बिग ब्रेकिंग : राजद के तीन विधायको ने बदला पाला, चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्रलाद यादव सत्ता पक्ष के साथ
पटना : अभी-अभी राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां विधान मंडल में चल रहे फ्लोर टेस्ट में बड़ा खेल हो गया है।
अभी तक विपक्ष खेल होने का दावा कर रहा था, लेकिन इसके उलट सत्ता पक्ष की ओर से खेल हो गया है।
मिल रही जानकारी के अनुसार राजद के तीन विधायको ने पाला बदलते हुए सत्ता पक्ष एनडीए के साथ चले गए।
जिन तीन विधायकों के पाल बदलने की बात सामने आ रही है। उनमें चेतन आनंद, बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और प्रह्रलाद यादव का नाम शामिल है।
पटना से मनीष प्रसाद
Feb 12 2024, 13:16