Ranchi

Dec 22 2023, 14:12

आज सीएम हेमंत सोरेन रहंगे धनबाद में, इस दौरान जिले वासियों को देंगे 981 करोड़ की योजनाओं की सौगात

धनबाद: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को धनबाद में रहेंगे. आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सीएम यहां जनता से सीधा संवाद करेंगे. श्री सोरेन धनबाद को 981 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. उनके साथ ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. 

उपायुक्त वरुण रंजन ने गुरुवार को बताया कि सीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी हो गयी है. बलियापुर हवाई पट्टी पर हेलीपैड बनाया गया है. हवाई पट्टी मैदान में सीएम का कार्यक्रम आयोजित है.

 दोपहर लगभग एक बजे सीएम यहां पहुंचेंगे. वह पहले झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल पर जायेंगे. फिर कार्यक्रम स्थल पर आयेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल एवं हवाई पट्टी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

Ranchi

Dec 22 2023, 14:04

चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्र के सम्मान में आज झारखंड हाइकोर्ट में फुलकोर्ट फेयरवेल


रांची. चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्र के सम्मान में 22 दिसंबर को झारखंड हाइकोर्ट में फुलकोर्ट फेयरवेल कोर्ट नंबर-एक में दोपहर 2.15 बजे से होगा. यह सूचना हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से दी गयी है.

 उधर झारखंड ज्यूडिशियल एकेडमी धुर्वा में चीफ जस्टिस श्री मिश्र के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. वहीं महाधिवक्ता कार्यालय की ओर से भी हाइकोर्ट परिसर में समारोह हुआ. इसमें महाधिवक्ता राजीव रंजन ने चीफ जस्टिस को विदाई दी.

Ranchi

Dec 22 2023, 14:02

झारखंड के शिक्षा विभाग ने ठंड को देखते हुए स्कूलों को 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक बंद करने का दिया आदेश


रांची: झारखंड में ठंड के प्रकोप को देखते हुए झारखंड के शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. झारखंड शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक स्कूलों के साथ निजी स्कूलों को भी बंद करने का आदेश जारी कर दिया है.

 

इस संबंध में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की है. सभी स्कूल 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक बंद रहेंगे. उसके बाद ठंड की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग निर्णय लेगा कि छुट्टियां आगे बढ़ानी है स्कूल खोले जा सकते हैं. 

 

अधिसूचना सरकार के अपर सचिव कुमुद सहाय ने जारी कि और बताया कि अधिसूचना में कहा गया है कि माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय आवश्यकता अनुसार वर्ग-10 से वर्ग-12 तक की कक्षाओं का संचालन कर सकेंगे.

Ranchi

Dec 22 2023, 13:50

नक्सलियों द्वारा आहूत बंद के दौरान पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाए


पश्चिमी सिंहभूम : हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के गोइलकेरा पोसैता सेक्शन अंतर्गत नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ा दिया. घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है. बता दें कि आज नक्सलियों का भारत बंद है. 

बंद शुरू होने से पहले ही नक्सलियों ने गोइलकेरा पोसैता सेक्शन अन्तर्गत कारो ब्रिज के समीप पोल संख्या 356/29ए के समीप तीसरी रेल खंड की पटरी को उड़ा दिया. पटरी के उड़ने से तीसरी लाइन के ओएचई, रेल के स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए. 

रेल ट्रेक करीब एक मीटर तक बैंड हो गए. चक्रधरपुर डिवीजन में रेलवे ट्रैक विस्फोट की खबर सुनते ही रेल के पहिये थम गए.

Ranchi

Dec 22 2023, 11:17

कैग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, झारखंड में छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति और विधवाओं की पेंशन में अनियमितता


झारखंड विधानसभा में गुरुवार को पेश की गई कैग की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने झारखंड में छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के ऑडिट में करोड़ों रुपये की भारी अनियमितताएं और अवैध हस्तांतरण का पता लगाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, छह में से चार जिलों में 14 स्कूलों या संस्थानों के 1482 फर्जी लाभार्थियों को 1.17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति बांटी गई। ये संस्थान न तो राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकृत थे और न ही पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए पात्रता रखते थे।

सामाजिक सुरक्षा और छात्रवृत्ति योजनाओं में डीबीटी के महत्व को ध्यान में रखते हुए नवंबर, 2021 और मई, 2022 के बीच प्रत्यक्ष लाभ अंतरण का प्रदर्शन ऑडिट किया गया। यह ऑडिट झारखंड में उद्देश्यों और प्रभाव का पता लगाने के लिए 2017 और 2021 की अवधि के लिए था। ऑडिट में भारी वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं।

 इसके अलावा, जो लोग मर चुके हैं उन्हें पेंशन और पुरुष लाभार्थियों को विधवा पेंशन देने के मामले भी सामने आए हैं। विधवा पेंशन से जुड़े मामले की जांच में पाया गया कि पुरुषों को भी विधवा पेंशन दी गयी। ऑडिट के दौरान पाया गया कि पूर्वी सिंहभूम और गोड्डा के चार प्रखंडों पोटका, घाटशिला, पोड़ैयाहाट व गोड्डा सदर में कुल 16 पुरुषों को विधवा पेंशन दी गयी। इन पुरुषों को पेंशन मद में 9.54 लाख रुपये का भुगतान किया गया। पोड़ैयाहाट में एक, गोड्डा सदर में चार, पोटका में छह व घाटशिला में पांच पुरुषों को विधवा पेंशन का लाभ दिया गया। 

