Ranchi

Dec 08 2023, 16:15

रांची के आर्यभट्ट सभागार मे आज से दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की हुई शुरुआत*

*

झारखंड की राजधानी रांची में कला - संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्रालय और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान मे रांची के आर्यभट्ट सभागार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की शुरुआत हुई। महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया। 

इस राज्य स्तरीय महोत्सव में लगभग 385 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिसमें कविता लेखन भाषण प्रतियोगिता लोक कला एवं अन्य प्रतियोगिता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले युवा महोत्सव में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड राजपाल ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वर्ष 2047 में जब देश अपनी स्वतंत्रता की 100वा वर्षगांठ मनाएगा तब हम दुनिया की सबसे शक्तिशाली राष्ट्र होंगे।

Ranchi

Dec 08 2023, 15:13

आठ दिसम्बर से लेकर 21 दिसंबर तक मालदा मंडल के दो ट्रेन रद्द

साहिबगंज. हावड़ा जोन के मुराई व चतरा रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी लाइन में प्री एनआइ कार्य को देखते हुए आठ दिसम्बर से लेकर 21 दिसंबर तक मालदा मंडल के बरहरवा व साहिबगंज, भागलपुर जमालपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों को रद्द कर दी गयी है. 

13031 /13032 बरौनी व 13023/13024 हावड़ा गया एक्सप्रेस इस रूट के लिए रद्द है. वहीं लखनऊ मंडल के अनुसार फरक्का एक्सप्रेस 13483/ 13413 जो मालदा से चलकर दिल्ली रेलवे स्टेशन को जाती है 15 दिसंबर तक रद्द है. जबकि 14003/14004 आनंद विहार ट्रेन को फरवरी माह तक रद्द की गयी है.

Ranchi

Dec 08 2023, 11:37

राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां करोड़ों रुपए मिलने पर झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दिया जवाब

राज्यसभा सांसद धीरज साहू के रांची, लोहरदगा, ओडिसा के ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन, गुरुवार देर रात तक आयकर विभाग की दबिश जारी रही। सूत्रों की माने तो 150 करोड़ से अधिक रुपये मिलने की सूचना है। हालाकि रांची और लोहरदगा में छापेमारी खत्म हो गई है। पाँच ठिकानों पर हुई छापेमारी में मिले नगदी नोटों की गिनती जारी है। यह आकडा और भी बढ़ सकता है। 

साथ ही कई संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किया गया है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों से सबसे ज्यादा कैश बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने के बाद झारखंड की राजनीतिक गलियारों में सर गर्मी बढ़ गई है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि जो व्यवसाई होंगे उनके पास पैसे नहीं होंगे क्या? अडानी, अंबानी के घर देखा जाए तो... धीरज साहू के पास रोज पैसे करोड़ों रुपए में आते हैं, वो व्यवसाई भी है।

Ranchi

Dec 07 2023, 22:45

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 27 प्रस्ताव पारित हुए, झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से होगा

रांची : हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज 7 दिसंबर को हुई। मंत्रिमंडल में चर्चा के बाद 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें प्रमुख रूप से झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होने का प्रस्ताव पास हुआ। जो 21 दिसंबर तक चलेगा।

इसके अलावा जिन प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई है उनमें प्रमुख इस प्रकार है - स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा राज्य के 280 नव उत्क्रमित +2 विद्यालयों में योजना मद में सृजित किये गये पदों को गैर योजना मद में स्थानांतरित करने की स्वीकृति दी गई।

राज्य के प्लस 2 गैर योजना मद के स्कूल को योजना मद में तब्दील किया गया है। झारखंड राज्य अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 में उपलब्ध कराई जा रही कॉपी की राशि में वृद्धि की गई है। 

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड के अन्तर्गत मत्स्य निदेशालय के अधीन 'झारखण्ड मत्स्य प्रक्षेत्र मात्स्यिकी तकनीकी सहायक (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शत्तै) नियमावली-2023" की स्वीकृति दी गई।

किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति के लिए झारखण्ड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना की स्वीकृतिं, राईस मिलरों को रूपये 60/- प्रति क्विंटल की दर से इंन्सेन्टिव भुगतान की स्वीकृति दी गई।

