प्रधानमंत्री के मन की बात का 107 वां एपिसोड आज प्रसारित ,बाबूलाल मरांडी ने कहा-उनकी बात परिश्रम, प्रगति और प्रेरणा से था परिपूर्ण
राँची: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 107 वां एपिसोड आज संपन्न हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं के आम जनता के साथ राज्य के सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम को सुना।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने संथाल परगना प्रवास के क्रम में बोरियो विधानसभा में मन की बात को सुना जबकि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने रांची विधानसभा क्षेत्र के इरगु टोली में ,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 278,279 के कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुनी।
पदाधिकारी कार्यकर्ता ने अपने अपने क्षेत्र में कार्यक्रम को सुना।
प्रधानमंत्री के मन की बात को प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनका यह कार्यक्रम का हर एपिसोड अपने आप में अनूठा होता है। उन्होंने कहा कि आज का संस्करण भारत के लोग, युवा शक्ति के परिश्रम, प्रगति और उनकी प्रेरक प्रसंगों से परिपूर्ण है।
कहा कि मन की बात का हर प्रेरक प्रसंग हजारों लोगों को देश और समाज के लिए कुछ करने के लिए बल प्रदान करता है।
नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सामूहिक शक्ति से हो रहे सकारात्मक बदलाव को मन की बात में जोर दिया है। प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम बढ़ता भारत ,बदलता भारत को दिशा देता है।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मन की बात भारत के जन जन से जुड़ी बात है। इसमें स्वच्छता है, स्वावलंबन है, डिजिटल इंडिया है आत्म निर्भर भारत है।
कहा कि प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल अभियान ने देश में चमत्कारिक बदलाव लाए हैं। कहा कि यह क्रांति अब रुकने वाली नहीं।











Nov 26 2023, 18:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k