*प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस जनों ने मरीजों में किया फल वितरित*
![]()
चंदौली- शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्म दिवस पर शहर के चकिया रोड स्थित विद्या हॉस्पिटल में कांग्रेसजनों ने मरीजों को फल वितरित किया। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि प्रियंका गांधी महिला सशक्तीकरण की ध्वजवाहिका व देश के हर वंचित और जरूरतमंद के हक की लड़ाई की न्याय योद्धा है।
उन्होंने कहा कि ओजस्वी नेतृत्व व ऊर्जावान व्यक्तित्व हम सभी के सामाजिक सुरक्षा के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है। ईश्वर उनके जीवन को उत्तम स्वास्थ्य, सुख व अक्षुण्ण कीर्ति से संपूरित करें। इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, डा.जीके पांडेय,शाहिद तौसिफ,दयाराम पटेल,दशरथ चौहान,नेहाल अख्तर,उदय चौहान, डा•अनील यादव,अरशद इकबाल, डॉ आलम शाह,अभिषेक पांडेय आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।








चन्दौली - पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ अनिल कुमार के निर्देशानुसार जनपद में अपराध रोकथाम, शराब तस्करों एवं पशु तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार रॉय के पर्यवेक्षण में तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना सैयदराजा पुलिस को उस समय सफलता मिली।





Jan 14 2024, 18:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.6k