*कमिश्नर गौरव दयाल ने लिया जायजा*
अयोध्या।मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने भगवान श्री राम लला मंदिर के दर्शन हेतु बहुत बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहराने और उनको मूल भूत सुविधाओं के सुनिश्चयन हेतु ग्रीन फील्ड टाउनशिप क्षेत्र में उ०प्र० राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा बनाई गई टेन्ट सिटी का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रान्तों से आने वाले महिला एवम पुरुष दर्शनार्थियों से यहां की व्यवस्थाओं के बारे में फीड बैक लिया।मण्डलायुक्त ने पर्यटन निगम के अधिकारियों को टेंट सिटी परिसर में दर्शनार्थियों हेतु आवश्यक जानकारियों को प्रसारित करने के लिए सम्पूर्ण परिसर मे पी0ए0(ध्वनि विस्तारक यंत्र)लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में स्थापित शौचालयों सहित समस्त स्थलों की साफ सफाई व्यवस्था सुदृण रहे इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाय।
उन्होंने परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु बनाये गए विभिन्न कॉउंटरो का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एम0एल0सी0 मानवेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।






Feb 08 2024, 18:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.7k