Ranchi

Dec 01 2023, 20:41

सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर कहा पांचो राज्यों में नही बन रही है भाजपा की सरकार, जनता ने कर दिया है एग्जिट

राँची: झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा पांच राज्यों ने कह दिया है exit बीजेपी। इसको लेकर भाजपा नेताओं में बौखलाहट साफ दिखाई पड़ने लगा है।

मिजोरम का चुनाव परिणाम इस बात को दर्शाएगा कि भाजपा मिजोरम सहीत पूरे देश भर में आदिवासियों के प्रति जिस प्रकार से भाजपा ने बर्बरतापूर्ण शासन किया है उसका जवाब उन्हें मिजोरम के चुनाव में जनता देगी।

उसी तरह छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी जनता ने भी बीजेपी को इनकार किया है। इनका परिणाम 3 तारीख को सामने आएगा।

उन्होंने एचईसी के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि विगत दस वर्षों ने कई बार प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री झारखंड आए लेकिन एचईसी का दौरा किसी ने नहीं किया और न ही उसके बारे में कुछ बोला। एचईसी की हालत बत से बत्तर हो गई है। भाजपा के एक भी सांसद और विधायक में हिम्मत नहीं है एचईसी के मुद्दे पर बोलने की क्योंकि अब एचईसी को प्रधानमंत्री के निजी दोस्त के यहाँ जाना है।

वहीं उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर भी तंज कसते हुए कहा कि बीएसएफ का कैम्प राजनीतिक पार्टी के जमावडे में दिखा। जो कहीं से सही नहीं है, सैन्य परिसर का इस्तेमाल इस तरह से राजनीति के लिए होना शायद ही कभी देखा गया हो। इससे बेहतर रहता कि वह किसी सिविल लैंड में रहते ताकि वहां राजनीतिक लोगों का जमावाड़ा बेहतर लगता ना की आर्मी कैंप में।

Ranchi

Dec 01 2023, 18:51

हिन्दूराष्ट्र स्थापना' को गति देने हेतु एक जुट होंगे हिन्दू संगठन - हिन्दू जनजागृति समिति

भारत आज आंतरिक और बाहरी दोनों शत्रुओं का सामना कर रहा है । जितने भी इस्लामिक देश हैं, वह भारत के हिंदुओं की संख्या कम करने की कोशिश कर रहे हैं। 'गजवा ए हिंद' इस संगठन को सीधी कार्रवाई का आदेश है।

विभिन्न ईसाई देशों के पोप भी भारत में ईसाइयों की संख्या बढ़ाकर भारत को ईसाई देश बनाने की कोशिश कर रहे हैं । इसके साथ ही भारत के कम्युनिस्ट तथा धर्मनिरपेक्ष लोग भी भारत के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। इसलिए आज हिन्दुओं को जिस प्रकार के भीषण संकटो का सामना करना पड़ रहा है। आज सनातन धर्म को बदनाम कर नष्ट करने का षडयंत्र, हमास जैसे आतंकवादी संगठन का समर्थन, हेट स्पीच के नाम पर हिन्दुत्ववादियों को लक्ष्य बनाना, हलाल अर्थव्यवस्था के माध्यम से भारत को इस्लामीकरण की ओर ले जानेवाला आर्थिक जिहाद करना है।

झारखंड में स्थानीय धर्माधों के साथ-साथ कट्टर बांगलादेशी एवं रोहिंग्या मुसलमान भी हिन्दू युवतियों को ‘लव जिहाद’ के जाल में खींच रहे हैं । दूसरी ओर बंगाल में बांग्लादेशी मुसलमान घुसपैठियों को सभी सुखसुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, परंतु बांग्लादेश से प्रताडित होकर स्थनांतरित हुए हिन्दुओं की अनदेखी की जाती है । बंगाल में आज स्थिति इस्लामिक राष्ट्र के समान हो गई है ।

इस अधिवेशन में झारखण्ड, ओडिशा, बिहार तथा पश्चिम बंगाल के 50 से अधिक हिन्दू संगठनों के 140 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेने वाले है । इस अधिवेशन में लव जिहाद, हलाल अर्थव्यवस्था, लैंड जिहाद, धर्मांतरण, गोहत्या, मंदिर संस्कृति की रक्षा,आदि समस्याओं का समाधान एवं अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों पर विचारमंथन कर 'हिन्दू राष्ट्र स्थापना'के कार्य में गति लाने हेतु कृति की रूपरेखा तैयार की जाएगी|

Ranchi

Dec 01 2023, 16:05

सूर्य सिंह बेसरा का दावा 2024 में, न भाजपा, न झामुमो, तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी


झारखंड में मिशन 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई है। जहा इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन अपने अपने कुनबे को मजबूत करने में लगी हुई है तो वहीं इसी बीच झारखंड में तीसरा मोर्चा की सुगबुगाहट देखने को मिल रहा है।

झारखण्ड पिपुल्स पार्टी के संस्थापक सचिव और झारखंड खतियानी मोर्चा के अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मिशन 2024 के लिए तीसरा मोर्चा की बनेगी सरकार जिसके लिए सभी पार्टियों को एकजुट करने की वृहद पैमाने पर तैयारी की जा रही है।

वहीं उन्होंने कार्यक्रम की रुपरेखा भी बताई। सूर्य सिंह बेसरा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि न ही जेएमएम गठबंधन और न ही बीजेपी गठबंधन अब 2024 में तीसरा मोर्चा, झारखण्ड पिपुल्स पार्टी और झारखंड उलगुलान पार्टी से गंठबंधन कर चुनाव लड़ने की तयारी में जुट गई है। उन्होंने ने लोबिन हेमरॉम को भी समलित करने की बात कर रहे है। उनका दावा है कि यही पार्टी राज्य की तस्वीर बदलेगी...

