बिहार में एनडीए के सरकार बनने पर डोभी के एनडीए कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर, बांटी मिठाईयां
![]()
गया : बिहार मे पुन: एनडीए की सरकार बनने पर डोभी के एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जदयू कार्यकर्ताओं ने विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री के पद के लिए नौवीं बार शपथ लेने के लिए डोभी प्रखंड जदयू अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, विजय वर्मा, कमलेश वर्मा, अजय कुमार सुमन, मिथिलेश पटेल, अविनाश पटेल, ईमरान अंसारी, सहित कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।
वहीं, डोभी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओ ने खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओ ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। भाजपा नेता अजय कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मे पुन: एनडीए के सरकार बनने से कानून का राज कायम होगा एवं सबका साथ, सबका विकाश निति पर काम होगा।
हर्ष व्यक्त करने वालो में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश यादव, सुमन चतुर्वेदी, तुलसी केसरी, बच्चु मिस्त्री, रामप्रवेश मांझी, अभ्यास कुमार आदि प्रमुख हैं।
रिपोर्ट: महेंद्र कुमार।






गया। बिहार में पुनः एनडीए सरकार का सूत्रपात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ।युवा जदयू के गया जिलाध्यक्ष कुमार गौरव सिन्हा ने नीतीश कुमार ने नवींं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया इसके लिए उन्हें बधाई दी।

Jan 29 2024, 10:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
42.0k