Amethi

Nov 28 2023, 19:54

दो लाख रुपए नगद ,लकडी की शादी मे पूर्ण सहयोग करेंगे-अशोक तिवारी

प्रतापगढ। जिले के लोक सभा के प्रत्याशी अशोक तिवारी रहे। जिनके अनुज अनिल तिवारी ने सांगापटटी पहुंचे। जहाँ पर मृतक के घर पहुंचे ।परिजनो को भरोसा दिलाया ।और आश्वासन दिया। कि पुत्री की शादी मे तन,मन, धन से सहयोग करूगा।

 परिवार के पोषण के लिए मृतक के परिजनो को लोकसभा प्रतापगढ पूर्व प्रत्याशी के अनुज अनिल तिवारी ने दो लाख रुपए की सहायता राशि दिए। इस पुनीत कार्य के साक्षी पूर्व उप ब्लाक प्रमुख सण्डवा चन्द्रिका सन्त राम मिश्र, सरूवावा पूर्व प्रधान अविनाश तिवारी , सन्तोष कुमार पाण्डेय(पत्रकार),मनीपुर बृजभान तिवारी,पूर्व प्रधान दादूपुर दौलत मुन्ना तिवारी आदि सैकड़ो लोग की मौजूदगी रही ।

ऐसे पुनीत कार्यो से समाज को मजबूती मिलती है। लोगो ने ऐसे नेक काम की सराहना की है ।

पूर्व लोक सभा प्रत्याशी अशोक तिवारी ने कहा कि जनहित के लिए सदैव हमारा प्रयास रहेगा। मृतक के पुत्री की शादी मे तन मन धन से समर्पित रहूंगा। 

लोगो का सहयोग करना हमारा फर्ज है। नेक काम के लिए भरपूर मदत करने का मेरा वायदा है।

Amethi

Nov 28 2023, 18:03

एएसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण,परेड की सलामी

अमेठी।अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली।इस दौरान उन्होंने मान प्रणाम ग्रहण करते हुए परेड का निरीक्षण किया और अधिकारियों कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने के निर्देश दिए।एएसपी ने भोजनालय परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

दरअसल आज मंगलवार को अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार अमेठी के रिजर्व पुलिस लाइन पहुँचे जहाँ उन्होंने सबसे पहले मान प्रणाम ग्रहण करते हुए परेड का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहते हुए आम जन मानस से उचित व्यवहार और अपराधों की रोकथाम और समाज मे शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु आवश्यक हिदायतें दी।

एएसपी ने पुलिस लाइन के भोजनालय, बैरक,परिवहन शाखा में साफ सफाई रखने के साथ ही क्वार्टर गार्ड,स्टोर,कैश और गणना कार्यालय का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एएसपी ने कहा वही निरीक्षण को लेकर एएसपी हरेंद्र कुमार ने कहा कि आज पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गई है।साथ ही भोजनालय बैरक आदि में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।क्वार्टर गार्ड,परिवहन शाखा,कैश स्टोर और गणना कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया है।

आम जनमानस के प्रति पुलिस कर्मियों का व्यवहार अच्छा हो इसके लिए भी हिदायत दी गई है साथ ही अपराध पर रोकथाम और समाज मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के भी हिदायत दिए गए है।

Amethi

Nov 28 2023, 16:09

9 कुण्डीय यज्ञशाला में गायत्री मंत्रों से आहुतियां देकर सम्पन्न हुई गायत्री महापुरश्चरण साधना की पूर्णाहुति

गायत्री शक्तिपीठ अमेठी पर 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चली सामूहिक गायत्री महापुरश्चरण साधना (24 लाख गायत्री मंत्र जप) की पूर्णाहुति देव दीपावली पर्व कार्तिक पूर्णिमा को सैकड़ों लोगों द्वारा आहुतियां देकर सम्पन्न हुई।

