भारत से पंगा लेने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति की कुर्सी पर लटकी तलवार ! अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

Image 2Image 3

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भारत से लड़ाई मोल लेना उसके लिए महंगा साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के दौरान तस्वीरें जारी होने के बाद मालदीव के कुछ मंत्रियों ने प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दी थी, जिसके बाद मालदीव सरकार पर वहां का विपक्ष आक्रामक अंदाज में हमला करता नजर आ रहा है।

मालदीव सरकार की ओर से लगातार स्पष्टीकरण के बावजूद सरकार के लिए चुनौतियां कम होती नहीं दिख रही हैं। चौतरफा घिरने के बाद अब राष्ट्रपति की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है, उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है। राष्ट्रपति मुइज्जू को पद से हटाने का पहला आह्वान देश के सांसद और डेमोक्रेट नेता अली अजीम की ओर से आया है। उन्होंने मुइज्जू को राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए देश के अन्य नेताओं से मदद मांगी है। 

बता दें कि, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इस समय चीन की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं और देश में उनके खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस बीच भारत ने पीएम मोदी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है और मालदीव के राजदूत को तलब कर नाराजगी जताई है। हालाँकि, मालदीव सरकार ने वहां के तीनों मंत्रियों को निलंबित कर दिया है, लेकिन अब भी आक्रोश थमा नहीं है। भारत में सोशल मीडिया पर लगातार मालदीव को बॉयकॉट करने की मांग तेज हो रही है।

मोहम्मद शमी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित, वर्ल्ड कप में अपनी गेंदों से बरपाया था कहर

Image 2Image 3

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आज मंगलवार (9 जनवरी 2024) को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वनडे विश्व कप 2023 में सनसनीखेज प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शमी के नाम की सिफारिश की थी। शमी ने विश्व कप 2023 को टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में समाप्त किया, केवल 7 मैचों में 24 विकेट लिए।

पुरस्कार समारोह से पहले शमी ने कहा कि, "यह पुरस्कार एक सपना है, जिंदगी बीत जाती है और लोग यह पुरस्कार नहीं जीत पाते। मुझे खुशी है कि मुझे इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।" मोहम्मद शमी को विश्व कप 2023 में पहले चार मैचों के लिए प्लेइंग इलेवन में नामित नहीं किया गया था। 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पांड्या के टखने में भयानक चोट लगने के बाद शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। शमी ने टूर्नामेंट में तुरंत प्रभाव डाला था उनकी वापसी पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट चटकाए। पेसर ने वहां से रिकॉर्ड रन बनाया। शमी ने टूर्नामेंट में 24 विकेट लिए और वह भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रित बुमराह से आगे रहे।

2023 में अपने सनसनीखेज प्रदर्शन के लिए कुल 26 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार मिला। इस सूची में एशियाई खेल 2023 के एथलीटों का दबदबा था। चीन में, भारत ने 107 पदकों की रिकॉर्ड संख्या जीतकर प्रतियोगिता में खुद को बेहतर प्रदर्शन किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने जकार्ता 2018 एशियाई खेलों के दौरान हासिल किए गए भारत के पिछले सर्वश्रेष्ठ पदकों की संख्या, जो 70 थी, को तोड़ दिया। उस उपलब्धि का जश्न इसमें शामिल 16 स्वर्ण पदकों के लिए मनाया गया था, लेकिन 2023 हांग्जो खेलों ने मात्रा और गुणवत्ता दोनों में इसे ग्रहण कर लिया है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन, भारत ने आश्चर्यजनक रूप से कुल 12 पदक जीतकर नई ऊंचाइयों को छुआ। इनमें 6 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 2 कांस्य पदक थे। इससे प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार भारत की संख्या 100 से अधिक हो गई।

जानिए, कौन है 'मुस्लिम सूरदास'? जिन्हे मिला अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने का न्योता

Image 2Image 3

 मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम को मानने वाले केवल हिन्दू धर्म के ही नहीं है, बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में आदर्श मानते हैं। इनमें ही एक हैं मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर बसे ग्राम हापला-दीपला के एक मुस्लिम कवि अकबर ताज मंसूरी हैं। नेत्रहीन अकबर ताज प्रभु श्री राम पर रचनाएं लिखते-गाते हैं। वह देशभर में श्रीराम के चरित्र का गुणगान करते रहते हैं। 'मुस्लिम सूरदास' बोले जाने वाले अकबर ताज को अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रण दिया गया है।

