जमशेदपुर : भाजपा महानगर द्वारा अयोध्या में श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व मकर संक्रांति पर संगीतमय रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ का आयोजन


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर। पांच सौ वर्षों के कठिन संघर्ष और तपस्या के बाद अयोध्याधाम में बन रहे प्रभु श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संपूर्ण भारतवर्ष को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के द्वारा लौहनगरी को राममय बनाने के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा अयोध्या नगरी में बने भव्य राम मंदिर में श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व रविवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर संगीतमय रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। 

साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित सुंदरकांड पाठ में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत पार्टी के तमाम वरीय नेताओं के संग सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

 इस दौरान देश एवं विदेशों में ख्याति प्राप्त पुरोहित पंडित अभिषेक पाठक एवं मानस सत्संग समिति के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया।

 मंडली के मनमोहक भजन प्रस्तुति से जिला कार्यालय राममय हो गया। भाजपा कार्यकर्ता भजनों पर झूमते नजर आए। सुंदरकांड पाठ को लेकर भाजपा की ओर से जिला कार्यालय में आकर्षक पुष्पसज्जा, ध्वज सज्जा एवं विद्युत सज्जा की गई थी। वहीं, सुंदरकांड के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग एवं चूड़ा-दही, तिलकुट का श्रद्धापूर्वक वितरण किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 भाजपा की ओर से 4 काउंटर पर प्रसाद एवं दो काउंटर पर पेयजल की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी को ‘राम ज्योति’ के लिए लोगों के बीच निःशुल्क 11 मिट्टी के दीपक, 11 बाती और एक धर्मध्वजा भेंटकर लोगों से घरों एवं प्रतिष्ठानों में दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया गया। करीब 15 हजार दीपक, बाती एवं धर्मध्वजा लोगों की भेंट की गई। 

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि पांच सौ वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। भगवान राम को चौदह वर्ष का वनवास हुआ था किन्तु अयोध्या को तो पांच सौ वर्ष का वनवास झेलना पड़ा। 

हमारे कण-कण में बसे भगवान राम लगभग पांच सौ वर्षों की कठिन प्रतिक्षा के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजित हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक क्षण से पहले अयोध्याधाम ही ही बल्कि पूरा देश राममय होने लगा है। 

वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि अयोध्याधाम में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे विश्व में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए पूरे देश ही नही अपितु समस्त विश्व व्याकुल है। इस दिशा में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से सुंदरकांड पाठ एवं दीपोत्सव मनाने के लिए निःशुल्क भेंट की जाने वाली सामग्री को लेकर लोगों में उत्साह है।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि पांच सौ वर्षों के कठिन तप, त्याग और संघर्ष के बाद अब हमारे आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकट आया है। इस ऐतिहासिक क्षण की खुशियां मनाने और शहरवासियों के सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की भावना के संग राम नाम की अलख जगाने के उद्देश्य से जिला भाजपा कार्यालय में पूरे भक्तिमय माहौल में संगीतमय रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ सम्पन्न हुआ। 

कहा कि भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं मिट्टी के दिये, बाती एवं धर्मध्वजा वितरण कर कण-कण में व्याप्त राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध परंपरा को और निखारकर पूरे प्रदेश को राममय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 14 से 20 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में लोगों को मिट्टी के दिये, बाती एवं राम ध्वज भेंटकर उन्हें पारंपरिक माहौल में राम उत्सव मनाने के लिए आग्रह किया जाएगा।

बनारस और ऋषिकेश के तर्ज पर जमशेदपुर में भी गंगा आरती का होगा आयोजन


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर: बनारस और ऋषिकेश के तर्ज पर जमशेदपुर में भी गंगा आरती की तैयारी की जा रही है। वैसे सोनारी के दो मुहानी संगम पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

यहां 14 जनवरी के दिन बनारस से आए 10 पुरोहित गंगा आरती कर लोगों को ऋषिकेश और बनारस के गंगा आरती का दर्शन कराएंगे। वहीं 13 जनवरी को पर्यावरण और नदी को बचाने को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा ।

