राजधानी पटना में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, लाश को किया गायब
पटना : दहेज के दानवों ने एक शादी शुदा महिला की हत्या कर दी। इतना ही नही हत्या के बाद महिला का लाश भी गायब कर दिया है।यह सनसनी खेज मामला पटना के फतेहपुर से सामने आया है।
मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर का है। जहां बीती रात रुबी देवी नामक एक महिला की मौत की सूचना मिली। वहीं इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को भी दी गयी थी।
जिसके बाद धनरुआ के रहनेवाले सुनील राम रुवी के घर पहुचे लेकिन उनके पहुचने के पहले ही मृतक रुवी के शव को दहेज लोभियों ने गायब कर दिया था।
मामला पुलिस थाने तक आ पहुंची। जिसके बाद पुलिस भी मौके वारदात पर पहुंची।मृतक रुवी देवी के मायके के तरफ से सुनील राम ने थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
जिसमे बताया है कि शादी के बाद लगातार एक मोटरसाइकिल की मांग की जाती रही है ना देने के कारण रुवी की हत्या कर उसकी लाश को गायब कर दिया है।
वही पुलिस का कहना है कि मृतक रुवी देवी की शादी फतेहपुर के रहनेवाले नीलेश से चार साल पहले हुई थी। जिसमे सुनील राम के तरफ से दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
फिलहाल सभी घर वाले फरार है।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।








पटना : बड़ी खबर इस वक्त राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है। जहां एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई है।
पटना : बिहार में पंचायत चुनाव हुए करीब दो साल का समय हो चुका है।करीब दो सालों के बाद बिहार में फिर से प्रखंड प्रमुखों की कुर्सी खतरे में आ गयी है। प्रखंड प्रमुखों की कुर्सी अब डोलने बाली है।
पटना : शीतलहर का प्रकोप बढ़ते ही पटना साहिब विधानसभा के बालकिशुनगंज मुहल्ले में रोटरी पटना सिटी सम्राट की ओर शिविर लगाकर पांच सौ गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया गया।

Jan 12 2024, 12:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.1k