अकबर ताज बोलते हैं कि प्रभु श्रीराम सबके हैं तथा उनका अवतार मानव जाति की भलाई के लिए हुआ था। प्रभु श्री राम को लेकर उनके इस प्रेम को देखकर जगद्गुरु संत रामभद्राचार्य ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले विशेष आयोजन में प्रस्तुति देने के लिए इस सूरदास कवि अकबर ताज को आमंत्रित किया है। अकबर ताज अयोध्या जाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। खंडवा के अकबर ताज दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, लखनऊ व सूरत समेत देशभर के हिंदी मंचों पर रचनापाठ कर चुके हैं। रामलला पर आधारित उनकी रचनाओं ने उन्हें खूब सम्मान दिलाया। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर वह खुश हैं। वह कहते हैं कि प्रभु श्रीराम का जीवन चरित्र हमें मर्यादा में जीने की सीख देता है। उन्होंने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए 14 साल का वनवास सहर्ष स्वीकार कर लिया। ऐसा व्यक्तित्व आज कहां देखने को मिलता है।  

42 वर्षीय ताज ने कहा कि 14 जनवरी को यूपी के अयोध्या पहुंचेंगे तथा प्रभु श्रीराम पर कविता पाठ करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं पूरे देश में जगह-जगह जाता रहता हूं, मगर अयोध्या में राम जी भद्राचार्य (हिंदू आध्यात्मिक नेता) की तरफ से आमंत्रित किए जाने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं कई अन्य कार्यक्रम छोड़कर वहां जा रहा हूं।' ताज बचपन से ही प्रभु श्रीराम की स्तुति में कविताएं और भजन लिख और उनका पाठ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह एक बहुत निर्धन परिवार से हैं तथा एक 'कच्चे' घर में रहते हैं।

इजरायल की लेबनान में बड़ी एयरस्ट्राइक, हमले में हिजबुल्‍लाह का टॉप कमांड ढेर

#hezbollahtop_commander_killed_in_israel_air_strike 

इजराइल का लेबनान में हमला जारी है। सोमवार को हुए एक अटैक में हिजबुल्लाह का एक टॉप कमांडर ढेर हो गया।हमास के एक टॉप कमांडर को मार गिराने के ठीक एक हफ्ते बाद इजरायल ने अब हिज्जबुल्ला के टॉप कमांडर विसाम हसन ताविल को मार गिराया है।

Image 2Image 3

इजरायल की सेना इस समय कई मोर्चों पर दुश्‍मनों का सामना कर रही है। गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ जंग के बीच इजरायल सेना ईरान समर्थित समूह हिजबुल्‍लाह पर भी हमले कर रही है। हिजबुल्‍लाह के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इजरायल ने सोमवार को दक्षिण लेबनान पर हमले किये, जिसमें एक शीर्ष हिजबुल्लाह कमांडर मारा गया है। गाजा पट्टी में पिछले कई महीनों से इजरायल और हमास के लड़ाकों के बीच जंग हो रही है। इस बीच हमास के समर्थन में कई समूह उतर आए हैं, जिसमें से एक हिजबुल्‍लाह भी है।

हिजबुल्लाह ने एक बयान में इजरायली बलों के साथ सीमा पार संघर्ष के तीन महीने में पहली बार एक "कमांडर" की हत्या की घोषणा की है। हिजबुल्लाह ने कहा कि एक एसयूवी पर हुए हमले में विसाम हसन ताविल की मौत हो गई, जो सीमा पर सक्रिय गुप्त हिजबुल्लाह बल का कमांडर था। वह सशस्त्र समूह में सबसे वरिष्ठ आतंकवादी था जो 7 अक्टूबर को दक्षिणी इज़राइल में हमास के हमले के बाद गाजा में युद्ध और इज़राइल और हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई के बाद मारा गया है।

विसाम हसन ताविल लंबे समय तक बाहर रहने के बाद रविवार शाम खिरबेट सलीम शहर के बाहरी इलाके स्थित अपने घर पहुंचा। उसका घर फिलिस्तीन की सीमा से लगभग 19 से 20 किलोमीटर दूर है। हमला तब किया गया जब ताविल दोपहर के आसपास घर से निकलकर सड़क पर खड़ी अपनी कार की ओर जा रहा था। हालांकि, जब इजरायली सेना से इस बारे में पूछा गया, तो उन्‍होंने बताया कि सोमवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के "सैन्य ठिकानों" पर हमला किया गया था, लेकिन ताविल की मौत पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।

