आजसू पार्टी ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की आज सूची जारी की।
आजसू पार्टी ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है. केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की सहमति के बाद बुधवार को सूची जारी की गयी है.
केंद्रीय कमेटी में वरीय उपाध्यक्ष के रूप सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को रखा गया है. वहीं प्रधान महासचिव पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस बनाये गये हैं. केंद्रीय पदाधिकारियों के चयन में राज्य के हर जाति, धर्म, क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है. अब जल्द ही केंद्रीय कमेटी की बैठक होगी. इसमें सारे नये पदाधिकारी शपथ लेंगे. फिर पार्टी का भावी कार्यक्रम तय होगा.
किन्हें क्या पद मिला : वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, हसन अंसारी, सुप्रीति मुर्मू, अकील अख्तर और कुशवाहा शिवपूजन मेहता. प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, महासचिव लंबोदर महतो, राजेंद्र मेहता, सुनीता चौधरी, रौशन लाल चौधरी, हरेलाल महतो, रवि शंकर मौर्या, खालिद खलील, उमेश सिंह भोगता सहित 34. संगठन सचिव-एस अली और जयपाल सिंह, सचिव गुड्डू यादव, सुनील महतो, भरत काशी, नंदलाल बिरवा, सुशील महतो, मंगल सोरेन, बबिता कुमारी, नमन ठाकुर, पारसनाथ उरांव सहित 134. मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, प्रवक्ता विकास राणा, सुधीर यादव, मनोज सिंह. कोषाध्यक्ष नंदू पटेल, सह कोषाध्यक्ष विमल बुधिया व मुख्य प्रशिक्षक संजय बसु मल्लिक.
Dec 14 2023, 16:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.4k