डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी को राष्ट्रीय विद्या विभूति सम्मान
अयोध्या ।बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और गणित विषय को सरल, सहज और रोचक ढंग से पढ़ाने के साथ- साथ सभी बच्चों के लिए गणित की कार्य पुस्तिका के लेखन हेतु देश के प्रख्यात शिक्षाविद् पैनल द्वारा डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी का चयन करते हुए वेद शास्त्र रिसर्च ऐंड फाउंडेशन द्वारा पूर्व राज्यपाल ( महाराष्ट्र) भगत सिंह कोशियारी, पूर्व मुख्यमंत्री ( उत्तराखंड) तीरथ सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सतपाल जी महाराज द्वारा राष्ट्रीय विद्या विभूति सम्मान से डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी को राज्य सांस्कृतिक ऑडिटोरियम निकट विधान सभा अजबपुर कला देहरादून ( उत्तराखंड) में सम्मानित किया गया। डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी को यह पुरस्कार उनके शैक्षिक कौशल , बच्चों के सीखने हेतु सृजनात्मक वातावरण के निर्माण, बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षा हेतु मॉड्यूल निर्माण के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट नवाचारों के प्रयोग हेतु प्रदान किया गया।डा अम्बिकेश त्रिपाठी वर्तमान में राज्य संसाधन समूह उत्तर प्रदेश के सदस्य के रूप में जनपद अयोध्या में कार्यरत हैं।
डा अम्बिकेश को उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए राज्य स्तर पर विकसित आधारशिला* एवं शिक्षण संग्रह के लेखन में महत्वपूर्ण योगदान हेतु राज्य गुणवत्ता समूह सदस्य के रूप में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणुका कुमार द्वारा सम्मानित किया गया है। प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डा सतीश चन्द्र द्विवेदी जी द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से वर्ष 2019 से भी सम्मानित किया जा चुका है। इन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को लागू करने हेतु एडूलीडर्स उत्तर प्रदेश सम्मान 2021 और कर्मयोगी सम्मान तथा इंटरनेशनल एजुकेशन अवार्ड 2021 से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया है।
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन हेतु निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के सभी शिक्षकों के लिए सत्र 2023-24 में विकसित आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका (गणित) के लेखन में डा अम्बिकेश त्रिपाठी ने विशेष योगदान दिया है।
Feb 15 2024, 18:04