Ranchi

Nov 25 2023, 18:04

झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय छठवा राज्य सम्मेलन का शुभारंभ


राजधानी रांची के पुलिस मेंस एसोसिएशन के सभागार में झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय छठवा राज्य सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। जिनके खुले सत्र का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा किया गया। 

इस सम्मेलन में राज्य के कर्मचारी महासंघ से जुड़े सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दो दिवसीय महासम्मेलन में कर्मचारी महासंघ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा और अपनी संबंधित मांगों को किस प्रकार से राज्य सरकार तक पहुंचना है इस विषय में भी चिंतन किया जाना है।

महासम्मेलन में आए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि कर्मचारी महासंघ की ओर से अपने विषय और विसंगतियों को लेकर सरकार के समक्ष मांग रखती रही है। इनके मांगों पर सरकार विचार करेगी और निकट भविष्य में पूरा करने के लिए भरपूर प्रयास करेगी।

Ranchi

Nov 25 2023, 12:07

आज राँची कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में गुरु नानक देव का 554 वां प्रकाश मनाया जाएगा

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने जानकारी दी कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 554 वां प्रकाश पर्व 25 नवंबर को रांची के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में मनाया जाएगा.

 इस उपलक्ष्य में सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:30 बजे तक विशेष भव्य दीवान सजाया जाएगा. इसमें जिसमें सिख पंथ के विश्व विख्यात कीर्तनी जत्था भाई अमरजीत सिंह जी तान तथा भाई अमनदीप सिंह जी लुधियाना वाले तथा भाई ओंकार सिंह जी दरबार साहिब अमृतसर वाले विशेष रूप से शिरकत करेंगे. 

मौके पर गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाएगा. दोपहर 2.30 बजे गुरुद्वारा मैदान से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा.

Ranchi

Nov 25 2023, 12:04

रांची: राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा 26, 27 व 28 नवंबर को रजभवन के समक्ष डालेगा महापड़ाव


रांची: राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 26, 27 व 28 नवंबर को रांची के राजभवन के समक्ष महापड़ाव ऐतिहासिक होगा.

 ये बातें प्रेस वार्ता में शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक, एटक के महासचिव अशोक यादव, एक्टू के सचिव शुभेंदु सेन, इंटक के संजीव सिन्हा, सीटू के अनिर्वान बोस, अखिल भारतीय किसान महासभा के पूरन महतो, मजदूर नेता अजय कुमार सिंह, आदिवासी जन अधिकार मंच के प्रफुल्ल लिंडा ने कहीं.

Ranchi

Nov 25 2023, 12:00

विंध्याचल मेडिकल हॉल एवं हृदयम हार्ट क्लिनिक के द्वारा आज झुमरीतिलैया में हृदय रोग के उपचार के लिए नि:शुल्क शिविर

विंध्याचल मेडिकल हॉल एवं हृदयम हार्ट क्लिनिक रांची के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में रांची के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ साकेत कुमार सोनी शहर के स्मार्ट बाजार के पीछे काशी हाइटस् में स्थित विंध्याचल मेडिकल हॉल में हृदय रोग से संबंधित उपचार करते हुए परामर्श देंगे.

 यह जानकरी विंध्याचल मेडिकल हॉल के संचालक शिखर भदानी ने दी. उन्होंने बताया कि डॉ साकेत कुमार सोनी विंध्याचल मेडिकल हॉल में सुबह 9:30 बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करेंगे. इस दौरान हाई ब्लड प्रेशर, छाती में भारीपन, दर्द, थकान, कमजोरी, सांस फूलना, धड़कन का तेजी से चलना, बच्चे के दिल में छेद, अवचेतना, चक्कर आना, लो पंपिंग हार्ट की जांच सहित हृदय रोग से संबंधित सभी समस्याओं की जांच करेंगे.

 जरूरतमंद मरीज मोबाइल नंबर 9852211141 पर संपर्क कर सकते हैं.

Ranchi

Nov 25 2023, 11:40

आज राँची कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में गुरु नानक देव का 554 वां प्रकाश मनाया जाएगा


गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने जानकारी दी कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 554 वां प्रकाश पर्व 25 नवंबर को रांची के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में मनाया जाएगा.

 इस उपलक्ष्य में सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:30 बजे तक विशेष भव्य दीवान सजाया जाएगा. इसमें जिसमें सिख पंथ के विश्व विख्यात कीर्तनी जत्था भाई अमरजीत सिंह जी तान तथा भाई अमनदीप सिंह जी लुधियाना वाले तथा भाई ओंकार सिंह जी दरबार साहिब अमृतसर वाले विशेष रूप से शिरकत करेंगे. 

