Amethi

Jan 27 2024, 17:54

*अमेठी का किसान खेती छोड़कर कर रहा मछली पालन, हो रही लाखों कि कमाई*

अमेठी- किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ ही इससे काफी अच्छा मुनाफा कमा सकता है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना मछली पालन योजना है। इस योजना के तहत किसानों को मछली पालन के लिए अनुदान दिया जाता है। सरकार की ओर से दी गई सहायता से मछली पालक किसान इस व्यवसाय की शुरुआत करके काफी लाभ कमा सकते हैं।

आज हम ICN के माध्यम से आपको एक ऐसे किसान की सफलता की कहानी आपको बता रहे है जिसने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर मात्र 6 से 8 माह में मछली पालन व्यवसाय से करीब 4 लाख रुपए की कमाई की। हम बात कर रहे हैं अमेठी जनपद के एक गांव महमूदपुर के किसान अमान खान की। ये वह किसान हैं जिन्होंने मछली पालन व्यवसाय को अपनी आजीविका का साधन बनाने के साथ ही उससे काफी अच्छा मुनाफा कमा रहे है।

ऐसे किया दोनों तालाबों का प्रबंधन

उन्होंने अपने निजी भूमि में निर्मित तालाब में उच्च घनत्व से मत्स्य बीज का संचयन किया। इसके लिए उन्होंने आधुनिक वाटर फिल्टर का उपयोग किया।

Amethi

Jan 27 2024, 17:53

*अयोध्या प्रभु श्री राम का प्रसाद अमेठी में वितरण हो रहा है, सांसद स्मृति ईरानी की बड़ी पहल, तीन लाख से अधिक घरों तक पहुंचेगा प्रसाद*

अमेठी- अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के बाद श्रीराम के प्रसाद का वितरण शुरू किया गया। जिसमे अमेठी क्षेत्र में आज भाजपा के कद्दावर नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने रामगंज बाजार और दुर्गापुर बाजार में दुकान दुकान और घर घर जाकर महाप्रसाद का वितरण किया। जिसमे हिन्दू युवाओ वाहिनी कार्यकर्त्ता अभिमन्यु सिंह, अनुज सिंह, पप्पू सिंह, रामगंज बाजार के व्यापार मण्डल के अध्यक्ष दीपक अग्रहरि आदि सैकड़ो लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा लोगों को महाप्रसाद को पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

प्रभु श्री राम का प्रसाद अमेठी में वितरण हो रहा है। ये सांसद स्मृति ईरानी की बड़ी पहल है। अयोध्या से आया ये प्रसाद तीन लाख से अधिक घरों तक पहुंचेगा। फरवरी में 2 लाख से अधिक राम भक्त दर्शन करेंगे। इसके लिए फरवरी के पहले हफ्ते में अमेठी में श्रवण यात्रा शुरु होगी।

Amethi

Jan 25 2024, 19:31

*अमेठी में 25-25 हजार के इनामी दो अभियुक्त गिरफ़्तार*

अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे धड़पकड़ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली। जहां एसटीएफ प्रयागराज और कमरौली पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन में 25-25 हजार के इनामी दो शातिर अपराधी गिरफ्तार किए गए।

पुलिस के हत्थे चढ़े दोनो अपराधी हरियाणा के अलग अलग जिलों के रहने वाले है जिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज है।

दरअसल अमेठी के कमरौली थाने में आबकारी समेत कई मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।एसटीएफ प्रयागराज यूनिट और कमरौली पुलिस आरोपियों के घर हरियाणा पहुँची और दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज थाने लेकर पहुँची।

एक अभियुक्त पवन कुमार पुत्र रामफल हरियाणा के फतेहाबाद जबकि दूसरा मनवीर सिंह उर्फ मनू पुत्र सत्यभान सिंह हिसार का रहने वाला है।दोनो अभियुक्तो पर कमरौली थाने में 60-1-,420 और आबकारी अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था और दोनों कई महीनों से फरार चल रहे थे।

पवन कुमार पर हरियाणा के अलग अलग जिलो में सात मामले दर्ज है जबकि मनु पर बरवाला थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज है।आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ एसआई रणेन्द्र सिंह,अमित वर्मा,अजय यादव,संतोष कुमार और किशन चंद शामिल थे।

Amethi

Jan 25 2024, 19:30

*मकान की खिड़की तोड़कर हजारों की चोरी*

मुंशीगंज (अमेठी) कोतवाली क्षेत्र के सनहा गांव में बुधवार की रात चोरों ने खिड़की की जाली उखाड़कर एक मकान को खंगाल दिया। इस दौरान चोर 10 हजार नकदी सहित हजारों के जेवरात और मोटरसाइकिल की चाभी उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

सनहा गांव निवासी मोहम्मद कलीम का परिवार रोज की तरह बुधवार की रात भी खाना खाने के बाद कमरे में सो गया। मकान के एक कमरे में ताला बंद था। देर रात चोर मकान के पीछे कमरे में लगी खिड़की की जाली तोड़कर कमरे में घुस गए और अंदर रखे बक्से से दस हजार नकदी व हजारों के कीमती जेवरात निकालकर फरार हो गए।

सुबह जब घर के लोग कमरे के दरवाजे को खोला तो टूटा बक्सा व सामान कमरे में बिखरा हुआ देखा और कमरे में लगी खिड़की टूटी हुई थी। उसने तत्काल इसकी जानकारी परतोष चौकी पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जितेंद्र आर्यन ने पीड़ित से बातचीत करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Amethi

Jan 25 2024, 19:30

*खुशबू ने किया अमेठी का नाम रोशन, दिल्ली पुलिस में हुआ चयन*

अमेठी। जनपद अमेठी के तहसील अमेठी के थाना संग्रामपुर के ग्रामसभा मेहंदा बदलापुर ठेंगहा निवासी शिवप्रसाद तिवारी की पुत्री खुशबू देवी का सेलेक्सन दिल्ली पुलिस में हों गया है।

खुशबू देवी आर आर पी जी कालेज अमेठी से एम ए पास है और यही से एन सी सी कैडेड भी रह चुकी है। खुशबू देवी के पिता कृषि का काम करते हैं और खेती किसानी करके बच्चो का पढ़ाया लिखाया। इस खबर से अमेठी क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है।

Amethi

Jan 25 2024, 18:07

*ईवीएम को लेकर सड़क पर उतरा विपक्षी दल,बैलेट पेपर और एक समान एक वोटर लिस्ट से हो मतदान*

अमेठी।दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में ई वी एम से चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियां लामबंद हो चुकी हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव सपा के कार्यकर्ताओं और जिले के कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ई वी एम हटाओ देश बचाओ को लेकर सड़क पर उतर गए।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राज बहादुर वर्मा को सौंपा, तथा मांग की भारत के चुनाव में मतदान के समय ई वी एम वी वी पैट मशीन से न होकर बैलेट पेपर से हो, जो पूरी तरह से पारदर्शी हैं।

लोकसभा, विधानसभा, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधान का चुनाव एक समान एक ही वोटर लिस्ट से हो।

इस मौके पर जिला महासचिव अरशद अहमद, जिला उपाध्यक्ष तुफैल खान, आर के यादव, जिलाध्यक्ष सेवा दल राम बरन कश्यप, ब्लाक अध्यक्ष मनोज कश्यप, जगन नाथ यादव, ब्लाक अध्यक्ष राजू ओझा, आनंद वर्मा, विधान सभा प्रभारी सुनील सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अवनीश मिश्र, दीपू तिवारी, डॉ सी पी यादव, विधानसभा अध्यक्ष अमेठी प्रतिभा यादव, ममता देवी, रीता देवी, विमलेश सरोज आदि मौजूद रहे।

Amethi

Jan 23 2024, 15:06

*भादर में श्रीमद्भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव का वर्णन*

अमेठी - विकासखंड भादर के खाकी बाबा आश्रम के पास मिश्रा का पुरवा में राज कुमार मिश्रा की ओर आयोजित किया जा रहा है।

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में अयोध्या से पधारे कथाव्यास सुभाष शांडिल्य महाराज जी के द्वारा कथा के चौथे दिन मंगलवार को वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया। इस कार्यक्रम के यजमान राज कुमार मिश्र एवं कंचनलता मिश्रा सपरिवार थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित बाबा सूर्या नारायण मौजूद थे। कथा का पूजन पुरोहित कल्लू पंडित के द्वारा मंत्रोच्चारण से करवाया गया।

श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में शुक्रवार को कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कूदकर नंदोत्सव मनाया।

इस अवसर पर राम मूर्ति , रामकल्प, कालिका प्रसाद , शिव कुमार , हरिशंकर , भानु प्रताप सिंह, शाशांक , देवांश, स्वास्तिक, इन्दु, ख़ुशबू, अनुराधा सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

