दो कठ्ठा जमीन के लिए गोलीबारी:भतीजे ने घर के बाहर टहल रहे चाचा पर की फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली; मची अफरातफरी
बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में दो लोगों को गोली लग गई है। वही गोलीबारी शुरू होते ही घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे। वही इस गोलोबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।
घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान संजात गांव के रहने वाले मनोज कुमार ईश्वर का पुत्र देवराज कुमार एवं हेमंत कुमार झा के रूप में की गई है।
घायल हेमंत कुमार झा ने बताया है कि भतीजा शिवकुमार के साथ दो कट्ठा जमीन का विवाद सालों से विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि अपने घर के पास टहल रहे थे तभी शिव कुमार आया और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। वही गोली चलते ही अपना जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे तभी एक गोली जांघ में लग गया। राह चलते राहगीर को भी एक गोली लग गई। वही इस गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बताया है कि लगातार शिव कुमार के द्वारा जबरन जमीन कब्जा करना चाहता है और नहीं होने पर जान से मारने की लगातार धमकी दिया जाता था। आज जब हम घर के पास खड़े थे तभी ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद उसे जगह काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भगवानपुर थाना पुलिस को दी मौके पर भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट







Dec 16 2023, 16:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.2k