भाजपा युवा मोर्चा महानगर कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, मिशन 2024 पर हुई चर्चा

गोरखपुर- भाजपा युवा मोर्चा महानगर कार्यसमिति बैठक एवं मंडल सशक्तिकरण,वोटर चेतना अभियान की कार्यशाला बेनीगंज स्तिथ भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई।कार्यशाला बैठक की बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।विशिष्ट अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय शोध प्रमुख भाजयुमो दुर्गेश बजाज उपस्थित रहे।
राजेश गुप्ता ने अपने उद्बोधन मे कहा की कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है और हम अन्य पार्टियों से अलग इसलिए हैं। क्योंकि हमारी विचारधारा और से अलग है युवा मोर्चा अपनी सकारात्मक ऊर्जा की बदौलत समाज में अपनी एक अलग पहचान बना ली है युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता पूर्वक निर्वहन करती है। युवा मोर्चा भाजपा का एक महत्वपूर्ण अंग है शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो भी कार्यक्रम युवा मोर्चा को दिया जाता है वह अपनी कर्तव्य निष्ठा से अपनी भूमिका निभाती है मिशन 2024 में एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र भाई मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रहे हैं।
गुप्ता जी ने कहा कि सत्यार्थ मिश्रा जब से युवा मोर्चा महानगर की कमल संभाली है एक बड़े स्तर पर युवाओं को जोड़ने का कार्य किया है। दुर्गेश बजाज ने बताया की जो भी अभियान चल रहे मंडल सशक्तिकरण, वोटर चेतना अभियान, एवं युवती सम्मेलन मे युवा मोर्चा बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है और आशा है की पूरी निष्ठा के साथ सभी अभियानो को सफल बनाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा ने कहा की शिर्ष नेतृत्व द्वारा जो भो अभियान युवा मोर्चा को दिए गए है युवा मोर्चा महानगर की पूरी टीम पूरी निष्ठा लगन के साथ अभियान को सफल बनाएगी और 25 नवम्बर से 3 दिसंबर तक चलने वाले वोटर चेतना अभियान मे युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्त्ता अपने सभी बूथों पर नय वोटरों को फार्म न• 06 भरवा कर नय वोटरों को जोड़न का कार्य करेगा| और हर बार की तरह इस बार भी गोरखपुर महानगर को क्रमांक 1पे रखने का कार्य करेगी|
बैठक का सफल संचालन महामंत्री हर्ष श्रीवास्तव ने किया
बैठक में उपस्थित भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री अम्बिकेश धर दुबे,महामंत्री रजत गुप्ता, हर्ष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मनीष जैन, अभिनव एबट, कर्मवीर सिंह, शिवम रॉय,अमित नारायण,अनामिका सिंह,मंत्री राहुल गिरी, राहुल राना,आलोक आनंद,मीडिया प्रभारी राहुल साहनी, सुभम अग्रहरी सुभम मिश्रा सत्या सिंह, चंदन प्रताप सिंह, प्रदीप निषाद, अभिलाष शाही, सुभम मिश्रा,मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, विजय यादव, सूरज शर्मा, अनुराग, मनीष, सत्या, राहुल पाण्डेय, अनमोल पाण्डेय, धर्मवीर शर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Nov 25 2023, 20:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.8k