अयोध्या मे बने भगवान परशुराम जी का भव्य मंदिर
![]()
अयोध्या।अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता पंडित कृपा निधान तिवारी संयोजक अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति ने किया।
संचालन डॉक्टर उपेंद्रनाथ त्रिपाठी काशी ने किया। बैठक में डा राम तेज पांडे संपादक चाणक्य धारा सुरेंद्र चतुर्वेदी उज्जैन डॉ आदित्य नारायण त्रिपाठी अंबेडकर नगर अरविंद उपाध्याय दिल्ली एसके द्विवेदी मध्य प्रदेश राधेश्याम शर्मा दिल्ली करुणा निधान तिवारी विनोद तिवारी देवी प्रसाद दुबे अंजनी तिवारी श्रीकांत पाठक सभाजीत तिवारी राम गोपाल शर्मा योगेश शर्मा शैलेंद्र द्विवेदी अंजना शर्मा मध्य प्रदेश संगीता शर्मा मध्य प्रदेश राम भरत पांडे संतोष पांडे संपूर्णानंद तिवारी महंत परमात्मा दास गोपाल तिवारी ने बैठक मे सर्वसम्मत पांचो मांगो का समर्थन करते हुए अयोध्या में भगवान परशुराम जी का भव्य मंदिर निर्माण वेद विद्यालय देशी गौशाला निशुल्क चिकित्सा शिविर वृद्धाअश्रम बनाने का सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया।
बैठक में एक संयोजक समिति का निर्माण किया गया जिसमें संयोजक के रूप में पंडित कृपानिधन तिवारी सहसंयोजक सुरेंद्र चतुर्वेदी उज्जैन डॉक्टर आदित्य नारायण त्रिपाठी अंबेडकर नगर डॉक्टर उपेंद्रनाथ त्रिपाठी काशी अरविंद उपाध्याय दिल्ली डॉक्टर रामतेज पांडे अयोध्या राधेश्याम शर्मा दिल्ली को बनाया गया। अंत में बैठक के अध्यक्ष पंडित कृपानिधन तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक के समापन की घोषणा किया ।
Jan 16 2024, 20:23