तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा का दूसरा चरण कब से, 14 सौ किलोमीटर का रोड-शो प्रस्तावित.
बिहार: तेजस्वी यादव की 20 फरवरी से शुरू ' जन विश्वास यात्रा के पहला चरण शनिवार को समाप्त हो गया. कल 25 फरवरी को ' जन विश्वास यात्रा ' के दूसरा चरण की शुरूआत होगी, जो 28 फरवरी को समाप्त होगा.
यात्रा के पहले चरण में तेजस्वी ने लगभग 1100 किलोमीटर की दूरी तय की है और इस दौरान उन्होंने बड़ी-बड़ी 16 जनसभाओं को संबोधित किया जिसमें लाखों लाख की संख्या में लोग शामिल हुए. आगामी 3 मार्च को महागठबंधन की ओर से पटना के गांधी मैदान में आयोजित ' जन विश्वास रैली ' में आने का निमंत्रण दिया.
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि कल 25 फरवरी तेजस्वी की ' जन विश्वास यात्रा ' के दूसरे चरण के लिए सवेरे पटना से निकलेंगें और 28 फरवरी को पटना लौटेंगें. इस दूसरे चरण में आमसभा न होकर केवल रोड-शो होगा.
25 फरवरी को हाजीपुर, महुआ, कल्याणपुर, लहेरियासराय, मधुबनी, झंझारपुर होते हुए सुपौल में रात्रि विश्राम करेंगें.
अगले दिन 27 फरवरी को बांका, अमरपुर, असरगंज, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, महेश खूंट, सोनबरसा होते हुए मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगें और 28 फरवरी को मधेपुरा, सहरसा, सिमरी, बख्तियारपुर, सोनबरसा, मानसी, साहेबपुरकमाल, बलिया, बेगुसराय, बरौनी, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, और फतुहा होते हुए पटना वापस लौटेंगें.
राजद प्रवक्ता ने बताया कि अपने यात्रा के दूसरे चरण में तेजस्वी रोड-शो के माध्यम से लगभग 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगें. बिहार के इतिहास में तेजस्वी यादव ऐसे पहले नेता होंगें, जो नौ दिनों में सड़क मार्ग से लगभग 2500 किलोमीटर की लगातार यात्रा कर बिहार बिहार के सभी जिलों के जनता- जनार्दन के बीच जाकर एक रिकॉर्ड स्थापित करने जा रहे हैं.
गगन ने कहा कि तेजस्वी यादव की ' जन विश्वास यात्रा ' को लेकर समाज के सभी समुदाय एवं वर्गों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा हैं. बड़ी संख्या में बड़े- बुजुर्ग, जहां उन्हें आर्शिवाद देने पहुंच रहे हैं वहीं नौजवानों में गजब का उत्साह देखा जा रहा हैं सभी तेजस्वी में ही बिहार का भविष्य देख रहे हैं. सभा स्थल से लेकर उनके गुजरने के मार्ग में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति हो रही हैं.
नेता प्रतिपक्ष जब उन्हें तीन मार्च को ' जन विश्वास रैली ' में पटना आने को निमंत्रण देते हैं तो लोगों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ जाता हैं. ' जन विश्वास यात्रा' और तीन मार्च को महागठबंधन द्वारा आयोजित ' जन विश्वास रैली ' को एतिहासिक और अभूतपूर्व रूप से सफल बनाने के लिए उन्होंने पार्टी के सभी इकाइयों महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया हैं.






बिहार: बिहार के 58 लाख बच्चों ने बीच में ही कक्षा छोड़ दी. सूबे में पहली से 12वीं तक के ये बच्चे ऐसे हैं, जो पिछले साल तक स्कूलों में थें. यू-डायस 2023-24 को लेकर मुजफ्फरपुर समेत राज्य के विभिन्न जिलों के आंकड़ों से यह सामने आया हैं. 20 फरवरी तक की रिपोर्ट की समीक्षा की गई हैं. शिक्षा विभाग इसे लेकर चिंतित हैं कि बच्चे बीच में अपनी पढ़ाई क्यों छोड़ रहे हैं. विभाग अपने अधिकारियों पर कार्रवाई भी कर रहा हैं.
बिहार: बिहार की नीतीश सरकार विभिन्न जिलों के मठ- मंदिरों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराएगी. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विधानसभा में शुक्रवार को यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसको लेकर विस्तृत सर्वे करा रही हैं. सर्वे होने के तीन माह में अतिक्रमण हटा दिया जाएगा.
बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा था कि उनके लिए दरवाजा खुला हैं. इस बयान के बाद बिहार में जमकर राजनीति हो रही हैं. जबकि नीतीश कुमार ने भी साफ बोल दिया हैं कि जिनको जो बोलना हैं बोलते रहे. हम फिर से एनडीए में हैं और हमलोग मिलकर बिहार का विकास करेंगें. इस पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा है कि राजनीति में दरवाजा तो खुला ही रहता हैं. किसी का दरवाजा बंद नहीं रहता. नीतीश कुमार अभी जिनके साथ चल रहे हैं. चलने दीजिए.जेडीयू और एनडीए का गठबंधन 2024 तक चलेगा, उसके बाद देखा जाएगा.
Feb 25 2024, 12:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0