Ranchi

Dec 01 2023, 15:34

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आज एड्स जागरूकता अभियान की शुरुआत की बन्ना गुप्ता

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित की गई कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा दीप जलाकर किया गया।

विश्व एड्स दिवस हर वर्ष 1 दिसंबर को मनाया जाता है। इसमें लोगो को एड्स के प्रति जागरूक किया जाता है। वही रांची में हुए कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी सहित श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन के माध्यम से राज्य में चल रहे एड्स नियंत्रण के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को बताया कि तत्काल में एड्स प्रभावित व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से आक्षादित किया जा रहा है साथ ही आयुष्मान योजना से भी संक्रमित व्यक्तियों को जोड़ने का कार्य किया गया है।

झारखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग एड्स जागरूकता के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम भी लगातार चल रहे हैं। झारखंड का स्वास्थ्य विभाग एड्स उन्मूलन अभियान में पूरे दम खम के साथ सफल होगा।

Ranchi

Dec 01 2023, 14:54

बड़का गांव से कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य कांग्रेस नेता ने आजसु पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

रांची : राजधानी रांची स्थित आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के आवास में पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें कई जनप्रतिनिधि सुदेश महतो के समक्ष आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

आजसू की सदस्यता ग्रहण करने वालो में सबसे खास रहा कि कांग्रेस के बड़का गांव के विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य कांग्रेस नेता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आजसु पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया।

आजसु सुप्रीमो सुदेश महतो ने इस मौके पर कहा कि पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हो कर लगातार पार्टी में लोग समागम हो रहे हैं। इसी कड़ी में बड़कागांव के विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं हमारी ओर से उनका पार्टी में स्वागत है। इस प्रकार का हमारे पार्टी के प्रति जुड़ाव हमारे पार्टी के नीति और सिद्धांत से प्रभावित होने का कारण है।

वही आजसू की सदस्यता ग्रहण करने वाले कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि का कहना है कि रामगढ़ के बड़का गांव के वर्तमान विधायक के द्वारा कोई भी जनहित का कार्य नहीं हो पा रहा है। हम लोग कांग्रेस पार्टी से लगभग 20 वर्षों से जुड़े हुए हैं और वहां के स्थानीय होने के नाते स्थानीय जनता के साथ हमारा प्रत्यक्ष जनसंपर्क है और विधायक के द्वारा जन उपयोगी कार्य और क्षेत्र का विकास नहीं होने के कारण उसका प्रभाव जनता के बीच हमें भी देखना और सुनना पड़ता है इन्हीं विषयों के कारण हमने पार्टी से इस्तीफा दिया और आजसु का दामन थामा।

Ranchi

Dec 01 2023, 09:01

*राँची एयरपोर्ट पर धौनी के मुम्बई जाने के क्रम में यहां मौजूद भाजपा नेताओं ने की मुलाकात,इसके बाद सियासी चर्चा तेज,होने लगी धोनी को राजनीति में

रांची। राजनीति भी अजीव चीज है। और लोगों को इस राजीनीति को लेकर गॉसिप बनाने और कयास लगाने का भी अजीव रिवाज है।

कुछ इस तरह की घटना गुरुवार को हुई।गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। मुंबई रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर महेंद्र सिंह धोनी से कई भाजपा नेताओं ने मुलाकात की।भाजपा नेता यहां उस समय अमित शाह से मिलने के लिए पहुंचे हुए थे. 

एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी अपने फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान भाजपा नेताओं की उनसे मुलाकात हुई।

बताया जाता है एयरपोर्ट पर धोनी को देख भाजपा नेता खुद को नहीं रोक पाए और एक-एक करके सभी नेताओं ने धोनी से मुलाकात की। मुलाकात करने के दौरान कांके के विधायक समरी लाल ने उनसे कई पुराने यादों को ताजा किया। विधायक समरी लाल ने बताया कि वे रिम्स के बगल में वह कभी मैच खेलने के लिए आया करते थे।धोनी ने भी पुराने यादों को ताजा कर विधायक समरी लाल के साथ कुछ देर तक बातें की।

विधायक समरी लाल के अलावे राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और सीपी सिंह भी थे। इस अवसर पर दीपक प्रकाश ने वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर भी धोनी से चर्चा की।

इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में कई चर्चाएं तेज हो गयी है।लोग कयास लगाने लगे हैं कि क्या धोनी पर भाजपा में शामिल करने के लिए डोरे डाले जा रहे हैं। अब यह तो बक्त बताएगा कि धोनी बीजेपी में जाकर अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं या यह औपचारिक मुलाकात थी।