दक्षिणी इजराइल में 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद गाजा में चौतरफा युद्ध हो रहा है। इजराइल का कहना है कि उसने उत्तरी गाजा में बड़े पैमाने पर बड़े अभियानों को पूरा कर लिया है और अब मध्य क्षेत्र और खान यूनिस के दक्षिणी शहर पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इजरायली अधिकारियों ने कहा है कि लड़ाई कई महीनों तक जारी रहेगी क्योंकि सेना हमास को खत्म करना चाहती है और आतंकवादी समूह के 7 अक्टूबर के हमले के दौरान बंधक बनाए गए कई लोगों को वापस लाना चाहती है।

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले दी धमकी वीडियो जारी कर समुदाय विशेष को भड़काने की कोशिश

#terrorist_gurpatwant_singh_pannun_urged_muslims_to_oppose_ram_mandir_inauguration 

Image 2Image 3

अयोध्या में इसी महीने 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन समारोह होना है। इस बीच पूरे देश रामभक्ति में डूबा हुआ है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का सरगना व आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। पन्नू ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ले पहले भारत के खिलाफ फिर से जहर उगला है। पन्नू ने मुसलमानों से इस समारोह का विरोध करने को कहा है। एक वीडियो में पन्नू ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमृतसर से अयोध्या तक हवाई अड्डों को बंद कर दिया जाएगा। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। 

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक वीडियो जारी कर भारतीय मुस्लिम समुदाय को भड़काने की साजिश रची है।उसने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुस्लिम समुदाय के कट्टर दुश्मन हैं। पन्नू ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बाबरी मस्जिद को तोड़ कर बनाया गया है। इसे बाबरी मस्जिद को तोड़ा जाना नहीं बल्कि भारत में रहने वाले करोड़ों मुसलमानों का धर्म परिवर्तन माना जा रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मुस्लिम समुदाय के लिए अऑप्रेशन ब्लू स्टार जैसा है।

पन्नू ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को भारत में उर्दीस्तान की मांग रखने को कहा। इसके साथ ही उसने पंजाब के अमृतसर से अयोध्या तक सभी एयरपोर्ट बंद करवाने की धमकी दी। इससे पहले भी पन्नू ने संसद पर हमले की धमकी दी थी। वह एयर इंडिया की उड़ानें बंद करवाने की धमकी भी दे चुका है। 

पन्नू भारत को अपना दुश्मन मानता है। पन्नू के खिलाफ भारत में कई मामले दर्ज हैं। साल 2020 में पन्नू के खिलाफ यूएपीए की धाराओं के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया था। आतंकी पन्नू का नाम बीते साल ही दूसरी बार गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के साथ जोड़ा गया था। गृह मंत्रालय ने 2019 में एसएफजे पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके एक साल बाद 2020 में पन्नू को यूएपीए के तहत आतंकी घोषित किया गया था।

दिल्ली समेत 20 राज्यों में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक, कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश बढ़ सकती है मुसीबत

#today_effect_of_fog_in_20_states_including_delhi 

Image 2Image 3

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कोहरे और शीतलहर के डबल अटैक से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक जमाने वाली सर्दी का प्रकोप दिख रहा है। देश के आधे से अधिक हिस्से को भीषण ठंड और घने कोहरे से राहत नहीं मिली है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख से लेकर सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मेघालय और मणिपुर समेत 20 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।

आज दिल्ली में हो सकती है बारिश

सर्दी का सितम ऐसा है कि सोमवार दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा और तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही अब मौसम विभाग ने आज (9 जनवरी) राजधानी में हल्की बारिश की चेतावनी दी है, जिससे तापमान और गिर सकता है।इसका असर ट्रेनों और विमान सेवाओं समेत यातायात के तमाम साधनों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मंगलवार को बारिश हो सकती है। सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी रहेगा। 

बारिश के बाद तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद मौसम साफ हो सकता है। अनुमान है कि दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। दिल्ली में 14 जनवरी तक सुबह के समय हल्की से मध्य स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, अधिकतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 11 जनवरी तक बढ़कर आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। संभावना है कि 14 जनवरी तक इसमें दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर समेत तमाम जगहों पर भीषण ठंड

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में ऊना, सुंदरनगर व सोलन में भीषण ठंड पड़ रही है। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में तो पारा माइनस में चला गया है।पंजाब में कई जगहों पर सोमवार को धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं ने पीछा नहीं छोड़ा। लुधियान और अमृतसर में खूब ठंड पड़ रही है। वहीं हरियाणा के अंबाला में तो 4.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