उधर दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर तैयारी काफी जोर-जोर से चल रही है ।गंगा आरती के दिन मुख्य अतिथि भारत सरकार के कृषि एवं जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मौजूद रहेंगे।

गिरिडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वीवीपैट व निर्वाचन संबंधी प्रचार प्रसार को ले जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Image 2Image 3Image 4Image 5

गिरिडीह:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वोटर वेरिफिएबल पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपैट) व निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के प्रचार प्रसार को लेकर बुधवार को जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह जागरूकता वाहन जिला मुख्यालय,सभी अनुमंडल कार्यालय,प्रखंड कार्यालयों में घूम घूम कर ईवीएम वीवीपीएटी तथा निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देगा। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मतदान की प्रक्रिया के संबंध में सभी जानकारियां मतदाताओं के पास अवश्य होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से 06 एलईडी जागरूकता वाहन को रवाना किया गया है।

एलईडी वैन द्वारा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम व वीवीपैट से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही ईवीएम प्रशिक्षण पर व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों से मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूकता पैदा करने और मतदाता जागरूकता संदेश देने में भी मदद मिलेगी। मतदाता जागरूकता रथ शहर और गांव-गांव में घूम कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ ईभीएम व वीवीपैट मशीनों के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी देगा कि कैसे इवीएम व वीवीपैट मशीन कार्य करता है।

साथ ही जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, ब्लैक एण्ड व्हाईट फोटो को कलर फोटो, एड्रेस सुधार कराने आदि कार्यों की जानकारी के अलावा 18 वर्ष पूरे कर चुके अधिक से अधिक फर्स्ट टाइम वोटर को मतदान हेतु प्रेरित किया जाय, ताकि वे अपने मताधिकार की ताकत को जान सके एवं मतदान के दिन वे मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा बन सके।

इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि प्रशिक्षण व जागरूकता हेतु उपयोग में लाये जा रहे सभी इवीएम व वीवीपैट मशीनों पर पीले रंग का स्टीकर लगाया गया है, ताकि इसे आसानी से पहचाना जा सके। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से ईवीएम मोबाइल डिमॉन्सट्रेशन वैन के साथ दण्डाधिकारियों व पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी।

गिरिडीह:फेयर प्राईस शॉप डीलर एसोसिएशन ने हड़ताल लिया वापस


गिरिडीह:फेयर प्राईस शॉप डीलर एसोसिएशन द्वारा 1 जनवरी से मांगों के समर्थन में जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज 10 जनवरी से वापस ले लिया गया है।

Image 2Image 3Image 4Image 5

इस संबंध में जिले में डीलर संघ के डुमरी प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण महतो, उपाध्यक्ष चंदेश्वर महतो,नारायण मंडल,संयुक्त सचिव केदार प्रसाद बरनवाल, कोषाध्यक्ष अखिलेश राणा व मीडिया प्रभारी अरूण जायसवाल ने बुधवार को

एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि सरकार के द्वारा

डीलरों के मांगों पर सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया गया है।

साथ ही जनवरी माह में कई पर्व त्योहार हैं, जिसको देखते हुए हड़ताल वापस ले लिया गया है।

वहीं उपरोक्त लोगों ने डुमरी प्रखंड के सभी डीलरों एवं एसएचजी से जुड़े सदस्यों से अनाज उठाव कर अपने राशन कार्डधारियों के बीच वितरण करने की अपील की है।

जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित हिंदुस्तान मित्र मण्डल स्कूल परिसर मे बहरागोड़ा पोलिटेक्निक कालेज द्वारा साइंस फेस्ट का आयोजन

Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित हिंदुस्तान मित्र मण्डल स्कुल परिसर मे बहरागोड़ा पोलिटेक्निक कालेज द्वारा साइंस फेस्ट का आयोजन किया गया जहाँ जिले भर से बड़ी संख्या मे स्कूली छात्र शामिल हुए.

