*अयोध्या में राम जन्मोत्सव का असर जूनियर हाई स्कूल तहसीनपुर के वार्षिकोत्सव में भी*
अयोध्या- जूनियर हाई स्कूल तहसीनपुर में शासन के मन्शानुरूप विद्यालय का वार्षिकोत्सव बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ शानदार तरीके से संपन्न हुआ। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता रंजन पांडेय जी ने किया एवं संचालन शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने किया।
इस कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने में जहां बच्चों की माहिती भूमिका रही वहीं विद्यालय के शिक्षामित्र राम प्रकट शर्मा एवं अनुचर श्यामवंश की विशेष भूमिका रही। बच्चों ने सोशल मीडिया के अंतर्गत आने वाले व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर, युटुब सहित अन्य तथ्यों का बड़ा ही गहराई से नाटक के माध्यम से मंचन किया। इसके साथ ही श्री राम जन्मोत्सव को संज्ञान लेते हुए राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी पर लोक लुभावना नृत्य बच्चों ने प्रस्तुत किया। दूसरी ओर वृंदावन की झांकियों से संबंधित मंचन एवं श्री कृष्ण सुदामा मित्रता का बहुत ही मनमोहक जीवंत नाटक प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने अन्य शैक्षिक प्रस्तुतियां शानदार तरीके से प्रस्तुत की।
इस अवसर पर विशेष रूप से ग्राम प्रधान सोनी, पूर्व प्रधान राजेश तिवारी, एआरपी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ दिनेश कांत पांडेय, संजय चौधरी, रामतीर्थ वर्मा, शिक्षिका गरिम, कीर्तना त्रिपाठी, सहित सैकड़ो अभिभावक छात्र-छात्राएं क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों सहित सभी विशेष अतिथियों को विद्यालय और की ओर से स्वादिष्ट भोजन गिफ्ट प्रदान किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में डॉ दिनेशकांत पांडेय ,संजय चौधरी, रामतीर्थ वर्मा, कीर्तना त्रिपाठी, गरिमा जी सहित अन्य लोगों ने बच्चों को शुभ आशीर्वचन भी प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता रंजन पांडेय जी ने अपने उद्बोधन के साथ किया।
Feb 10 2024, 18:48