*पारिवारिक मामलों के निस्तारण के दिए गए निर्देश*
![]()
अयोध्या- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनांक 09 मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है, जिसमें पारिवारिक मामलों को अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के प्रयोजन से तथा पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता सम्पन्न कराने हेतु निम्नलिखित तिथियों पर परिवार न्यायालय प्रांगण में अपरान्ह 3 बजे प्रीट्रायल बैठक निम्न तिथियों में आयोजित की जानी है।
जिसमें दिनांक 06 फरवरी 2024 मंगलवार, 12 फरवरी 2024 सोमवार, 19 फरवरी 2024 सोमवार, 26 फरवरी 2024 सोमवार, 01 मार्च 2024 शुक्रवार व 06 मार्च 2024 बुधवार को पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता सम्पन्न करायी जायेगी। उक्त जानकारी प्रभारी प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय फैजाबाद ने दी है।
Feb 03 2024, 20:16