*कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी 14 को*
![]()
अयोध्या।कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में
मंडलीय रवि उत्पादकता गोष्टी 2023-24 का आयोजन दिनांक 14 दिसंबर 2023 (बृहस्पतिवार) को प्रातः 10ः00 बजे से डॉ० राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के विवेकानन्द ऑडियोरियम अयोध्या में किया जाएगा।
यह जानकारी संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मंडल अयोध्या डॉ0 ए.के. मिश्रा ने देते हुये बताया कि अयोध्या मण्डल एवं देवीपाटन मण्डल की सयुक्त मण्डल स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी/प्रदर्शनी का आयोजन कृषि उत्पादन आयुक्त महोदय उ०प्र० शासन लखनऊ की अध्यक्षता में किया जा रहा है।
उक्त कार्यकम में अयोध्या मण्डल/देवीपाटन मण्डल के समस्त जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं कृषि सम्वर्गीय जनपद स्तरीय अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उक्त कार्यकम में कृषि, उद्यान, पशुपालन, गन्ना, मत्स्य आदि विभागों एवं निजी संस्थाओं द्वारा स्टाल/प्रदर्शनी लगाया जायेगा।
कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों द्वारा रवी फसलों के बारे में नवीनतम सम-सामयिक जानकारी दी जायेगी, जिसमें मण्डल के प्रगतिशील किसान भाई भाग लेकर नवीनतम जानकारी प्राप्त कर अपनी उत्पादन/उत्पादकता बढ़ा सकते है। साथ ही विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारियों के साथ वार्ता कर किसान भाई अपनी समस्याओं का निराकरण भी कर सकते हैं।
उक्त कार्यक्रम में किसान प्रश्नोत्तरी कृषक वैज्ञानिक संवाद एवं विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, समूहों, एफ०पी०ओ० आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा। अतः अयोध्या एवं देवीपाटन मण्डल के कृषकों से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम में भाग लेने का कष्ट करें।
Dec 11 2023, 18:42