प्रदेश के महालेखाकार (ऑडिट) अनुप फ्रांसिस डुंगडुंग ने पत्रकारों से कहा, ऑडिट में भारी वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। यह हाल तब है जब केवल छह जिलों (चतरा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, पलामू और रांची) का ऑडिट किया गया। उन्होंने कहा कि यदि इसे पूरे राज्य में किया गया तो और भी अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।

Ranchi

Dec 21 2023, 19:48

शीत कालीन सत्र के पांचवें दिन पंचायत सचिवालय संघ ने किया विधानसभा घेराव का कोशिश,, पुलिस के लाठीचार्ज में कई घायल

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवे दिन सदन की कार्यवाही चल रही है। सत्र के दौरान जहां सदन में विपक्ष का हमला सरकार झेल रही थी वहीं दूसरी ओर सड़क पर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक सरकार को खरी- खोटी सुनाने में जुटे थे। कई महीनों से राजभवन के समक्ष आंदोलन कर रहे पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ से जुड़े बड़ी संख्या में कर्मी आज एक बार फिर विधानसभा घेरने पहुंचे।

प्रदर्शनकारी पुलिस का बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा की ओर घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे, जिन्हें रोकेन के लिए वहां पर तैनात सुरक्षाबल के जवानों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठियां भांजी।

प्रदर्शनकारी के नहीं मानने पर जवानों ने उनको खदेड़ना शुरू किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की उग्रता को रोकने के लिए जवानों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन भी छोड़े। लाठी चार्ज के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं।

बता दें कि राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ का झारखंड प्रदेश के तत्वाधान में 168 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर स्वयं सेवक बीते 8 जुलाई से ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन राजभवन के पास कर रहे हैं।

Ranchi

Dec 21 2023, 16:08

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा बनने वाले रॉबिन मिंज ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान-सभा में राज्य के उभरते हुए स्टार क्रिकेट खिलाड़ी रॉबिन मिंज ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा बनने पर रॉबिन मिंज को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।

मालूम हो कि रॉबिन मिंज आदिवासी समुदाय के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी हैं तथा गुमला जिला के रहने वाले हैं। आईपीएल ऑक्शन 2024 में गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी ने रॉबिन मिंज को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है।

Ranchi

Dec 20 2023, 21:04

भाजपा राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुजाता साबत पाढ़ी का दो दिवसीय झारखंड दौरा


रांची: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुजाता साबत पाडी अपने दो दिवसीय रांची प्रवास के दौरान उन्होंने रांची महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता वर्मा की अध्यक्षता में 16 कार्यक्रमों में भाग लिया।

सबसे पहले जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद नव मतदाता युवती सम्मेलन में भाग लिया। वहीं जगन्नाथ पुर मंडल के प्रज्ञा केंद्र में महिला लाभार्थियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने रांची के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और उज्जवला योजना से लाभान्वित महिला समूहों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक में सम्मिलित हुई। 

सुजाता साबत पाडी अपने प्रवास के दुसरे दिन महानगर कार्यालय में जिलाध्यक्ष के के गुप्ता और अनीता वर्मा की अगुआई में महानगर कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश, जिला और मंडल की पदाधिकारी गणों ने हिस्सेदारी ली। उसके बाद उन्होंने महिला पंचायत प्रतिनिधियों, लखपति दीदीयों से मुलाकात की

Ranchi

Dec 20 2023, 20:21

भाजपा राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुजाता साबत पाढ़ी का दो दिवसीय झारखंड दौरा

रांची: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुजाता साबत पाडी अपने दो दिवसीय रांची प्रवास के दौरान उन्होंने रांची महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता वर्मा की अध्यक्षता में 16 कार्यक्रमों में भाग लिया।

सबसे पहले जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद नव मतदाता युवती सम्मेलन में भाग लिया। वहीं जगन्नाथ पुर मंडल के प्रज्ञा केंद्र में महिला लाभार्थियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने रांची के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और उज्जवला योजना से लाभान्वित महिला समूहों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक में सम्मिलित हुई। 

सुजाता साबत पाडी अपने प्रवास के दुसरे दिन महानगर कार्यालय में जिलाध्यक्ष के के गुप्ता और अनीता वर्मा की अगुआई में महानगर कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश, जिला और मंडल की पदाधिकारी गणों ने हिस्सेदारी ली। उसके बाद उन्होंने महिला पंचायत प्रतिनिधियों, लखपति दीदीयों से मुलाकात की

Ranchi

Dec 20 2023, 21:12

उपराष्ट्रपति का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाशत् नही किया जायेगा : भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची


रांची: संसद में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इसे लेकर विपक्ष को घेर रही है। तो वही रांची में भी भाजपा युवा मोर्चा ने इसका विरोध जताया है। 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, राँची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला लालपुर में जलाया। इस मौके पर 

कार्यकर्ताओं का कहना था कि राहुल गांधी ने फिर एक बार भारतीय संसद की मर्यादा का हनन किया हैं। 

 जिस प्रकार तृणमूल कांग्रेस के सांसद उपराष्ट्रपति का अपमान कर रहे थे, तब राहुल गांधी को एक सम्मानित सांसद होने के नाते उन्हें रोकना चाहिए था। लेकिन राहुल गाँधी शायद अभी तक इतने परिपक्व नहीं हुए है। 

मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के ऐसे नेता है जिनकी हरकत अक्सर अमर्यादित रहती है। वो कभी भी कुछ भी कर सकते है कभी आलू डालकर सोना बना देते हैं तो कभी मिमाकरी करते है राहुल गांधी टाइम पास करने वाले नेता है इनको देश से और यहां के लोगो से कोई लेना देना नही है। राहुल गांधी की हरकत और उनकी कुंठित राजनीति का बहिष्कार और प्रतिकार करने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहेंगे।