संतोष कुमार गुप्ता को बनाया गया भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
गया : जिले के शेरघाटी विधानसभा के करमौनी निवासी युवा और जुझारू नेता संतोष कुमार गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने का शेरघाटी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।
इसके लिए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बधाई दी है।
कार्यकर्ताओं ने संतोष गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है और वे इसे सफलता के साथ पूरा करेंगे।
बधाई देने वालों में नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अरुण कुमार चंद्रवंशी, सुनील सिंह, सुरेश शाह, मुरारी प्रसाद सिन्हा, सुशील कुमार गुप्ता, विजय आनंद गुप्ता, गोपाल स्वर्णकार, राजीव गोयल, गौरी शंकर प्रसाद, आनंद कुमार, शुभम कुमार, गुगून सिंह, महेंद्र पांडे, संतोष कुमार, गोविंद कुमार, नीतू देवी माया देवी शांति देवी, इत्यादि कार्यकर्ता शामिल हैं।
रिपोर्ट: अरविंद कुमार सिंह।





गया। विश्व धरोहर गया के बोधगया में महाबोधि मंदिर से एक महिला पुलिसकर्मी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर रील्स बनाने में लगी है। इससे महाबोधि मंदिर की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वह भी ऐसे वक्त में जब तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु महापवन दलाई लामा बोधगया में प्रवास कर चुके हैं।





Dec 19 2023, 20:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
76.5k