बिहार की यात्रा पर निकलेंगें तेजस्वी यादव, 10 दिन धुआंधार रैलियां; नीतीश के अलग होते ही RJD का बड़ा प्लान :
![]()
बिहार: नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होते ही आरजेडी ने जेडीयू और बीजेपी के खिलाफ बड़ा प्लान बनाया हैं. तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव से पहले यात्रा पर निकलने वाले हैं. उनकी जन विश्वास यात्रा 20 फरवरी से शुरु होगी. इस दौरान वे विभिन्न जिलों का दौरा करेंगें. 10 दिन तक लगातार उनकी रैलियां होगी. तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले आयोजित की जा रही हैं. यात्रा का कार्यक्रम 20 से 29 फरवरी के बीच रहेगा.इस दौरान राज्य के 32 जिलों में उनकी जनसभाएं होंगी. इसकी तैयारी के लिए सभी जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा की शुरूआत मुजफ्फरपुर से होगी. रोजाना वे तीन से चार जिलों का दौरा करके वहां रैलियों को संबोधित करेंगें. मुजफ्फरपुर के अलावा वे सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, सीवान, छपरा, आरा, बक्सर, रोहतास,औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा,जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बेगुसराय, कटिहार, भागलपुर और जमुई जिले में विभिन्न जगहों पर जायेंगें.

बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा तीसरे चरण में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा मार्च में आयोजित की जाएगी. तीसरे चरण में 86 हजार 474 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग को अधिसूचना भेज गयी हैं. जल्द ही आयोग के पास इन पदों की सूची सामान्य प्रशासन की ओर से भेज दी जाएगी.
बिहार: बिहार की विकास दर लगातार वर्ष 2023-24 में भी 10 फीसदी के पार रही. आधार वर्ष 2011-12 में स्थिर मूल्य पर सकल राज्य सकल राज्य घरेलू उत्पाद ( जीएसडीपी) 10.6 प्रतिशत बढ़कर 4.4 लाख करोड़ होने का अनुमान हैं. जबकि वर्तमान मूल्य पर 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7.5 लाख करोड़ रूपये हो जाने का अनुमान हैं.
बिहार: बिहार में चल रही राजनीतिक गतिविधि पर केन्द्र और राज्य की खुफिया एजेंसियां अपनी नज़र बनाई हुई हैं. किसी तरह की राजनीतिक उलट-फेर की स्थिति में या कोई बड़े बदलाव की आहट को इन एजेंसिंयों के लोग भांपने में जुटे हैं
बिहार: बिहार में नवगठित एनडीए सरकार के विश्वास मत से पूर्व राजनीतिक दलों में टूट की आशंका को लेकर पार्टियां सर्तक हैं. कहीं बैठकें, प्रशिक्षण शिविर तो कहीं भोज के बहाने विधायकों की उपस्थिति से एकजुटता परखी जा रही हैं क्योंकि राजनीति में कब पासा पलट जाए कहां नहीं जा सकता. कांग्रेस ने पहले ही अपने सभी 19 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था. अब वे विश्वास मत के दिन ही लाए जायेंगें. एनडीए की नीतीश सरकार को 12 फरवरी को विश्वास मत की परीक्षा से गुजरना हैं.
Feb 18 2024, 08:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k