झारखंड में अपना जनाधिकार मजबूत करने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार झारखंड आएंगे
![]()
रांची : जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी, झारखंड में अपना संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार दौरा जारी है।
इसी कड़ी में बुधवार को राजधानी रांची पहुंचे और आज बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय जदयू नेताओं के साथ बैठक की। जनता दल यूनाइटेड का संगठन झारखंड में किस प्रकार से मजबूत हो और आगामी चुनाव में जनाधार पर पकड़ किस प्रकार बनाई जाए इस विषय में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के झारखंड दौरे के तैयारी को लेकर रूपरेखा भी तैयार की गई।
बैठक के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री के झारखंड दौरे के कार्यक्रम को विस्तृत रूप से बताया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आने वाले 17 जनवरी दिन रविवार को झारखंड के रामगढ़ जिला में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा है। यह कार्यक्रम नीतीश जोहार नाम से होगा।
जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम होगा जो इस पूरे कार्यक्रम को संचालित करेगा जनवरी के प्रथम सप्ताह से इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी जाएगी और पूरे मजबूती के साथ आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपनी सहभागिता देने का कार्य करेंगे।










Dec 07 2023, 22:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
26.7k