 साहिबगंज जिले के भोगनाडीह-मलभीटा लखीपुर में 8.87 किलोमीटर की सड़क बनेगी। इसके लिए राशि निर्गत की गई। 

झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना की स्वीकृति कर संकल्प संख्या-2413, दिनांक 15.09.2020 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

राज्य के किसानों को धान खरीदी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य से 117 प्रति क्विंटल बोनस के रूप में दिया जाएगा।

 इसके अलावा, मुख्यमंत्रीविशेष छात्रवृति योजना की दर में संशोधन संशोधन किया गया है। सामान्य वर्ग के 1 लाख 32 हजार 881 छात्रों के लिए 25 करोड़ रुपये निर्गत किये गए। कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को 1500 प्रतिवर्ष मिलेंगे। कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को 2500 प्रतिवर्ष छात्रवृति के रूप में मिलेंगे।

राज्य की नई झारखण्ड स्टार्टअप नीति 2023 के निर्धारण की स्वीकृति दी गई।

इस तरह आज झारखंड मंत्रालय की कैबिनेट बैठक में कई प्रमुख प्रस्ताव पारित हुए।

Ranchi

Dec 07 2023, 22:43

Dec 07 2023, 16:18

झारखंड में अपना जनाधिकार मजबूत करने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार झारखंड आएंगे

रांची : जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी, झारखंड में अपना संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार दौरा जारी है। 

इसी कड़ी में बुधवार को राजधानी रांची पहुंचे और आज बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय जदयू नेताओं के साथ बैठक की। जनता दल यूनाइटेड का संगठन झारखंड में किस प्रकार से मजबूत हो और आगामी चुनाव में जनाधार पर पकड़ किस प्रकार बनाई जाए इस विषय में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के झारखंड दौरे के तैयारी को लेकर रूपरेखा भी तैयार की गई।

बैठक के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री के झारखंड दौरे के कार्यक्रम को विस्तृत रूप से बताया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आने वाले 17 जनवरी दिन रविवार को झारखंड के रामगढ़ जिला में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा है। यह कार्यक्रम नीतीश जोहार नाम से होगा। 

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम होगा जो इस पूरे कार्यक्रम को संचालित करेगा जनवरी के प्रथम सप्ताह से इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी जाएगी और पूरे मजबूती के साथ आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपनी सहभागिता देने का कार्य करेंगे।

Ranchi

Dec 07 2023, 14:35

आज झारखंड के मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर पर सीबीआई की छापामारी,खनन मामले की अब सीबीआई भी करेगी जांच

रांची (डेस्क ): ईडी के बाद अब सीबीआई का सिंकजा झारखंड के मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर कसने की तैयारी शुरू हो गयी है।इसी के तहत आज पंकज मिश्रा के घर पर सीबीआई छापेमारी कर रही है।

इन दिनों साहिबगंज जिले में अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा जेल में बंद हैं।आज सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम रांची से साहिबगंज पहुंची है। जिरवाबाड़ी थाना से पुलिस कर्मियों को बुलाया गया है। 

विदित हो कि अवैध खनन की सीबीआई जांच रोकने के लिए पंकज मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दी गयी है।

इसके बाद सीबीआई की टीम साहिबगंज पहुँची और काफी देर तक पंकज मिश्रा का दरबाजा खटखटाया।जानकारी के मुताबिक, जिस समय सीबीआई की टीम पंकज मिश्रा के साहिबगंज स्थित आवास पर पहुंची तो उस समय घर में पंकज मिश्रा की पत्‍नी थी। पंकज मिश्रा के यहां सीबीआई टीम पहुंची, तो उन्‍होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला। काफी देर बाद यह खुला और अधिकारियों के अंदर घुसते ही इसमें फिर से ताला लगा दिया गया। सीबीआई टीम ने पंकज की पत्नी से भी पूछताछ की है।

साहिबगंज अवैध मामले में सीबीआई जांच के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए पंकज मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्ट की बेंच ने सुनवाई की और हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। अब इसकी अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी। मालूम हो कि पंकज मिश्रा को पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया है।

