भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा– कांग्रेस का मतलब सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार झारखंड,उड़ीसा में देखने को मिला।
इनकम टैक्स के पदाधिकारी गिनते गिनते थक गए। कांग्रेस का मतलब सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार। कांग्रेस पार्टी के सांसद के घर से मिले 300 करोड़।
हेमंत सोरेन, एम स्टालिन जैसे नेता भ्रष्टाचार के प्रतीक है। ममता बनर्जी के मंत्री के यहां 50 करोड़ से अधिक कैश।
आम आदमी पार्टी के नेता शराब माफियाओं के साथ मिले है।गांधी परिवार के सब लोग भ्रष्टाचार के मामले में बेल ले कर घूम रहे हैं।
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के बैठक में अमित शाह के आने को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार दूसरे जगह पर अपनी बात रखती है उचित फोरम पर कल रखेगी तो बात बन सकती है
नीतीश कुमार के बनारस और झारखंड रैली पर सम्राट चौधरी ने कहा फर्क क्या पड़ने वाला है नीतीश कुमार तो भ्रष्टाचारियों का साथ देते हैं उनका समर्थन करते है। लालू यादव को फंसाने वाले कोई और नहीं बल्कि जदयू है।
पटना से मनीष
Dec 09 2023, 18:09