 इस अवसर पर विश्व शांति, आतंकवाद समाप्ति और राष्ट्र रक्षा के लिए बलिदान होने वाले हुतात्माओं की आत्म शांति हेतु आहुतियां प्रदान कीगई।अपने व्यक्तित्व विकास हेतु इस जप अनुष्ठान में अनेक साधकों ने सवा लाख मंत्र जप तथा कुछ लोगों ने 51 हजार मंत्र जप किया। 300 से अधिक लोगों ने मन्त्र लेखन कर अपने जीवन में सर्वविध उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया ।

साधकों में प्रमुख रूप से सुभाष चन्द्र द्विवेदी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह,डा चन्द्रावती सिंह,चन्द्रभान मिश्र, अरविंद कुमार सिंह, डा विजय लक्ष्मी सिंह, चिरौंजी लाल, संगीता शर्मा, इन्द्र देव शर्मा, संगीता तिवारी, त्रिवेणी प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने सहभागिता प्रदान की।

इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा त्रिवेणी सिंह ने इस जप अनुष्ठान में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि अखण्ड ज्योति एवं वन्दनीया माता जी की जन्मशताब्दी 2026से पूर्व अमेठी में मार्च 2025 में 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं युवा अभ्युदय कार्यक्रम सम्पन्न होना है जिसमें साधकों (मंत्र जप करने या मंत्र लेखन अनुष्ठान करने वाले लोगों) को ही देव पूजन का सुअवसर प्राप्त होगा। 

इस विशिष्ट आयोजन में युवाओं को विशेष भूमिका का निर्वहन करना होगा। इसमें कन्या कौशल और किशोर कौशल के कार्यक्रम के साथ ही एक अतिविशिष्ट सत्र आयोजित होगा जिसमें हजारों युवाओं को आज के विवेकानंद देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्याजी जीवन जीने की कला के गुह्य सूत्रों पर प्रकाश डालेंगे।

इस कार्यक्रम के साथ ही गायत्री शक्तिपीठ अमेठी पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उत्तरोत्तर विकास हेतु शिक्षक गरिमा समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने के लिए शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में नवल किशोर सिंह, आलोक कुमार सिंह,डा राकेश कुमार मिश्र, मनोज कुमार द्विवेदी,राम शंकर पाठक आदि रहे। संयोजक राधेश्याम त्रिपाठी ने बच्चों में संस्कार,अपनी संस्कृति की आवश्यकता एवं महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इस परीक्षा में भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी को सहयोग देने का आह्वान किया।

Amethi

Nov 26 2023, 19:35

अमेठी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस

अमेठी।अमेठी संसदीय क्षेत्र के पांचो विधानसभा में संविधान दिवस मनाया गया कार्यकर्ताओ ने संविधान दिवस के निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए देश के प्रति उनके योगदान को अहम बताया

इस दौरान कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार संविधान दिवस पर अपने अपने विचार प्रकट किये।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर पहले से सुनिश्चित कार्यक्रम दलित गौरव चौपाल आज संविधान दिवस के दिन गौरीगंज विधानसभा के मुसाफिरखाना ब्लाक अंतर्गत मुबारक़ पुर गांव में नवनियुत प्रदेश सचिव फरहान वारसी / जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल व ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव की अगुवाई मे हुआ।

तिलोई विधानसभा के कमई विराज गांव में जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल व धर्मराज बहेलिया की अगुवाई में सैकड़ो वरिष्ठ सामाजिक एवं समाज को नई दिशा की ओर दलितों की आवाज बुलंद करने वाले नेताओ ने कांग्रेस दलित गौरव चौपाल के माध्यम से संविधान दिवस मनाया।

जगदीशपुर विधानसभा के रानीगंज में दलित गौरव सवाद चौपाल के माध्यम से संविधान दिवस को नवनियुक्त प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र की अगुवाई में रामेश्वर पासी, राजकुमार पासी, सत नरायण पासी व वरिष्ठ कॉग्रेस नेता कामता मिश्र ने दलित गौरव संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की व गुरुप्रसाद त्रिपाठी सलाउद्दीन,अकमल, सतीश सिंहने डॉ भीमराव पर प्रकाश डाला।

अमेठी विधानसभा में विधानसभा प्रभारी बीरेंद्र मिश्र की अगुवाई में खाझा (वरियार शाह )में सैकड़ो संभ्रांत दलित नेताओं की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