बायकॉट से डरी मालदीव टूरिज्म इंडस्ट्री, पर्यटन को झटका लगते ही हरकत में आई, अपने मंत्रियों की लगा दी क्लास

#maldives_tourism_industry_targets_its_own_ministers 

भारत-मालदीव के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लेकर मालदीव के मंत्रियों की विवादित टिप्पणियों के बाद से दोनों देशों में राजनयिक विवाद चल रहा है। विवाद को बढ़ते देख मालदीव ने अपने मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है।इस बीच देश के टूरिज्म को झटका लगता देख मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री (MATI) ने बयान जारी कर मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है।

Image 2Image 3

MATI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ भारत के लोगों के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणियों की हम कड़ी निंदा करते हैं। भारत हमारे निकटतम पड़ोसियों और सहयोगियों में से एक है। MATI ने सोमवार को एक बयान में कहा, भारत हमेशा हमारे संकट भरे पल में पहला मददकर्ता रहा है। हम सरकार के साथ-साथ भारत के लोगों की तरफ से हमारे साथ बनाए गए घनिष्ठ संबंधों के लिए बेहद आभारी हैं।

इसमें आगे कहा गया, मालदीव के पर्यटन उद्योग में भी भारत सतत और अहम योगदान देने वाला देश रहा है। एक सहयोगी जिसने कोरोनावायरस महामारी में हमारे बॉर्डर खुलने के बाद हमारे वापस पटरी पर लौटने की कोशिशों में भी साथ दिया। तबसे अब तक मालदीव के लिए भारत एक अहम बाजार रहा है। यह हमारी कामना है कि दोनों देशों के रिश्ते आने वाली कई पीढ़ियों तक कायम रहें। हम दोनों के बेहतरीन रिश्तों पर नकारात्मक असर डालने वाले बयानों और गतिविधियों से खुद को दूर करते हैं।

माना जा रहा है कि इस पूरे विवाद ने मालदीव के पर्यटन उद्योग खासा नाकारात्मक असर डाला है। क्योंकि भारत के पर्यटक मालदीव टूरिज्म इंडस्ट्री की रीढ़ हैं। अगर मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों में कमी आई तो यह मालदीव अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा झटका होगा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो पिछले तीन सालों में सालाना 2 लाख से अधिक भारतीय मालदीव गए हैं। यह किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक है। फिलहाल विवाद के बाद मालदिव के टूरिज्म पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। मालदीव पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 17 लाख से अधिक पर्यटकों ने द्वीप राष्ट्र का दौरा किया, जिनमें से 2,09,198 से अधिक पर्यटक भारतीय थे, इसके बाद रूसी (2,09,146) और चीनी (1,87,118) थे।

मालदीव विवाद में भारत के समर्थन में उतरा इजरायल, लक्षद्वीप को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

#israel_supports_india_amid_row_with_maldives

Image 2Image 3

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप की तस्वीरें देख मालदीव की मुइज़्ज़ू सरकार की मंत्रियों ने भारत पर अपमानजनक टिप्णियाँ कीं।मालदीव के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया है।यह मुद्दा लक्षद्वीप बनाम मालदीव बन गया हैं। कई जानी-मानी हस्तियां भी लक्षद्वीप को लेकर पोस्ट साझा करने लगे हैं। भारत के साथ समर्थन दिखाने वालों की लिस्ट में इजरायल भी जुड़ गया है। उन्होंने लक्षद्वीप में टूरिज्म को बढ़ावा देने की पहल को सपोर्ट किया है।इजराइल ने लक्षद्वीप की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर वहां प्रर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही है।

भारत में मौजूद इजराइली दूतावास ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते हुए लिखा, ‘फेडरल सरकार के समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के लिए हम बीते साल लक्षद्वीप में थे। इज़राइल कल से इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे लिखा, ‘उन लोगों के लिए जो अभी तक #लक्षद्वीप की पुरानी और राजसी पानी के नीचे की सुंदरता को नहीं देख पाए हैं, यहां इस द्वीप के मनमोहक आकर्षण को दिखाने वाली कुछ तस्वीरें हैं।#ExploreIndianIslands