Ranchi

Dec 07 2023, 14:01

बिरसा मुंडा कारागार में आज तड़के सुबह हुई छापामारी, नही हुआ कोई आपत्तिजनक सामान बरामद

रांची। धनबाद जेल कांड के बाद झारखंड सरकार इन दिनों अलर्ट मोड में आ गयी।इस के बाद आज बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार रांची में एक बार फिर से प्रशासन की ओर से छापामारी की गई। लेकिन कोई भी आप​त्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

 ज़िला प्रशासन की ओर से यह बड़ी कार्रवाई मानी जस रही है।  करीब तीन घंटे तक यह अभियान चला।

आज तड़के सुबह पांच बजे पहुंची जेल में छापामारी दल

सुबह पांच बजे ही जिला प्रशासन की टीम कारागार पहुंच गई थी। उल्लेखनीय है कि दो सप्ताह पहले भी टीम कारागार गई थी, जिसने अपनी रिपोर्ट डीसी को सौंपी गई थी, जिसमें खैनी का सामान और सीढ़ी के बगल में खाना बनाने का मामला आया था।

जिला उपायुक्त के निर्देश पर हुई छापेमारी

उपायुक्त के निर्देश पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में उप विकास आयुक्त दिनेश यादव के नेतृत्व छापेमारी की गई। छापामारी दल में अनुमंडल पदाधिकारी दीपक दुबे, अपर जिला दंडा​धिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक, नगर राजकुमार मेहता, कार्यपालक दंडाधिकारी पवन कुमार, संजय प्रसाद, साधना जयपुरियार, संजय कुमार एवं आवासीय दंडा​धिकारी, हटिया स्मृति कुमारी शामिल थे।

छापामारी में सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक, नगर राजकुमार मेहता के नेतृत्व में 15 पुलिस पदाधिकारी तथा 100 पुलिस जवान भी उपस्थित थे। छापेमारी के दौरान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार अस्पताल की भी गहन जांच की गई। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों ने प्रत्येक महिला वार्ड की भी तलाशी ली।

Ranchi

Dec 06 2023, 19:11

राज्यसभा सांसद धीरज साहू के रांची समेत पांच ठिकानों पर आईटी की दबिश

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के रांची समेत लोहरदगा और ओडिशा स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम दस्तक दी। बुधवार सुबह ओडिशा आयकर विभाग की टीम धीरज साहू के कुल पांच ठिकानों पर पहुंचकर कागजातों को खंगाल रही है।

बता दें कि इससे पहले भी 12 दिसंबर 2019 को रांची एयरपोर्ट से लगभग 38 लाख रुपये मिलने के बाद में आयकर विभाग की टीम ने सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर छापेमारी की थी। आयकर विभाग के अधिकारियों ने लोहरदगा स्थित सांसद के पुस्तैनी मकान पर दबिश दिया था।

Ranchi

Dec 06 2023, 19:07

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्य तिथि पर उनके प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि

धनबाद:भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्य तिथि पर नेशनल फाउंडेशन ऑफ अंबेडकर मिशन के लोगों ने बुधवार को धनबाद डीआरएम चौक के समीप स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया और डॉ भीमराव अंबेडकर जी अमर रहे किनारे लगाए।

नेशनल फाउंडेशन ऑफ अंबेडकर मिशन के अध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने मीडिया को बताया कि भारत में हमारा संविधान ही हमें मौलिक अधिकार देता है यहां विविधता में समानता है साथ ही उन्होंने बताया कि संविधान और शिक्षा के बदौलत भारत में छुया छूत जैसे विकारल विमारी को को भारत जैसे देश से समाप्त किया।

 इसलिए शिक्षा ही सर्बो परी है आज भी दलित और पिछड़ा वर्ग अपने बच्चो को शिक्षित करने में असमर्थ है बाबा साहेब ने उस समय अपने संघर्ष से शिक्षा को ग्रहण किया और शिक्षा के बदौलत इतना बड़ा मुकाम पर पहुंचे, यह गर्भ की बात है , बाबा साहेब की जितनी भी बड़ाई करे काम है।