कॉम महेन्द्र सिंह की सहादत दिवस को सफल बनाने को लेकर भाकपा माले ने किया जनसभा।
गिरिडीह :- बिरनी प्रखंड क्षेत्र के पलोंजिया बजार टांड मे भाकपा माले बिरनी प्रखण्ड कमिटी के नेतृत्व में एक जनसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता माले नेता बिरनी प्रमुख रामू बैठा ने की वहीं संचालन भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड मुस्तकिम अंसारी ने किया। इस जीवी बैठक की विषय प्रस्तुती माले राज्य कमिटी सदस्य सह बिरनी सचिव सीताराम सिंह ने किया। सभा मे आगामी 16 जनवरी को झारखंड के जन नायक कॉमरेड महेंद्र सिंह के 19 वीं शहादत दिवस को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए विशेष चर्चा की गयी।
सभा में बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे। बिरनी प्रखण्ड से जन नायक कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए बिरनी प्रखण्ड से करीब 15000 पन्द्रह हजार लोगों को शामिल कराने का निर्णय लिया गया इसके लिए 4-5 जनवरी तक हर पंचायत में पार्टी कार्यकर्ताओं की जीवी बैठक कर योजना बना लेने का प्रस्ताव लिया गया और 9 जनवरी तक हर पंचायत के गांव में ग्राम सभा करना अनिवार्य किया गया।इसके अलावे 10 जनवरी से 14 जनवरी तक घर घर जाकर कोष संग्रह,बिरनी के हर चौक चौराह सड़क किनारे गांव के मुहाने में झण्डा लगाने का निर्णय लिया गया।।साथ ही साथ 14-15 जनवरी को लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार करते हुए मशाल जुलूस नौजवानों का जत्था मार्च करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में कॉमरेड असरेश तुरी, सहदेव यादव, उप प्रमुख शेखर सुमन दास,राम सहाय यादव,टेक नारायण सिंह,बब्लू खान,रामविलास पासवान,सीताराम पासवान,मुंशी विश्वकर्मा,गोपाल पंडित,राजेश विश्वकर्मा,विशुनदेव वर्मा,विजय राय,देवा दास,बाबूलाल यादव,कैलाश यादव,सुभाष साव,टेक नारायण पंडित,इजराइल अंसारी मोईन अंसारी, मकसूद आलम,कामेश्वर मंडल,वृजमोहन विश्वकर्मा,प्रमोद सिंह,पिंटू यादव, सुखदेव वर्मा,विक्रम आनंद राय,अली असगर अंसारी,अशोक मंडल जानकी बैठा, रजाक अंसारी,विजय दास, एतवारी साव,नारायण यादव,सूर्यदेव तुरी,बदरी वर्मा बालेश्वर पासवान,भैरव शरण यादव (सेवानिवृत शिक्षक)रूबी देवी,मनोज सिंह,भुवनेश्वर दास, फुलेन्द्र राय,हीरामन दास,पवन यादव,हरिहर दास,अशोक बैठा भरत यादव,अर्जुन यादव, मुजाहुद्धीन अंसारी कमरूद्दीन अंसारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।।
Jan 06 2024, 20:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k