*गेंहू की पीली हुई फसलों को धूप से मिली संजीवनी*
![]()
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। ठंड ने कई वर्षों का रिकाॅर्ड तोड़ा है। दिसंबर से शुरू कोहरे, धुंध व बदली का क्रम जारी है। रबी फसलों को नुकसान हुआ है। आलू, चना, मटर के साथ ही सब्जियां कोहरे व पाले के कारण बर्बाद हो गई। गेहूं में भी रोगों का खतरा बढ़ा है।
कृषि विशेषज्ञ विकास पूरी ने बताया कि लंबे समय तक धूप न मिलने के कारण गेहूं की फसल में पीलापन होता है साथ ही इसके लिए पोषक तत्व भी जिम्मेदार होते हैं। किसानों से आह्वान किया कि डीएपी, यूरिया के अलावा घर पर बनी खाद का अधिक प्रयोग करना चाहिए।
घरों से निकलने वाले कूड़ा करकट को एकत्रित कर दें। सड़ने पर उसे खेतों में डालने पर उत्पादन बढ़ेगा। उर्वरा बनी रहेगी। आह्वान किया कि जिन्होंने अभी तक गेहूं की बोआई नहीं की है। वे हलना व उन्नत हलवा देर से बोई जाने वाली प्रजाति का प्रयोग कर सकते हैं।





Jan 30 2024, 13:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k