गुरूआ थाना की पुलिस ने की कार्रवाई, महिला प्रताड़ना के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गया : जिले के गुरूआ थाना की पुलिस ने महिला प्रताड़ना के मामले में एक आरोपी सुबोध सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुबोध सिंह गुरुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर की है।
एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 नवंबर 2023 को वादिनी के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि शाम में उनके गांव के ही सुबोध सिंह एवं उनके अन्य सहयोगियों के द्वारा गाली-गलौज किये जाने लगा और जब उसे मना किया गया तो लाठी डंडा से मारपीट करने लगा एवं गलत नियम से उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया था।
जिसके बाद लिखित आवेदन के आधार पर गुरुआ थाना में कांड संख्या 520/23 दर्ज कर मामले की अनुसंधान प्रारंभ की गई। इस कांड में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया, जिसके बाद पुलिस ने छापामारी कर इस कांड के नामजद प्राथमिकी आरोपी सुबोध सिंह को गिरफ्तार किया है। जिसे पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।
गया से मनीष कुमार
Dec 16 2023, 20:24