*असामाजिक तत्वों ने खलिहान में लगाई आग, 8000 धान के बोझे जलकर राख*
औरंगाबाद : नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के राजपुर पंचायत के सिंदुरिया गांव के वार्ड 12 में शनिवार के पूर्वाह्न एक बजे असामाजिक तत्वों ने खलिहान में रखे 8000 धान के बोझे में आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गई और धान के बोझ धू धूकर जल उठा।
यह खलिहान में गांव के किसान शिवपूजन सिंह, देवपुजन सिंह, जितेंद्र सिंह, बिरेंद्र सिंह और प्रमोद सिंह के धान के बोझे रखे हुए थे। आग की सूचना पर दौड़े किसानों एवं ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।
घटना की सूचना माली थाने को दी गई। सूचना पर दमकल विभाग की तरफ से गाड़ियां आई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक 8000 बोझें धान जलकर राख हो गई। इस अगलागी की घटना में लगभग दस लाख की क्षति का अनुमान है।
किसान बीरेंद्र सिंह ने बताया कि अगली की घटना गांव के ही व्यक्ति के द्वारा की गई है और इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। ताकि मामले की जांच कर कारवाई की जा सके।
उन्होंने बताया सभी किसान एक ही परिवार से आते हैं। आगलगी की घटना से पूरा परिवार बर्बाद हो गया और समस्या इस बात की है कि पिछले दो महीने से धनकटी में लगे एक दर्जन मजदूरों की मजदूरी कैसे दी जाएगी।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र
Jan 20 2024, 17:27