ईचागढ़ विधानसभा से सैकड़ो किसान शहीद किसान मेला में होंगे शामिल : मनोज

सरायकेला : खरसावां हेलीपैड मैदान गौढ़पूर में पहला जनवरी को भारत सरकार के कृषि मंत्री श्रीमान अर्जुन मुंडा जी के Sand निर्देआयोजनश पर एकदिवसीय शहीद किसान मेला का भव्य होगा। जिसमें ईचागढ़ विधानसभा के सातों मंडल से सैकड़ो की संख्या में किसान शहीद किसान मेला में शामिल होंगे

उक्त बात की जानकारी शुक्रवार को समाधान केंद्र चांडिल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने दी। इस दौरान मनोज कुमार महतो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला किसान मोर्चा कि ओर से एक जनवरी को आयोजित होने वाली शहीद किसान मेला में जिला के समस्त प्रगतिशील किसानो को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया। साथ ही उन्होंने किसानो से आयोजित होने वाले कार्यशाला का लाभ लेने और कृषि के क्षेत्र में राज्य और देश को और सशक्त बनाने की बात कही।

Image 2Image 3Image 4Image 5

इस अवसर पर भाजपा नेत्री सारथी महतो, खुदी सिंह सरदार, मदन सिंह सरदार, बलराम महतो, प्रशांत मेंईती, खगेन महतो, मोतीलाल कुम्भकार, भरत महतो, समीर मंडल, गंगासागर पाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सराईकेला : शहीद पार्क खरसावां में राज्य के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त

Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सहित राज्य के कई मंत्रीगण के शहीद पार्क खरसावां में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारीयों का आज उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार नें जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ शहीद पार्क खरसावां का निरीक्षण कर जायजा लिया।

 निरीक्षण के क्रम में जिला परिषद के अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस उपाधीक्षक सरायकेला एवं विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहें।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नें शहीद पार्क के शहीद स्थल, आवागन हेतू अलग-अलग गेट, शहीद पार्क एवं आस-पास में साफ-सफाई, जूता चप्पल स्टैंड, पार्किंग, गेस्ट, चांदनी चौक आदी पर किए जा रहें तैयारियों का जायजा ले 31 दिसंबर 2023 तक सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त नें शहीद समिति एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक किए गए तैयारियों की समीक्षा की आपसी तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण में स्थानीय रीती-रीवाज के तहत पूजा सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

सरायकेला : सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादी, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित करवाई का मिला आश्वासन

Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

 जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कारर्वाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।

जनता दरबार में भूमि विवाद, गम्हरिया प्रखंड के शोभापुर पंचायत नें राशन वितरण में अनियमितता बरतने, गॉलब्लैडर के ऑपरेशन हेतु आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ प्रदान करने, राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में हाथी के हमले से मृत के आश्रित को लंबित मुआवजा राशि भुगतान करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया।

 आज आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में आदित्यपुर निवासी अनीता रानी डेय के गोलब्लैडर के ऑपरेशन हेतु आयुष्मान कार्ड योजना के लाभ प्रदान करने संबंधित प्राप्त आवेदन पर उपायुक्त के निदेशक अनुसार सभी त्रुटियां दूर करते हुए ऑन द एक्सपोर्ट आयुष्मान कार्ड का अनुमोदन किया गया, साथ ही राजनगर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत में हाथी के हमले से मृतक के आश्रित को लंबित भुगतान राशि यथाशीघ्र भुगतान करने हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को निदेशित किया वही गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत शोभापुर पंचायत में मा दुर्गा स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन वितरण में अनियमितता पर जाँचपरान्त आवश्यक करवाई करने के निदेश दिए।

उपायुक्त ने जनता दरबार में आये एक दर्जन से अधिक मामलों का किया निष्पादन

Image 2Image 3Image 4Image 5

उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। साप्ताहिक आयोजित होने वाले जनता दरबार में जिले वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए उपायुक्त के समक्ष लगभग एक दर्जन से अधिक मामलो के आवेदन आए। 

जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं से निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों के फरियाद को सुन उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

