मालदीव विवाद में भारत के समर्थन में उतरा इजरायल, लक्षद्वीप को लेकर किया ये बड़ा ऐलान
#israel_supports_india_amid_row_with_maldives
![]()
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप की तस्वीरें देख मालदीव की मुइज़्ज़ू सरकार की मंत्रियों ने भारत पर अपमानजनक टिप्णियाँ कीं।मालदीव के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया है।यह मुद्दा लक्षद्वीप बनाम मालदीव बन गया हैं। कई जानी-मानी हस्तियां भी लक्षद्वीप को लेकर पोस्ट साझा करने लगे हैं। भारत के साथ समर्थन दिखाने वालों की लिस्ट में इजरायल भी जुड़ गया है। उन्होंने लक्षद्वीप में टूरिज्म को बढ़ावा देने की पहल को सपोर्ट किया है।इजराइल ने लक्षद्वीप की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर वहां प्रर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही है।
भारत में मौजूद इजराइली दूतावास ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते हुए लिखा, ‘फेडरल सरकार के समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के लिए हम बीते साल लक्षद्वीप में थे। इज़राइल कल से इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे लिखा, ‘उन लोगों के लिए जो अभी तक #लक्षद्वीप की पुरानी और राजसी पानी के नीचे की सुंदरता को नहीं देख पाए हैं, यहां इस द्वीप के मनमोहक आकर्षण को दिखाने वाली कुछ तस्वीरें हैं।#ExploreIndianIslands
दरअसल, 2 और 3 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लक्षद्वीप दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने स्क्रॉलिंग करते हुए और समुद्री तटों पर आनंद लेते समय की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की थीं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो गईं और कई लोगों ने अपना मालदीव प्लान कैंसिल कर दिए। इससे तिलमिलाकर मालदीव के कई मंत्रियों ने लक्षद्वीप और पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मंत्री अब्दुल्ला महजूम माजिद ने भारत पर मालदीव को निशाना बनाने का आरोप लगाया। महजूम ने अपने बयान में कहा कि भारत को सी कोस्ट टूरेरिज्म में मालदीव को टक्कर देने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद इंटरनेट पर इंडियन यूजर्स भड़क गए और एक्स पर #boycottmaldives ट्रेंड होने लगा।
इनकी अपमानजनक टिप्पणियों के कारण भारत में मालदीव के प्रति उबाल आ गया और लोगों ने मालदीव के इस रवैये की आलोचना की। एक्स (पहले ट्विटर) पर भी इसको लेकर लगातार अभियान चलाया गया। भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति की गई टिप्पणियों को राजनयिक स्तर पर भी मालदीव के साथ उठाया। प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर अपमानजनक टिप्पणियाँ करने के कारण कई बॉलीवुड सितारों और हस्तियों ने मालदीव केरवैये की निंदा की थी। साथ ही लक्षद्वीप को बढ़ावा देने वाले ट्वीट किए थे। इन ट्विट्स में उन्होंने कहा था कि वह लोग भी लक्षद्वीप जाएँगे। वहीं ऑनलाइन ट्रैवल कम्पनी EaseMyTrip ने भी कहा था कि वह मालदीव की फ्लाइट टिकट बुक करना बंद कर देंगे।
Jan 09 2024, 10:19