मौके पर गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाएगा. दोपहर 2.30 बजे गुरुद्वारा मैदान से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा.

Ranchi

Nov 25 2023, 11:37

डोरंडा थाना क्षेत्र से एक आर्मी जवान का शव मिला पेड़ से लटका, शरीर में चोट जा निशान

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक आर्मी के जवान का शव पेड़ से लटका मिला है. जवान के शरीर पर चोट के भी निशान हैं. 

ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है. सिटी एसपी, हटिया डीएसपी सहित आर्मी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. जानकारी के मुताबिक, जवान छुट्टी लेकर घर आने वाला था.

Ranchi

Nov 25 2023, 11:35

रांची : हिन्दपीढ़ी जागृति समिति की ओर से आज माता का भव्य जागरण आयोजित


रांची: हर साल की तरह इस बार भी हिन्दपीढ़ी जागृति समिति की ओर से माता का भव्य जागरण आयोजित किया जा रहा है. 25 नवंबर को हिंदपीढ़ी मिडिल स्कूल में जागरण का आयोजन किया जा रहा है. इस साल जमशेदपुर से दलजीत दीवाना, धनबाद से श्वेता तिवारी, राधारानी और हरियाणा से जुगनू कलाकार माता का भजन प्रस्तुत करेंगे. 

कई मनोरम झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी. समिति के अध्यक्ष सूरज प्रकाश छाबड़ा, सचिव नीतीश कुमार सिन्हा, मंत्री शक्ति रामायण सिंह ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरण में शामिल हों.

Ranchi

Nov 23 2023, 18:04

झारखंड दफादार चौकीदार पंचायत का राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन

रांची: झारखण्ड राज्य दफ़ादार – चौकीदार पंचायत द्वारा 6 सूत्री लम्बित माँगों को लेकर आज राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है।

इस धरना में बड़ी संख्या में चौकीदार शामिल हुए।

जिसकी अध्यक्षता राज्याध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने किया और अपनी मांगो को बताया। 6 सूत्री मांगों में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान कराने हेतु सभी उपायुक्तों को आदेश देना, 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार दफ़ादारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार नियुक्त करने का आदेश सभी उपायुक्तों को देना, चौकीदारों के रिक्त पदों पर विज्ञापन निकालकर नियुक्ति करने पर रोक लगाना, झारखण्ड चौकीदार संवर्ग नियमावली 2015 के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर बीट सृजित करना, सेवा-विमुक्त सभी चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान कराने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार-दफ़ादारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 (4) की भावना के आलोक में तत्काल अध्यादेश जारी करना।

Ranchi

Nov 23 2023, 17:19

झारखंड के 9 जिलों में शुरू हो गया विकसित भारत संकल्प यात्रा, दूसरा चरण 3 दिसंबर से होगा

रांची : 15 नवंबर को खूंटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी को बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई यह यात्रा की शुरुआत झारखंड राज्य के 9 ज़िलों में हो चुकी है। दूसरा चरण 3 दिसम्बर से शुरू होगी। जो देश के अंतर्गत आने वाले 2 लाख 51 हजार पंचायत के विभिन्न गांव से गुजरने वाली है। आने वाले वर्षों में पूर्ण रूप से विकसित भारत का सपना साकार हो इसे लेकर केंद्रीय नेतृत्व की सरकार लगातार प्रयासरत है। इसे सफल बनाने के लिए भाजपा के सांसद, विधायक से लेकर पंचायत स्तर के कार्यकर्ता अपना पूर्ण सहयोग देंगे और लोगो के बीच जायेंगे।

पीएम मोदी द्वारा जो कल्याणकारी कार्य किया जा रहा है उसे धरातल पर पहुंचाने के लिये हम सब कृतसंकल्पित हैं। वहीं उन्होंने हेमंत सरकार को भी कटघरे में खड़ा करने का काम किया। कहा राज्य सरकार केवल कमाने वाली सरकार है। नल जल योजना की रफ्तार राज्य में काफी धीमी है।

Ranchi

Nov 23 2023, 13:10

राँची में आज सिख समुदाय की प्रभातफेरी का समापन, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

रांची में सिख समुदाय के लोगों ने प्रभात फेरी के समापन दिन बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. दरअसल ये प्रभात फेरी 554वां प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में था. जिसकी शुरूआत 11 नवंबर से हुई थी. अंतिम दिन प्रभात फेरी पिस्का मोड़, कृष्णानगर कॉलोनी, स्टेशन, मेन रोड, पीपी कंपाउंड, कडरु से निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय ने हिस्सा लिया.