बहराइच: संविधान दिवस को लेकर भीम आर्मी ने निकाली दलित सम्मान पद यात्रा रैली
महेश चंद्र गुप्ता
बहराइच में रविवार को संविधान दिवस को लेकर भीम आर्मी द्वारा दलित सम्मान पदयात्रा रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में इंदिरा स्टेडियम पर एकत्रित होकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी निकले और शहर के मुख्य चाक चौराहों से होते हुए इस रैली का समापन शहर के अंबेडकर पार्क पर हुआ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार राज ने बताया कि संविधान दिवस के सम्मान में इस यात्रा को निकाला जा रहा है इसका उद्देश्य दलित समाज के लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि संविधान से ही हमारा देश चलता है। देश ना ही दिया से चलता है ना रामायण से चलता है। हमारा भारत देश संविधान चलता है।
उनके द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।







Nov 26 2023, 18:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k