दरअसल, 2 और 3 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लक्षद्वीप दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने स्क्रॉलिंग करते हुए और समुद्री तटों पर आनंद लेते समय की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की थीं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो गईं और कई लोगों ने अपना मालदीव प्लान कैंसिल कर दिए। इससे तिलमिलाकर मालदीव के कई मंत्रियों ने लक्षद्वीप और पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मंत्री अब्दुल्ला महजूम माजिद ने भारत पर मालदीव को निशाना बनाने का आरोप लगाया। महजूम ने अपने बयान में कहा कि भारत को सी कोस्ट टूरेरिज्म में मालदीव को टक्कर देने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद इंटरनेट पर इंडियन यूजर्स भड़क गए और एक्स पर ट्रेंड होने लगा।

इनकी अपमानजनक टिप्पणियों के कारण भारत में मालदीव के प्रति उबाल आ गया और लोगों ने मालदीव के इस रवैये की आलोचना की। एक्स (पहले ट्विटर) पर भी इसको लेकर लगातार अभियान चलाया गया। भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति की गई टिप्पणियों को राजनयिक स्तर पर भी मालदीव के साथ उठाया। प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर अपमानजनक टिप्पणियाँ करने के कारण कई बॉलीवुड सितारों और हस्तियों ने मालदीव केरवैये की निंदा की थी। साथ ही लक्षद्वीप को बढ़ावा देने वाले ट्वीट किए थे। इन ट्विट्स में उन्होंने कहा था कि वह लोग भी लक्षद्वीप जाएँगे। वहीं ऑनलाइन ट्रैवल कम्पनी EaseMyTrip ने भी कहा था कि वह मालदीव की फ्लाइट टिकट बुक करना बंद कर देंगे।

भारत के साथ दुश्मनी मालदीव को पड़ेगा “महंगा”, जानें बायकॉट से अर्थव्यवस्था पर क्या होगा असर

##boycotmaldives

Image 2Image 3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना और दूसरे नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सरहद के आर पार पारा चढ़ा हुआ है।

मोहम्मद मुइज़्ज़ू के राष्ट्रपति बनने के बाद से लगातार पटरी से उतरते दिख रहे दोनों देशों के रिश्तों के लिए इन बयानों को बड़ा झटका बताया जा रहा है।पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है।सोशल मीडिया पर भारत के कई नामी लोग अब लक्षद्वीप के समर्थन में उतर आए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल मालदीव को भारत की नाराजगी का कितना नुकसान होगा? भारतीयों के बायकॉट से इस द्वीप की अर्थव्यवस्ता पर कितना असर पड़ेगा?

मालदीव को भारत की नाराजगी पड़ेगी महंगी

दरअसल, मालदीव के लिए भारत की नाराजगी काफी महंगी पड़ सकती है। मालदीव भारत से कई हजार करोड़ रुपए का सामान इंपोर्ट करता है। भारत से नजदीक होने के कारण मालदीव के लिए भारत से सामान लेना सस्ता भी है और सुगम भी। जबकि भारत मालदीव को कुछ करोड़ का ही सामान इंपोर्ट करता है। दोनों देशों के बीच के ट्रेड को देखा जाए तो यह आंकड़ा 500 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपए में करीब 4200 करोड़ है। अगर भारत मालदीव को सामान एक्सपोर्ट करना बंद कर दें, तो मालदीव का क्या होगा?

मालदीव कैसे झेलेगा दूसरे सबसे बड़े ट्रेड पार्टनर की नाराजी

भारत 2022 में मालदीव के दूसरे सबसे बड़े ट्रेड पार्टनर के रूप उभरा था। मालदीव से भारतीय इंपोर्ट में मुख्य रूप से स्क्रैप मेटल्स शामिल हैं, जबकि मालदीव को भारतीय एक्सपोर्ट में कई प्रकार के इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रीयल प्रोडक्ट्स जैसे ड्रग्स और फार्मास्यूटिकल्स, रडार कंपोनेंट, रॉक बोल्डर, सीमेंट और कृषि उत्पाद जैसे चावल, मसाले, फल, सब्जियां और पोल्ट्री उत्पाद आदि शामिल हैं। खास बात तो ये है कि दोनों देशों के बीच 2013 से 2022 तक यानी दस साल में ट्रेड करीब 3 गुना तक बढ़ा है। मालदीव कस्टम सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2013 में मालदीव और भारत के बीच ट्रेड 156.30 मिलियन डॉलर का था जो साल 2022 में बढ़कर 501.82 मिलियन डॉलर का हो गया। सितंबर 2023 तक यही ट्रेड दोनों देशों के बीच 416.06 मिलियन डॉलर का हो चुका है।

मालदीव के कई इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में लगा है भारत का पैसा

