*आजमगढ़:- माहुल को छोड़ विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष किए गए रिपीट*
फूलपुर(आजमगढ़)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के सभी 4 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार माहुल मंडल को छोड़कर तीन मंडल अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं।
अंबारी में मंडल अध्यक्ष मैगना का स्वागत किया गया।
फूलपुर- पवई विधानसभा क्षेत्र को भाजपा ने चार मंडलों में बांटा है। फूलपुर, पवई,माहुल और मैगना मंडल बनाये गए हैं। लखनऊ कार्यालय से जारी सूची के अनुसार फूलपुर से भानू चौहान, पवई से मनिराम यादव, माहुल से विमलेश पांडेय और मैगना से सूरज अग्रहरि को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
भानू चौहान, मनिराम यादव और सूरज अग्रहरि पिछली बार भी मंडल अध्यक्ष थे। नए चेहरे के रूप में विमलेश पांडेय निवासी पूरा मय पांडेय को माहुल मंडल की जिम्मेदारी दी गयी है।सूची जारी होने के बाद सोमवार को माहुल मंडल अध्यक्ष सूरज अग्रहरि का कार्यकर्ताओं ने अंबारी में माला पहनाकर स्वागत किया। सूरज अग्रहरि ने मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर इन्द्रपति सेवक, संजय राजभर, राजेश यादव, पंकज पासवान, अनमोल मौर्य, रामदवर चौहान आदि रहे।


वी कुमार यदुवंशी






















सिद्धेश्वर पांडेय
Jan 09 2024, 17:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.9k