Ranchi

Nov 30 2023, 21:52

बहुचर्चित सूफिया परवीन हत्याकांड में शेखबेलाल और पत्नी अफशाना खातून को अंतिम सांस तक जेल की सजा

रांची : कोर्ट से आज एक बड़ा फैसला आया। ओरमांझी में सिर कटी लाश मामले में कोर्ट ने आरोपी पति-पत्नी को अंतिम सांस तक जेल में रहने की कठोर सजा सुनाई है।

2021में बहुचर्चित सूफिया परवीन हत्याकांड मामले मे जमकर बवाल भी मचा था। अपर न्याययुक एमके वर्मा की कोर्ट ने सूफिया परवीन की हत्या के दोषी शेखबेलाल और पत्नी अफशाना खातून को अंतिम सांस तक जेल में रखने की सजा सुनाया है। साथ ही दोनो पर 95-95 हजार का जुर्माना भी लगाया है।जुर्माना नही देने पर दोनो को 1-1 साल की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा। 

गौरतलब है कि वर्ष 2021 के 3 जनवरी को ओरमांझी में एक युवति की सिर कटी लाश पुलिस ने बरामद किया था। जांच के दौरान सूफिया परवीन नामक महिला के रूप में पहचान हुई थी। पुलिस ने अनुसंधान कर 14 जनवरी 2021 को शेख बेलाल और उनकी पत्नी अफशाना खातून को गिरफ्तार किया था।

Ranchi

Nov 30 2023, 21:21

बोरियों के विधायक लोबिन हेंब्रम ने हेमंत से उत्तरकाशी टनल से बाहर आए झारखंड के मजदूरों को 15 लाख देने की मांग की


राँची: उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल से बाहर आए झारखंड के मजदूरों को हेमंत सोरेन से 15-15 लाख रुपए देने की माग की।

सरकार में रहे बोरियों के विधायक लोबिन हेंब्रम ने हेमंत सोरेन पर कटास काटते हुए, कहा कोरोना कल में सभी मजदूरों को बस ट्रेन और जहाज से लाया गया था। फिर भी वो मजदूर क्यों कमाने के लिए प्रदेश जाते हैं।

 उन्होंने सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि झारखंड सरकार क्या इन मजदूरों को काम देने या नौकरी देने में आज सक्षम है। हेमंत सरकार पहले युवाओं को और जनता को रोजगार दे। यहां के मजदूर कमाने के लिए बाहर जाते हैं आधा वापस आते हैं आधा उधर ही रह जाते हैं। इसका जवाब क्या झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के पास है। 

विधायक लोबिन हेंब्रम ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल से बाहर आए झारखंड के मजदूरों को यहां झारखंड में 15-15 लाख रुपए दे साथ साथ उन्हे नौकरी देने की मांग की है।

Ranchi

Nov 30 2023, 20:26

टनल से बाहर आए मजदूरों को एयर लिफ्ट कर 1 दिसंबर को लाया जाएगा रांची


रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक दिसंबर को टनल से बाहर आए 15 मजदूर और उनसे मिलने गए 12 परिजनों को इंडिगो एयरलाइंस से वापस लाया जाएगा।

मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जैप आईटी सीईओ भुवनेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वे आज उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचेंगे और कल दिल्ली से रांची लेकर आएंगे।

निर्देशानुसार 1 दिसंबर को इंडिगो की फ्लाइट से सभी व्यक्तियों को शाम 8 बजे रांची लाया जाएगा। बता दें कि टनल हादसे के तुरंत बाद ही राज्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम घटनास्थल पर भेजी थी।

Ranchi

Nov 30 2023, 14:09

नक्सल उन्मूलन अभियान में शहीदों के परिजन/आश्रितों को राशि का किया गया भुगतान


नक्सल अभियान में 14 अगस्त 2023 को चाईबासा सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी, कांस्टेबल गौतम शहीद हुए थे।इसी घटना के मद्देनजर झारखंड पुलिस और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान मे शाहिद के परिजनो को कंपनसेशन के तौर पर सब इंस्पेक्टर अमित कुमार तिवारी को 25 लाख का चेक DGP अजय कुमार सिंह ने दिया।इसके इलावा झारखंड सरकार की तरफ से दिवंगत अमित तिवारी को 1 करोड़ 78 लाख मिल चुका है।

वही 15 लाख का चेक कांस्टेबल गौतम कुमार के परिजनों को दिया गया। इसके अलावा झारखंड सरकार की ओर से ही 1 करोड़ 63 लाख मिल चुका है।

आज पुलिस मुख्यालय में एक साधे समारोह के दौरान डीजीपी ने कहां की सरकार के पॉलिसी के तहत दिवंगत के परिजनों को मुआवजा राशि दी गई। जो त्वरित प्रक्रिया के बाद निष्पादित हुई। इसके अलावा डीजीपी अजय कुमार ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। काम के साथ अगर हमारे जवान या ऑफिसर को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो विभाग हमेशा उनके साथ है।