तकनिकी क्षेत्र मे स्कूली छात्रों की रूचि कों बढ़ाने हेतु इस फेस्ट का आयोजन किया गया, इस फेस्ट मे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली छात्रों ने एक से बढ़कर एक मॉडल्स प्रस्तुस किये, इनमे कई ऐसे मॉडल्स भी है जो वायु प्रदुषण कों कम करने और प्रकृति के संरक्षण पर भी आधारित थे।

बहरागोड़ा पोलिटेक्निक कालेज के प्राचार्य ने कहा की इस तरह के आयोजन से स्कूली छात्रों के भीतर साइंस के प्रति रूचि बढ़ती है और आगे चलकर ये उनके उच्च शिक्षा मे भी काफ़ी अहम् साबित होता है.

कांग्रेस नेता के भाई शहजाद और एक पुलिस कर्मी के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


जमशेदपुर: मानगो में जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास साहा आकाश के सामने 8 दिसंबर को कांग्रेस नेता डाबर के भाई शहजाद उर्फ टांडा और एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या के दो आरोपियों सरायकेला के चौका थाना क्षेत्र के रायडीह के राजू तांती उर्फ़ भुवन तांती और सरायकेला के ही गम्हरिया के काशीडीह के शत्रुघ्न हांसदा को मुसाबनी के बेनाशोल से गिरफ्तार किया है।

Image 2Image 3Image 4Image 5

इनके अलावा चार अन्य बदमाश मुसाबनी के तालाडीह का रहने वाला भीम मुर्मू, आदित्यपुर के निराजगंज का रहने वाला धीरेंद्र महतो, सरायकेला जिले के कांड्रा के कुमारडाही का रहने वाला मुकेश कुमार महतो और सरायकेला जिले के ही आरआईटी थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा का रहने वाला राज महतो शामिल हैं।

इन सब के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, तीन गोली, एक चापड़, एक कटर, 1 टन अल्युमिनियम एवं कॉपर का तार, एक टाटा 407 वाहन, दो मोटरसाइकिल, 13 हजार 920 रुपए और 5 मोबाइल सेट बरामद किया है। एसएसपी किशोर कौशल ने साकची स्थित अपने ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुसाबनी पुलिस को सूचना मिली थी कि बेनाशोल में स्वर्णरेखा नदी के किनारे पंप हाउस के पास कुछ बदमाश बैठकर डकैती की योजना बना रहे हैं।

इसी पर घेराबंदी कर उनको गिरफ्तार किया गया। कुल 6 बदमाश गिरफ्तार किए गए। पूछताछ में दो बदमाशों शत्रुघ्न हांसदा और राजू तांती ने बताया कि वह मानगो में शहजाद उर्फ टांडा और पुलिस जवान की हत्या की घटना में शामिल थे। पूछताछ में यह भी पता चला कि इन दोनों ने 8 जनवरी की रात तलाडीह के डीवीसी पावर स्टेशन से कापर और अलमुनियम का तार भी चोरी किया था। पुलिस ने चोरी का तार भी इनके पास से बरामद किया है।

अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण मामले को लेकर मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नेता आज मिलेंगे रांची में श्रमायुक्त से*

*

Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर. टाटा मोटर्स के 2700 बाइ सिक्स (अस्थायी) कर्मचारियों के स्थायीकरण मामले में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधि सोमवार को श्रमायुक्त के पास अपना पक्ष रखेंगे. यूनियन नेतृत्व ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि प्रबंधन ने जो अपना मसौदा दिया है उसे पहले ही खारिज कर चुके हैं. 

अस्थायी कर्मचारियों का स्थानांतरण किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए. कंपनी ने जो 600 का मसौदा दिया है वह भी यूनियन को स्वीकार नहीं हैं. सोमवार की शाम 4 बजे रांची में राज्य के श्रमायुक्त संजीव कुमार बेसरा को अवगत करायेंगे.

