दिया क्लियर; नीतीश को लेकर फिर से दे दिया बवाल मचाने वाला बयान
बिहार: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल के सभागार में हम का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में पार्टी संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश कुमार पांडेय, बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया .
पार्टी संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से दलितों और वंचित समाज के लोगों को वोट के प्रति जागरूक किया जायगा.
जीतन राम मांझी ने कहा कि 13 मार्च तक बिहार में राजग के के घटक दलों के बीच सीट बंटवारा हो जायगा. अभी यह तय नहीं हैं कि कौन-सी पार्टी कितनी सीट पर चुनाव लड़ेंगी.
वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि हमें मुख्यमंत्री को देखकर दया आती हैं. नीतीश कुमार हमेशा से हमें यह बोलते थे कि हम उनकी कृपा से मुख्यमंत्री बने हैं, तो आज हम यह कहेंगे कि वह अब हमारे कृपा से मुख्यमंत्री बने हुए हैं. हमने उन्हें सूद समेत वापस कर दिया.
इसके बाद उन्होंने कहा कि गठबंधन को लोकसभा में एक भी सीट नहीं मिलने वाली हैं. हमलोग 400 सीट जीत कर नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगें.
सम्मेलन में पार्टी के वरीय नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता रोमित कुमार , राधेश्याम प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष नारायण मांझी, ई. नंदलाल मांझी, लक्ष्मण मांझी, मुकेश चौधरी, टूटू खां, दिवाकर सिंह, तूफान यादव, आयुष कुमार के अलावे सभी प्रखंडों के प्रतिनिधि शामिल हुए.






बिहार: बिहार के 4.90 लाख किसानों को मुफ्त में शनिवार को मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना-2 के अंतर्गत 2086 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया. इसके अलावा उर्जा विभाग की 1818 करोड़ रूपये की लागत से चार ग्रिड उपकेंन्द्रो़ पटना के मीठापुर एवं दीघा, गया के भोरे और अररिया के पलासी उपकेन्द्र एवं 242 सर्किट किलोमीटर संचरण लाईन का भी लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक अणे मार्ग स्थित संकल्प से उर्जा, स्वास्थ्य, ग्रामीण कार्य व लघु जल संसाधन विभाग की 12268.66 करोड़ की 5471 योजनाओं का उद्धाटन एवं शिलान्यास किया. इसके तहत उर्जा विभाग की 3904.33 करोड़ के चार ग्रिड का उद्धाटन एवं मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना-2 का कार्यारंभ किया गया. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की 603.68 करोड़ की लागत से सुपौल में बनने वाले लोहिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ. ग्रामीण कार्य विभाग की 6559.17 करोड़ की 3957 पंथों एवं पुलों का शिलान्यास किया गया. जबकि, लघु जल संसाधन विभाग की 1201.48 करोड़ की योजनाओं का उद्धाटन एवं शिलान्यास किया गया. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 2866 करोड़ की लागत से 2444 किलोमीटर लंबे 2384 पथों 5 एवं 148 मीटर लंबे 5 पुलों के अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत 992 करोड़ की लागत से1638 किलोमीटर लंबे 937 पथों का शिलान्यास किया गया. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना में 1242 करोड़ की लागत से 1171 किलोमीटर लंबे 350 पथों के अलावा राज्य योजना अंतर्गत 1458 करोड़ की लागत से 81 पथों एवं 339 पुलों का भी शिलान्यास किया गया. इसमें पथों की लंबाई 61 किलोमीटर पुलो की लंबाई 13995 मीटर हैं. इन कार्यों के पूरा होने पर राज्य के किसी भी कोने से अधिकतम पांच घंटे की अवधि में राजधानी पटना पहुंचने का लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी होगी.
बिहार: बिहार की चाय को नई पहचान मिली हैं. व्यापार चिन्ह रजिस्ट्री द्वारा ' बिहार टी ' के ट्रेडमार्क को मंजूरी दे दी हैं. उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य अंतर्गत लगभग 5600 हेक्टेयर में चाय की खेती की जाती हैं जिसमें किशनगंज जिला प्रमुख हैं. किशनगंज जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिहार टी का ट्रेडमार्क स्वीकृत हो जाने से बिहार की चाय को एक विशिष्ट पहचान मिली हैं और इसका लाभ किशनगंज जिले के साथ चाय उत्पादकों का मिलेगा.
बिहार: जमीन की जमाबंदी को आधार नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया चार-पांच महीने से चल रही हैं. इसमें आधार के साथ मोबाइल नंबर भी जुड़वाना हैं, लेकिन राजधानी इसमें काफी पीछे चल रहा हैं.
बिहार: बिहार के तमाम सरकारी विद्यालय पहले की तरह ही संचालित होंगे. बुधवार को सरकारी विद्यालयों के संचालन संबंधी समय में बदलाव का वायरल लेटर फर्जी निकला. स्कूल टाईमिंग को लेकर वायरल लेटर दिनभर न्यूज चैनलों और इंटरनेट मीडिया पर वायरल होता रहा, लेकिन शिक्षा विभाग ने
बिहार: मैट्रिक परीक्षा 2024 की कापियों की मूल्यांकन कार्य एक मार्च से शुरू होगी, जो 10 मार्च 2024 तक चलेगी.ऐसे में उम्मीद हैं कि मार्च के अंत तक दसवीं का परिणाम जारी कर दिया जाएगा.
Mar 05 2024, 06:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k