श्री शत चंडी महायज्ञ में वैदिक मंडल के द्वारा वैदिक मंत्रोचार से मंडप पूजन किया गया
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के दुर्गा धाम राही में चल रहे श्री शत चंडी महायज्ञ में वैदिक मंडल के द्वारा वैदिक मंत्रोचार से मंडप पूजन किया गया। अयोध्या धाम के योग आचार्य अर्जुन तिवारी एवं वैदिक मंडल के द्वारा मंत्रोचार के से अग्निमंथन किया गया। अरणीमंथन के माध्यम से अग्नि भगवान का प्रकाट्य हुआ जिसमें दूर-दूर से आए हुए हैं भक्तों ने अग्नि भगवान का दर्शन कर यज्ञ भगवान की परिक्रमा की।
इस मौके पर आचार्य अर्जुन तिवारी ने बताया कि यज्ञ भगवान के दर्शन करने से परम सौभाग्य प्राप्त होता है और नेत्र की बाधाएं दूर होती हैं व यज्ञ शाला की 108 परिक्रमा करने से सभी मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। संत समागम में दूर-दूर से आए हुए संत विद्वानों के द्वारा प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया गया।










Feb 18 2024, 17:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k