Amethi

Jan 22 2024, 17:06

सुंदरकांड के साथ हुआ प्रसाद वितरण निकली झांकी

शाहगढ़ /अमेठी।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में शाहगढ़ में बाला जी ट्रेडर्स के मालिक प्रदीप कुमार तिवारी द्वारा भव्य सुंदरकांड का आयोजन और प्रसाद वितरण और झांकी कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अमरनाथ सिंह प्रधान भनियापुर , राज पैथोलॉजी प्रो. चुलबुल मिश्र, जिला पंचायत सदस्य धर्मेश धोबी, पूर्व प्रमुख शाहगढ़ डी के श्रीवास्तव, पूर्व एम एल सी दीपक सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Amethi

Jan 21 2024, 20:31

*अमेठी में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी*

अमेठी। पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है।देर रात अमेठी पुलिस और 25 हजार के इनामी गोकश में मुठभेड़ हो गई।जगदीशपुर के उरुवा के जंगल मे हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोकश जुनैद के पैर में लगी गोली जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

हिस्ट्रीशीटर गोकश जुनैद के ऊपर 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है।अपराधी के पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

दरअसल ये पूरा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उरुवा जंगल का है जहाँ देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नया का पुरवा गांव का रहने वाला शातिर अपराधी जुनैद जंगल मे छिपा है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है।

सूचना मिलते ही जगदीशपुर,कमरौली और एसओजी की टीम मौके पर पहुँची।पुलिस को देखते ही जुनैद ने फायरिंग शुरू कर दी जवाबी फायरिंग में जुनैद के पैर के गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।मुठभेड़ में घायल जुनैद को इलाज के लिए जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

जुनैद के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।जुनैद पर 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है।

एसपी ने कहा

वहीं अमेठी पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी ने बताया कि जगदीशपुर कोतवाली, कमरौली पुलिस व एसओजी टीम मुठभेड़ में शामिल थी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उरुवा जंगल में हिस्ट्रीशीटर नये का पुरवा गांव का जुनैद के छिपे होने की सूचना मिली थी।

जुनैद 25 हजार फरार इनामिया भी है, उसके ऊपर गो तस्करी सहित अन्य मामलों में 9 मामले दर्ज है। इस पर एसओजी व कमरौली पुलिस के साथ जंगल की घेराबंदी की गई। मुठभेड़ में अमेठी पुलिस की गोली से जुनैद के पैर में गोली लगी जिसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। वहां पर उनका प्राथमिक इलाज किया जा रहा है साथ ही अमेठी एसपी डॉ0 इलामारन जी ने बताया कि मुठभेड़ की सूचना के बाद पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर है।

Amethi

Jan 21 2024, 20:30

*विशाल शोभा यात्रा से राममय हुई अमेठी*

अमेठी।शनिवार को अमेठी के ददन सदन कार्यालय से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह के नेतृत्व में एक विशाल शोभायात्रा निकली जिसमें हजारों की संख्या में श्रीराम भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश उपस्थिति रहे।

दरअसल अयोध्या में श्रीराम राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पहले अमेठी राममय हो चुकी है।अमेठी कस्बे के ददन-सदन परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने राम रथ में सवार प्रभु श्री राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का पूजन और आरती किया।

उसके बाद शोभा यात्रा ददन-सदन से निकली और चौक, सगरा तिराहा होते हुए माँ देवी पाटन धाम तक गई। वहाँ से शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए दोबारा ददन-सदन कार्यालय पर समाप्त हुई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक कार्यक्रम के पावन अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए आज यह शोभायात्रा निकली है।जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर के प्रभु श्री राम के जयकारे से वातावरण को गुंजायमान करते हुए भक्ति मय बना दिया है।

डॉ संजय सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वज महाराजा गुरुदत्त सिंह ने वर्ष 1742 में अमेठी के हजारों सैनिकों के साथ सआदत अली खान से युद्ध लड़कर उन्हें पराजित कर श्रीराम जन्मभूमि को आजाद कराया था। हम भगवान राम और कुश के वंशज कछवाहा राजपूत हैं।हमारी भावना प्रभु श्री राम से जुड़ी हुई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे खास बात यही है कि वह जो सोचते हैं उसे करते हैं। चाहे भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण की बात हो या काशी के बाबा विश्वनाथ धाम की।आज पूरे देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी राम धुन चल रही है।

शोभा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में अमेठी वासी उत्साह के साथ शामिल हुए और रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा तथा प्रभु श्री राम की झांकी का स्वागत किया। पूरी अमेठी प्रभु श्री राम के भक्ति रस में सराबोर दिखाई पड़ी।