झारखंड के नए मुख्य सचिव का कमान आईएएस एल ख्यांग्ते के हाथो में, सुखदेव सिंह का तबादला
![]()
रांची: झारखंड में अब मुख्य सचिव का पदभार आईएएस एल ख्यांग्ते के हाथो में दिया गया है। दरअसल इस बाबत अधिसूचना कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने बुधवार को जारी कर दी है।
विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अब 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एल ख्यांग्ते को झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। इससे पहले वो महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची, झारखंड के पद पर थे साथ ही अपर मुख्य सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अतरिक्त प्रभार पर थे।
वही, मुख्य सचिव के पद पर स्थापित आईएएस सुखदेव सिंह का तबादला कर दिया गया है। 1987 बैच के आईएएस सुखदेव सिंह को अगले आदेश तक लिए महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुखदेव सिंह ने झारखंड के 23वें मुख्य सचिव के रूप में झारखंड मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया था।













Dec 06 2023, 19:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.6k