दुर्गा दास मेमोरियल ट्रस्ट के मेगा स्वस्थ शिविर में होगा मुफ्त इलाज


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर: सामाजिक संगठन दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2024 समय 10 बजे से 3 बजे तक जमशेदपुर के धतकीडीह स्थित कम्यूनिटी सेंटर,सेंट्रल मैदान में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 

जिसमे जेनरल फिजिशियन,स्त्री रोग,हड्डी रोग,शिशु रोग,नेत्र रोग,स्कीन के 30 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क इलाज किया जाएगा।मेगा हेल्थ कैम्प में मरीजों की मुफ्त शारीरिक जांच, मुफ्त रक्त जांच,एवं मुफ्त दवाई दी जाएगी।

दुर्गा दास दत्ता ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा के मेरे पिता स्वर्गीय दुर्गा दास दत्ता जी को समाज सेवा में गहरी दिलचस्पी थी और वो हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते थे इसलिए उनके तीसरे पुण्यतिथि पर मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमे वृद्ध और गरीब लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया जाएगा। 

सौरभ दत्ता ने लोगों से कैम्प में आकर स्वास्थ्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।

साइकिल द्वारा बारह ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले, पश्चिम बंगाल के तीन छात्र का लोग कर रहें हैं हर जगह स्वागत

जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के तीन छात्र साइकिल द्वारा बारह ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले है । सनातन धर्म को बढ़ावा देने और कुछ अलग करने का जज्बा लिए यह तीनों ज्योतिर्लिंग की यात्रा कर रहे है।

Image 2Image 3Image 4Image 5

प्रत्येक जगह-जगह पर इनका स्वागत भी किया जा रहा है।लोग इनके हौसले और उत्साह बढ़ा रहे हैं। बुधवार को शहर से रवाना होने के दौरान स्टेशन के पास तीनों छात्रों का शहर के प्रबुद्धजनों ने सम्मान किया और आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

बारह ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले छात्रों में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के तुंगीदिघी का रहने वाला समर महतो, बीरभूम जिले का सुभोजित और राहुल शामिल है, समर महतो ने बताया कि उसने सितंबर माह में मात्र 18 दिनों में

केदारनाथ समेत देश के प्रसिद्ध तीन मंदिरों की साइकिल से यात्रा पूरी की थी।

अब वे 22 दिसंबर को बारह ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकला है. उसने बताया कि सबसे पहले वह बारह ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकला था. इसके बाद सोशल मीडिया के जरिये प्रभावित होकर सुभोजित और राहुल भी उससे जुड़ गए. देवघर में दोनों उससे मिले. यहां से 25 दिसंबर को तीनों बारह ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले।

केंद्र सरकार द्वारा लिए गए मोटर व्हीकल एक्ट भारतीय दंड सहिंता 104 A के विरोध में ट्रक चालक ने किया सड़क जाम


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए मोटर व्हीकल एक्ट भारतीय दंड सहिंता 104 A कानून को लेकर जमशेदपुर और आसपास इसका विरोध देखा जा रहा है जिसका उदाहरण जमशेदपुर के पेट्रोल पंप लगी लंबी कतार ड्राइवरो के स्ट्राइक पर जाने की खबर सुनते ही आम लोग पेट्रोल पंप में लाइन लगकर अपने गाड़ियों में तेल भराने लगे है। देखते देखते लगभग कई पेट्रोल पंप में तेल समाप्त हो गया है जिनमें था लोग आपस में झगड़ते दिखे। 

इस कानून के विरोध में झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने भी कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि लोगों को लाइन में लगा दिया इस तरह के कानून से हमारा देश राजतंत्र की ओर बढ़ रहा है कि मुझे तो लग रहा है कि आज रात या कल तक झारखंड में चक्का जाम हो जाएगा जिससे आम लोग त्राहिमाम करने लगेंगे।