उपायुक्त वेश्म में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों द्वारा आम गैर मजुरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने के संबंध में, एलपीसी निर्गत करने के संबंध में, पारिवारिक विवाद निपटारा के संबंध में, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंध में,जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में,पीएम आवास योजना में अनिमियतता के संबंध में,खतियानी जमीं हड़पने के संबंध में,भू रैयतों का मुआवजा भुगतान करने के संबंध में एवं इस दौरान रोजगार,मनरेगा,भूमि, म्यूटेशन,पेंशन,भूमिअधिग्रहण,आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए तथा उन आवेदनों को मार्क कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के आदेश दिए।

छात्र संगठन एआईडीएसओ ने मनाया 70 वां स्थापना दिवस

Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टुडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन सराइकेला खरसावां जिला कमिटी की ओर से गुरुवार को एआईडीएसओ का 70वां स्थापना दिवस चांडिल मे मर्यादापूर्वक मनाया गया। इस दौरान सोनी सेनगुप्ता ने कहा कि एआईडीएसओ अपने स्थापना काल से ही जनवादी धर्मनिरपेक्ष और वैज्ञानिक शिक्षा की मांग को लेकर छात्रों को संगठित करने का काम कर रहा है।

आज झारखंड ही नहीं देश के सभी राज्यों में संगठन छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन संगठित कर रहा है। छात्र और शिक्षाप्रेमियों की यह लड़ाई सिर्फ शिक्षा बचाने की ही लड़ाई नहीं है, बल्कि सभ्यता और इंसानियत बचाने की भी लड़ाई है। प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा की बदहाली अपने चरम पर है।

सरकार द्वारा शिक्षा बजट में कटौती एवं आवश्यक संसाधनों की कमी की वजह से आज सार्वजनिक शिक्षा हांफ रही है। सरकार द्वारा लायी गयी नयी शिक्षा नीति-2020 बची-खुची सरकारी शिक्षा को भी समाप्त कर रही है। यह शिक्षा नीति शिक्षा के निजीकरण, व्यापारीकरण व साम्प्रदायीकरण की ब्लूप्रिंट के सिवा कुछ नहीं है।

साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए सरायकेला खरसावां से 15 सदस्य बालक/ बालिका की टीम डुमरी रवाना

सरायकेला : टाइगर जगन्नाथ महतो मेमोरियल 10 वीं झारखंड राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए गुरुवार को सरायकेला खरसावां से 15 सदस्य बालक/ बालिका टीम गिरिडीह डुमरी के लिए ट्रेन से रवाना हुए।

Image 2Image 3Image 4Image 5

झारखंड साइकलिंग संघ के संयुक्त सचिव एवं सरायकेला खरसावां जिला के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता जानकारी देते हुए कहा कि हमारे सरायकेला जिला के कुल 15 खिलाड़ी बालक वर्ग में सुंदर मुर्मू, मुकेश केवट, श्याम सुंदर टुडू, शंकर माझी, सुशीला हेंब्रम, संतोषी मांझी, लक्खी मार्डी, बबली हसदा, श्रीमती टुडू, सुमित्रा, सुनीता मांझी, बालक वर्ग में जिसमें कोच के रूप में दिलीप कुमार गुप्ता बालिका टीम के कोच मे अंजली सिंह मुंडा आदि शामिल है।

चांडिल प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओ ने बांटी लड्डू


सरायकेला : झारखंड मे हेमंत सोरेन सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरे होने एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खनन लीज मामले के याचीका खारीज होने पर ईचागढ़ विधानसभा के चांडिल प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओ ने चावलिवासा बडामटांड में लड्डू बांट कर खुशी मनाया।

Image 2Image 3Image 4Image 5

इस मौके पर चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो, जिला सह सचिव अर्जुन सिंह मुंडा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष समर भुईया, अजीत सिंह मुंडा, ज्ञान रंजन हेंब्रम, निपेन महतो, रविंद्र नाथ मुखर्जी, करम हेंब्रम, शंभू भुईया, झनटु प्रामाणिक आदि उपस्थित थे।

विधायक सविता सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा के सात सड़को के सुदृढ़ीकरण कार्य का मिली प्रशासनिक स्वीकृति

Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : ईचागढ़ के विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ प्रखंड के चार सड़क तमारी से आतारग्राम तक पथ का सुदृढ़ीकरण, लेपाटांड से कुंदरीलोंग भाया बुदालोंग तक पथ का सुदृढ़ीकरण, झाड़ूआ मोड़ से आदरडीह भाया हाड़ात पथ का सुदृढ़ीकरण, रुगड़ी बाजार से कुटाम तक पथ का सुदृढ़ीकरण, कुकड़ू प्रखंड के कुकड़ू हेरेमुली से चानो तक पथ का सुदृढ़ीकरण, तिरुलडीह चौड़ा पथ से सपारुम तक पथ का सुदृढ़ीकरण व चांडिल प्रखंड के चांडिल मैन रोड मुखिया होटल से दियाडीह भाया बोराबिन्दा तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

वही विभिन्न सड़कों का प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से विधायक सविता महतो ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया है। वही सात सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का स्वीकृति मिलने पर ईचागढ़ विधानसभा के जनता ने विधायक सविता महतो का आभार व्यक्त किया है। उक्त बात की जानकारी झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दी।

सरायकेला : खरसावां में विधायक ने किया धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन


Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : सरायकेला - खरसावां प्रखंड सभागार में गुरूवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनूलाल मिश्रा, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी के द्वारा सामूहिक किया गया।

इस दौरान बताया गया कि सरायकेला खरसावां जिले के दस लैम्प्सों में धान अधिप्राप्ति का केंद्र खोला जाएगा। वही आज खरसावां, राजनगर के जामबनी और चांडिल में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला गया। मौके पर श्री दशरथ गागराई ने कहा कि इस संकल्प से सिद्धि और सिद्धि से समृद्धि प्राप्त होगी एवं किसानों के विकास के लिए झारखंड हेमंत सरकार संकल्पित है जिससे सुखाड से निपटने और किसानों की हालत सुधारने पर सरकार कार्य कर रही है। किसानों की उन्नति के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ किया जब तक राज्य की आधी आबादी से अधिक किसानों का विकास नहीं होगा,तब तक राज्य की प्रगति अधूरी है।

उन्होने कहा कि किसान के आए मे वृद्धि हेतु सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। ऐसे मे अति सवेदनशील होकर कार्य करने की आवश्यकता है।श्री गागराई ने कहा कि किसान और लेम्पस के लोग आपसी तालमेल और सरकारी गाइडलाइन के तहत धान की खरीदारी करे। किसानों से धान की कटौती नही करे। किसान अपना धान केन्द्र पर बेचकर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त करे। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी वही लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों को धान बिक्री करने के लिए निबंधन करना आवश्यक है।

जिन किसानों ने अब तक अपना निबंधन नहीं करवाया है वे अविलंब निबंधन करवा लें। वही खरसावां के बडाबाम्बों में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने का निर्देश दिया। जबकि श्री जामुदा ने कहा कि जैसे ही धान की खरीद पूरी हो जाएगी और सारी औपचारिकताएं खत्म होने के बाद धान की कीमत किसानों के बैंक खाते में सरकार द्वारा ट्रांसफर कर दी जाएगी और फसल बेचने के दो सप्ताह के अंदर किसानों को धान की कीमत प्राप्त हो जाएगी।

जिले में 3 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य-डीएसओ

जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनूलाल मिश्रा ने कहा कि सरायकेला खरसावां जिला में 3 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा है।

ईसके लिए जिले के दस लैम्प्सों में धान अधिप्राप्ति का केंद्र खोला जाएगा। आज खरसावां, राजनगर के जामबनी और चांडिल में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला गया। उन्होने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। ऐसे में किसान को 2300 रूपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिलेगा। किसानों को प्रति क्विंटल धान का मूल्य 2183 रूपये मिलेगा।

साथ में 117 रूपये का बोनस सरकार देगा। जिसे मिलाकर किसान को 2300 रूपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिलेगा। धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान बेचने के एक सप्ताह के अंदर 50 फीसदी और दुसरे सप्ताह में 50 फीसदी धान का मुल्य का भुगतान होगा। ई-वेरिफिकेशन के बाद ही धान बेच सकेगे किसान