भारत ने मालदीव के कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में पैसा दिया हुआ है। मालदीव में भारत का अब तक का सबसे बड़ा ग्रांट प्रोजेक्ट नेशनल कॉलेज फॉर पुलिसिंग एंड लॉ एनफोर्समेंट है। यह प्रोजेक्ट 222.98 करोड़ रुपये का है। इसका उद्घाटन विदेश मंत्री डॉ जयशंकर के दौरे के दौरान हुआ था। भारत सरकार 8.95 करोड़ रुपये की भारतीय ग्रांट के तहत माले में हुकुरु मिस्की की बहाली का भी समर्थन कर रही है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री ने जून 2019 में की थी।

भारत से टूरिस्ट नहीं गए तो हो जाएगा बर्बाद

मालदीव की इकॉनमी टूरिज्म पर निर्भर है। इस देश की इकॉनमी में टूरिज्म का योगदान 28 फीसदी है। वहीं, फॉरेन एक्सचेंज में 60 फीसदी योगदान टूरिज्म सेक्टर का होता है। मालदीव टूरिज्म डिपार्टमेंट के अनुसार, 2023 में यहां आए टूरिट्स में सबसे ज्यादा भारतीय थे। इसके बाद रूस और चीनी टूरिस्ट्स का स्थान है। साल 2023 में सबसे ज्यादा 2,09,198 भारतीय पर्यटक मालदीव गए थे। ताजा विवाद के बाद सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव और चलो लक्षद्वीप ट्रेंड कर रहा है। हजारों भारतीयों ने मालदीव के लिए अपने फ्लाइट टिकट्स और होटल बुकिंग्स कैंसिल करा दी हैं। मालदीव के लोगों के लिए रोजगार का सबसे बड़ा आधार भी टूरिज्म ही है। यहां रोजगार में टूरिज्म का योगदान एक तिहाई से ज्यादा है। वहीं, पर्यटन से जुड़े सेक्टर्स को भी शामिल कर लें तो कुल रोजगार (डायरेक्ट और इनडायरेक्ट) में टूरिज्म की हिस्सेदारी लगभग 70 फीसदी है। अब आप समझ लीजिए कि भारतीयों ने मालदीव जाना छोड़ दिया तो इस देश की टूरिज्म इंडस्ट्री तबाह हो जाएगी। इसलिए अब मालदीव सरकार बैकफुट पर आ गई है।

सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-आप के बीच बनी बात! बैठक को लेकर बोले मुकुल वासनिक

#aap_congress_seat_sharing_meeting

Image 2Image 3

लोकसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली, पंजाब के साथ ही हरियाणा और गुजरात में सीटों के बंटवारें पर चर्चा की। दोनों दलों की बीच यह बैठक कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के निवास पर हुई। दोनों दलों के नेताओं की बीच बैठक करीब ढाई घंटे तक चली।बैठक में आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और संदीप पाठक शामिल हुए।बैठक के बाद मुकुल वासनिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ अच्छे माहौल में बात हुई, आप पार्टी इंडिया गठबंधन का अटूट हिस्सा है। सीट शेयरिंग के मुद्दे पर जल्द ही फैसला लेंगे।

कांग्रेस की अलायंस कमेटी के प्रमुख मुकुल वासनिक ने आगे कहा, ये चर्चा आगे भी चलेगी। कुछ दिनों में हम फिर मिलेंगे। जिसमें हम सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देंगे। क्या चर्चा हुई उस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। थोड़ा इंतजार करिये, पूरी जानकरी देंगे। दोनों ही पार्टी इस गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।बीजेपी को कड़ी टक्कर देंगे।

सूत्रों के मुताबिक भले ही साझा तौर पर चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस और आप ने अभी कोई घोषणा नहीं की हो लेकिन माना जा रहा है कि पंजाब और दिल्ली में दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही गुजरात में भी कुछ सीटें आम पार्टी के लिए छोड़ी जा सकती हैं। किन सीटों पर कौन सा दल चुनाव लड़ेगा, इसका ऐलान अगले कुछ दिनों में हो सकता है।इसके साथ ही साझा चुनाव प्रचार अभियान की रूपरेखा भी बन सकती है।

सूत्रों के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस 6 और दिल्ली में तीन सीटों की मांग कर रही है।ऐसे संकेत मिले हैं कि आम आदमी पार्टी गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में भी कांग्रेस से सीटें मांग सकती है। ऐसे में देखना होगा कि आप और कांग्रेस कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ती है।