सलोन के गांव खम्भरिया पूरे कुशल में सर्वेश सिंह व अर्जुन पासी की अगुवाई मे दलित गौरव संवाद चौपाल में डॉ, वकील,प्रधान, शिक्षक सहित दर्जनों दलित नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त क़र संविधान दिवस मनाया।

Amethi

Nov 26 2023, 19:32

अवधी साहित्य संस्थान के आयोजन में बही काव्य रसधार

अमेठी । नगर स्थित सिद्ध श्री देवी पाटन मन्दिर में अवधी साहित्य संस्थान की ओर से एक सरस कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमे कवियों के रचनाओं पर श्रोताओ ने खूब ताली बजाई हास्य कवि श्रीनाथ शुक्ल की रचना, लगती तुम्हारी कौन नारि अलबेली है जो,परिचय तो इसका जरा हमको करवाइये।पति बोला क्लास फेलो मेरी थी।

रविवार को अवधी साहित्य संस्थान की ओर से श्री देवी पाटन मन्दिर में एक सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ बाबा मनोहर और कार्य क्रम और अध्यक्ष सूर्य प्रसाद शर्मा निसहर और अवधी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष डा. अर्जुन पाण्डेय द्वारा भगवती सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्जन के साथ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

सरस्वती वन्दना कवि सुरेश शुक्ल नवीन ने की।श्री शुक्ल की कविता ने कार्यक्रम मे ओज भर दिया। खूब वाहवाही हुई। इसके बाद संचालक अनिरूद्ध मिश्र ने काव्य पाठ के लिए उदयराज वर्मा को आमंत्रित किया, जिन्होंने हरिहर विरवा सब सूख गवा, डा. सुधा अग्रहरि ने पढ़ा हे पृथ्वी तेरा ऋंगार कहां, विवेक मिश्र ने पढ़ा रातो को एहसान किया करती हैं मुझको गहरी नीद, रामेश्वर सिंह निराश ने पढ़ा एहि जगत कै अंधेरा मिटाये चला।

कवि सुधीर रंजन द्विवेदी, आशुतोष गुप्ता ,राम बदन शुक्ल पथिक,

राजेन्द्रशुक्ल ,तेजभान सिह,रामकुमारी शाहू पप्पू सिह कसक ,

हिमांशु पाण्डेय प्रखर अजय अनहद,प्रेम नाथ तिवारी, कुन्ज विहारी लाल मौर्य , जगदंबा तिवारी,सुधीर रंजन आदि ने भी अपनी अपनी विधा में काव्य पाठ किया।

इस मौके पर , रमन पाण्डेय , त्रिपुरारी पाण्डेय, कृष्ण भगवान यादव, जगदीश सिंह,रमापति मिश्र, टी पी सिंह,के के मिश्र,अखिलेश पाण्डेय, अभिमन्यु पाण्डेय ,अवध नारायण शुक्ल, शैलेन्द्र कुमार सिंह,अभिनव मिश्र,संजीव शुक्ल, कैप्टन पी एन मिश्र विजय कुमार मिश्र , जगन्निवास मिश्र, अखिलेश मिश्र, धवन मिश्र,ज्वाला पाठक,कृष्ण कुमार यादव, जगदीश सिंह रीता पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे स्वागत भाषण और अतिथियों के प्रति आभार ब्यक्त करते हुये अवधी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष अवधी संवर्धरन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।

काव्य गोष्ठी का संचालन ओज कवि अनिरुद्ध मिश्र ने किया।

Amethi

Nov 26 2023, 19:31

संविधान के मौलिक अधिकार का संकल्प ले- एसडीएम प्रीती तिवारी

अमेठी। तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी प्रीती तिवारी ने संविधान दिवस पर कर्मचारियों को पाठन कराया गया और मौलिक कर्तव्यो की शपथ दिलाई गई। एसडीएम प्रीती तिवारी ने सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए, दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख, 26 नवंबर 1949 ई0 (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं"।

उन्होंने कहा कि आजादी मिलते ही देश को चलाने के लिए संविधान बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया। इसी कड़ी में 29 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान के निर्माण के लिए प्रारूप समिति की स्थापना की गई और इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर को जिम्मेदारी सौंपी गई।

दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से देखने-परखने के बाद डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार कर लिया। 26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया, इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपना लिया।

यही वजह है कि देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एनेकता में एकता की मिशाल है भारत का संविधान, हमें संवैधानिक व्यवस्था के साथ चलते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

Amethi

Nov 26 2023, 13:59

दो दिवसीय नंद महर मेले की हुई शुरुवात,सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम,राक्षसों का वध करने के बाद श्रीकृष्ण ने किया था हवन पूजन

अमेठी। जिले में आज से दो दिनों तक चलने वाले नंद महर मेले की शुरूवात हो गई।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई इस मेले में अमेठी समेत आसपास के दर्जनों जिलों के लाखों श्रद्धालु दर्शन पूजन करने आते है।मान्यता है इसी स्थान पर राक्षसों का वध करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने अपने परिवार के साथ हवन पूजन किया था।

दरअसल अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज से 10 किलोमीटर दूर भगवान नंद बाबा का पौराणिक मंदिर है।यहां साल में एक बार कार्तिक माह की पूर्णिमा पर दो दिनों तक चलने वाला विशाल मेला लगता है।मेले को लेकर पौराणिक मान्यता है कि राक्षसों का वध करने के बाद भगवान श्री कृष्ण ने अपने भाई बलराम और बाबा नंद के साथ यहां पर हवन पूजन किया था।वही बाद में बाबा नंद और राजा बलि का मंदिर स्थापित किया गया।मंदिर में सिर्फ यदुवंशी ही नही बल्कि सभी समाज के लाखों लोग दूध चढ़ा कर अपनी मनोकामना पूर्ण करते है।मेले में अमेठी जिले के साथ ही सुल्तानपुर, बाराबंकी,रायबरेली ,प्रतापगढ़ अयोध्या के व्यापारी अपनी दुकानों को लगाते है।

प्रेत बाधा से मिलती है मुक्ति

इस मंदिर में पूजा अर्चना करने और प्रसाद चढ़ाने से प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है।स्थानीय लोग बताते है कि नंद बाबा के मंदिर में एक खास तरह का झंडा चढ़ाने की परंपरा सदियों से चली आरही है।

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

दो दिनों तक चलने वाले इस मेले में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम है।सम्बंधित थाने के अलावा आसपास के कई थानों की पुलिस और पीएसी को भी लगाया गया है।खुद एसपी डॉ इलामारन जी मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Amethi

Nov 26 2023, 13:58

अमेठी पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी,बनाये गए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

अमेठी । कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कांग्रेस संगठन ने उन्हें प्रदेश महासचिव बनाया है।योगेंद्र मिश्र के महासचिव बनने पर कांग्रेसियों ने आला कमान को बधाई दी है।90 के दशक में सक्रिय राजनीति की शुरुवात करने वाले योगेंद्र मिश्र अमेठी कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल है।योगेंद्र की गिनती गांधी परिवार के करीबियों में होती है।राहुल गांधी जब अमेठी के सांसद हुआ करते थे तो योगेंद्र मिश्र जिला अध्यक्ष के पद पर रहे।2000 से 2010 तक योगेंद्र मिश्र अमेठी और सुल्तानपुर के युवक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहे।

2013 में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली और 2013 से लगातार 2019 तक कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद पर रहे। 2019 में प्रदीप सिंघल को अमेठी का कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाया गया।लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस हाईकमान ने देश के सबसे बड़े सूबे में कांग्रेस संगठन बड़ा बदलाव करते हुए कई चेहरो को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

अमेठी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र को प्रदेश संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महासचिव बनाया गया है।योगेंद्र मिश्र को प्रदेश महासचिव बनाए जाने कांग्रेसियों ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है।

