कई थानाध्यक्ष हुए इधर से उधर....77 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला जानिए किसे मिला कौन सा पुलिस स्टेशन
बिहार : तिरहुत रेंज के विभिन्न जिलों में अवधि पूरी कर चुके 77 इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया हैं. इस जिले के सदर, मोतीपुर, कांटी थानाध्यक्ष समेत अन्य शामिल हैं. तिरहुत रेंज के आइजी शिवदीप वामनराव लाण्डे ने बोर्ड की बैठक के बाद वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर व मुजफ्फरपुर के 77 पुलिस इंस्पेक्टरों के दूसरे जिलें में तबादले का आदेश जारी किया.
लिस्ट के अनुसार मुजफ्फरपुर जिला से मीनापुर अंचल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार को वैशाली, सदर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को सीतामढ़ी, संकरा अंचल इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह को शिवहर, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष एस अरशद नोमान को सीतामढ़ी भेजा गया हैं.
इसके अलावा कटरा अंचल इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार को सीतामढ़ी, मिठनपुरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार को सीतामढ़ी, मोतीपुर अंचल इंस्पेक्टर अरूण कुमार मंडल को वैशाली, मो. शमीम अख्तर हमारी को वैशाली, देवरिया थानाध्यक्ष सरोज कुमार को सीतामढ़ी भेजा गया हैं.इसके अलावा, यातायात थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा को सीतामढ़ी, कांटी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को सीतामढ़ी, सदर अंचल इंस्पेक्टर ओमप्रकाश को वैशाली,बोचहां थानाध्यक्ष अनिल राम का ट्रांसफर सीतामढ़ी में हुआ हैं.
पानापुर ओपी कांटी से सुशील कुमार को सीतामढ़ी, कर्जा थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश को शिवहर, हत्था ओपी से संतोष कुमार को वैशाली और अहियापुर से राजेश कुमार यादव को सीतामढ़ी जिला में तबादला किया गया हैं.
इसके अलावा शिवहर जिले के इंस्पेक्टर शाहिद हुसैन को वैशाली शंकर प्रसाद को सीतामढ़ी, कार्यकारी इंस्पेक्टर आशुतोष प्रसाद को मुजफ्फरपुर, अनिल कुमार को सीतामढ़ी, अरविंद कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर, रघुनंदन राम को वैशाली, सैफ अहमद खां को मुजफ्फरपुर में बदली किया गया हैं.
वैशाली जिले के इंस्पेक्टर शारदानंद सुमन को सीतामढ़ी भेजा गया.
वहीं, वैशाली जिले के इंस्पेक्टर शारदानंद सुमन को सीतामढ़ी, अस्मित कुमार को मुजफ्फरपुर, संतोष कुमार को सीतामढ़ी, अजीत कुमार श्रीवास्तव को सीतामढ़ी, श्वेता स्वरात को सीतामढ़ी भेजा गया हैं.
एजाज आलम को मुजफ्फरपुर, धनंजय कुमार पांडेय को सीतामढ़ी, विनय प्रसाद को शिवहर, रामशंकर कुमार को सीतामढ़ी, अनिल कुमार को सीतामढ़ी, संतोष कुमार सिंह टू को मुजफ्फरपुर, बेराज हुसैन सीतामढ़ी, परशुराम सिंह को सीतामढ़ी, परशुराम सिंह को सीतामढ़ी, मंजर आलम को शिवहर, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह का सीतामढ़ी ट्रांसफर किया गया हैं.
प्रशांत कुमार को सीतामढ़ी, राज कुमार पांडेय को मुजफ्फरपुर, सुधाकर पांडेय को मुजफ्फरपुर, रमेश दत्त पांडेय को शिवहर में बदली गयी हैं. सीतामढ़ी जिले से इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार को वैशाली, प्रमोद कुमार मुजफ्फरपुर, अरूण कुमार को वैशाली, रेखा सिंहा को मुजफ्फरपुर भेजा गया हैं.
इसके अलावा गौतम कुमार तिवारी को मुजफ्फरपुर, शशिभूषण सिंह को मुजफ्फरपुर, दयाशंकर प्रसाद को मुजफ्फरपुर, सुबोध कुमार मिश्रा को मुजफ्फरपुर, राकेश रंजन को शिवहर, अजय कुमार मुजफ्फरपुर, पंकज कुमार का वैशाली में पोस्टिंग हुआ हैं.
रामविनय पासवान को मुजफ्फरपुर, प्रवीण कुमार को मुजफ्फरपुर,रामइकबाल प्रसाद को मुजफ्फरपुर, अरविंद कुमार वन को वैशाली, राजेश कुमार वन को शिवहर, जनमेयज राय को मुजफ्फरपुर, राकेश रंजन को शिवहर, अजय कुमार को मुजफ्फरपुर, पंकज कुमार का वैशाली में तबादला किया गया हैं.


इसके अलावा, यातायात थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा को सीतामढ़ी, कांटी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को सीतामढ़ी, सदर अंचल इंस्पेक्टर ओमप्रकाश को वैशाली,बोचहां थानाध्यक्ष अनिल राम का ट्रांसफर सीतामढ़ी में हुआ हैं.




पटना भीषण शीत दिवस की चपेट में रहा. वहीं शेखपुरा, जमुई, बक्सर, बांका, समस्तीपुर, सहरसा और किशनगंज में शीत दिवस रहा. पूर्णिया में बहुत घना, पश्चिमी चंपारण में घना व पटना सहित अधिकतम शहरों में सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा. इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई.
बिहार: मकर संक्रांति के अवसर पर राजधानी के बाजारों में तिल, गुड़ एवं भागलपुर की कतरनी चूरा से पूरा वातावरण सुवासित हो रहा हैं.मकर संक्रांति को लोगों में काफी उत्साह हैं. कहीं पर तिलकुट की खरीदारी हो रही हैं, तो कहीं पर दूध-दही की. राजधानी में सुधा , अमूल्य सहित कई कंपनियों के उत्पादों की धूम हैं. वहीं भागलपुर के कतरनी एवं मोतिहारी के मिरचईया चूरा को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
वहीं अमूल्य की ओर से 80 हजार लीटर दूध एवं दही की आपूर्ति की जाएगी.राज डेयरी की ओर से भी तीन लाख किलो दही एवं छह लाख लीटर दूध की आपूर्ति की जाएगी.
हाजीपुर, वैशाली: समाहरणालय सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गई. जिससे आम जन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार ने की.बैठक में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को जन्म एवं मृत्यु से संबंधित सभी आवेदनों को अद्यतन रखने और तीनों अनुमंडल पदाधिकारी को इसका अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया.
वैशाली ऐसी ही सीट हैं. 2019 में राजद ने यहां से रघुवंश प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया था. प्रसाद ने तीन लाख 29 हजार से अधिक वोट भी हासिल किए, बावजूद वे यहां से जीत नहीं पाए. लोजपा उम्मीदवार वीणा देवी यहां विजयी रही. ऐसे में यहां से जिताऊ उम्मीदवार खोजना राजद के लिए आसान नहीं हैं. झंझारपुर की सीट का मामला भी ऐसा ही हैं. यहां से 2019 में राजद ने गुलाब यादव को प्रत्याशी बनाया था. मुकाबला जदयू उम्मीदवार रामप्रीत मंडल से था. मंडल ने उन्हें तीन लाख से अधिक मतों से पराजित कर दिया था. इस बार राजद-जदयू एक ही साथ हैं. इस कारण पार्टी को झंझारपुर की सीट से हाथ धोना पड़ सकता हैं.
Jan 17 2024, 08:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k