इस बार ई-वेरिफिकेशन के बाद ही किसान अपना धान बेच सकेगे। इसके लिए उन्हे आधार से जुडे ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगाना होगा।

पहली बार हो रही इस कवायद का मकसद यह है कि कोई फर्जी किसान धान नहीं बेच सके। इस बार ढाई सौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2300 रुपये की दर से धान का समर्थन मूल्य राज्य सरकार ने तय किया है। पिछली बार किसानों को मात्र 2050 रुपये प्रति क्विंटल की दर ही मिली था।ये थै मौजूद खरसावां विधायक दशरथ गागराई, डीएसओ झुनूलाल मिश्रा, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, डीसीओ अशोक तिवारी, बीसीओ निर्मल लकड़ा, एमओ शंकर साव, सुरेन्द्र प्रसाद, अजय सामड, मंजू बोदरा, जितवाहन मंडल, कविता पांडे, गोवर्धन राउत, बलभ्रद महतो आदि मौजूद थे।

सरायकेला:कांग्रेस ने मनाया 139 वां स्थापना दिवस, कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार बोले, भाजपा राम मन्दिर और भगवान श्रीराम का बजारीकरण बंद करे।

Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला: -खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गुरुवार को आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मनाया गया, इस मौके पर कांग्रेस जनों को मिशन 2024 के तहत कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत तीनों लोकसभा सीट समेत झारखंड के 14 सीटों पर जीत दर्ज करने को लेकर टास्क दिया गया.

स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत पार्टी के ध्वज को फहरा किया गया, इस मौके पर सरायकेला-खरसावां जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने केंद्र के मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की, लोकसभा चुनाव से पूर्व आधे- अधूरे स्वरूप में ही राम मंदिर का उद्घाटन कर भाजपा प्रभु श्री राम का राजनीतिकरण , बाजारीकरण कर रही है, इसे बंद करना चाहिए.

इन्होंने कहा कि भाजपा के मन में राजनीतिक लोभ नहीं है तो लोकसभा चुनाव बाद भी मंदिर का उद्घाटन हो सकता था, इन्होंने कहा कि भगवान श्री राम में कांग्रेस जनों की गहरी आस्था है इनकी शुभकामना है कि जल्द भव्य तरीके से मंदिर का उद्घाटन हो. पार्टी के कार्य व इतिहास को दोहराते हुए कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस की देन है, इन्होंने कहा कि देश में आज सूचना- क्रांति कांग्रेस राजनेताओं के बदौलत है, कहा कि 50 हज़ार से अधिक प्राथमिक स्कूल, आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थान की नींव कांग्रेस सरकार में रखी गई जो आज मिसाल है.

2024 में कांग्रेस की होगी सरकार

स्थापना दिवस समारोह को कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री की होंगे, वक्ताओं ने कहा की कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को दोहराने का वक्त आ गया है, आज युवा ,किसान, मजदूर दोबारा कांग्रेस के नीति सिद्धांत को अपनाते हुए आने वाले दिनों में कांग्रेस को सत्ता में लाने का काम करेगी, कार्यक्रम में में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी जगदीश नारायण चौबे, उपेंद्र शर्मा, दिवाकर झा, समरेंद्र नाथ तिवारी, परमात्मा मिश्रा, सुरेश धारी, शिव दयाल शर्मा, होनी सिंह मुंडा, राजाराम महतो, प्रदीप बारीक, राजू रजक, महिला जिलाध्यक्ष बैजयंती बारी, अवधेश सिंह, बब्बन खान, गम्भीर सिंह, श्रीराम ठाकुर, राहुल यादव, प्रमोद सिंह, रूही दास, अखिलेश तिवारी, विजय सिंह उर्फ लोहा सिंह, ओम प्रकाश, विशु हेम्ब्रम, लालबाबू सिंहदेव, मीरा तिवारी, खिरोद सरदार, राज मंगल ठाकुर, रामाशंकर पांडेय, सविता साहू, मिसर बांसरियर, रानी कलुण्डिया, संगीता प्रधान, मंजू सिंह, सोनी प्रवीण, खुशबू कुमारी, जोस्ना कर्मकार, रीना सिंह आदि शामिल थे।