ब्लॉक प्रमुख सदाशिव कांग्रेस के जिला महासचिव अनिल सिंह और कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी आशीष शुक्ला ने कहा आला कमान ने जो भरोसा जताया है उस पर वो 100 प्रतिशत खरा उतरेंगे।उनके नेतृत्व में कांग्रेस और आगे जाएगी।अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल,नरसिंह बहादुर सिंह,रजवाड़ी प्रसाद पासी, डॉ नरेन्द्र मिश्र,रफीक वारसी अल्लू मियां, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी ने सोनिया गाँधी,राहुल गाँधी,मल्लिकार्जुन खड़गे,प्रियंका गाँधी,अजय राय के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं संगठन के सेवादल अध्यक्ष रामबरन कश्यप, महिला जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय,युका अध्यक्ष शुभम सिंह,रा.छा.स.अध्यक्ष सौरभ मिश्र जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष गणों सहित अमेठी कांग्रेस परिवार मे खुशी जाहिर की और नवनियुक्त प्रदेश महासचिव को बधाई दी।

Amethi

Nov 25 2023, 21:15

जब जयसिंह प्रताप यादव के भाषण पर अखिलेश यादव ने बजाई ताली

अमेठी।समाजवादी पार्टी नेता जयसिंह प्रताप यादव अमेठी ने प्रदेश के सैफई मे खूब वाहवाही लूटी। जब राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अखिलेश यादव ने तालिया बाजाई। लोग अपने आपको सम्मान देने से रोक नही पाये। वाकिया पीडीए साईकिल यात्रा 208 दिन मे उप्र के 40 जिले, 202 विधानसभा,42 लोकसभाओ मे जाकर 8500 किमी दूरी तय करके समाजवादी नीतियों व पूर्ववर्ती सपा सरकार मे तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेे जनहित के विकासकार्यों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा कि जनविरोधी नीतिओं को बताया और भाजपा को हटाने के लिए लोगो को जागरूक किया ,साईकिल यात्रा का समापन पूर्व मुख्यमंत्री,सपा प्रमुख अखिलेश यादव कि उपस्थिति मे सैफई मे हुआ।

समापन के मौके पर साईकिल यात्री संघर्षशील सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने शायराना अंदाज मे मंच पर अपनी बात रखी तो जयसिंह का शायराना अंदाज अखिलेश यादव को खूब भाया और अखिलेश यादव ने हँसते हुए तालिया बजाकर कर जयसिंह का उत्साहवर्धन किया है। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने बताया कि हमारे मध्यम वर्गीय परिवार युवाओ को राष्ट्रीय मंच पर भाषण दिलाकर अखिलेश यादव ने जो सम्मान देने का काम किया वह कोई और नहीं कर सकता है।

अखिलेश यादव के साथ मंच पर उपस्थित पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने जयसिंह प्रताप यादव की पार्टी के प्रति निष्ठा,मेहनत व संघर्ष को खूब सराहा,इस मौके पर भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Amethi

Nov 25 2023, 21:14

बौद्धिक धनवान बने विद्यार्थी, तभी तरक्की तय-पवन दूवे

अमेठी- स्पर्श महाविद्यालय सकरा रामनगर कल्याणपुर में शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बी.ए. पास कर चुके लगभग 70 छात्र - छात्राओं को स्मार्ट फोन बितरण किया गया। स्मार्टफ़ोन पाकर उनके चेहरे खिल उठे।

इस अवसर पर छात्र - छात्राओं को सम्बोधित करते हुए समाज सेवी पवनदूवे ने कहा कि आज के तकनीकी समय में सूचनाओं का संकलन स्मार्ट फोन से आसान हो गया है। बौद्धिक रूप में वह व्यक्ति अधिक धनवान है जिसके पास सटीक एवं अधिक सूचनाएं हैं।उपस्थित छात्र ,छात्राओं को इसको ज्ञानार्जन के लिए प्रयोग करने के कहा गया।

वितरण समारोह में प्रबंधक अंजनी द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को शुभकामना प्रदान किया।बितरण समारोह में समाज सेवी पवनदूवे ,प्रबंधक अंजनी द्विवेदी, शिक्षक बलराम मौर्य, राम सुन्दर, संजीव यादव ,इन्दरावती मौर्य ,राज कुमार ,दिवाकर तिवारी के साथ महाविद्यालय के शिक्षणोत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।