कैमूर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, CM पर तंज कसते हुए कहा-नीतीश कुमार के आराम करने से ही होगा बिहार का कल्याण
![]()
कैमूर : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज कैमूर पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया स्वागत। वहीं इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें गद्दा भी भेंट की गई।
बता दे की 8 महीने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कैमूर पहुंचे जहां उन्होंने भभुआ के नगर परिषद् मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला।
वही मीडिया के विशेष राज्य के दर्जा मिलने पर गरीबी खत्म करने की बात को जब सम्राट चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने बोला कि नीतीश कुमार के सोच की ही दिक्कत है वह क्या कहते हैं वो ही जाने , मेरी उनसे विशेष आग्रह है कि वह पहले आराम कर ले तभी बिहार का कल्याण होगा।
कहा कि नीतीश जी 18 साल मुख्यमंत्री होने के बाद भी वह अभी तक कुछ नहीं कर पाए तो अब विशेष राज्य का दर्जा मिलने पर वह क्या कर पाएंगे। बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है बिहार बदलाव की ओर है और नीतीश मुक्त बिहार बनने वाला है।







Dec 04 2023, 15:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k