Ranchi

Nov 25 2023, 11:37

डोरंडा थाना क्षेत्र से एक आर्मी जवान का शव मिला पेड़ से लटका, शरीर में चोट जा निशान

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक आर्मी के जवान का शव पेड़ से लटका मिला है. जवान के शरीर पर चोट के भी निशान हैं. 

ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है. सिटी एसपी, हटिया डीएसपी सहित आर्मी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. जानकारी के मुताबिक, जवान छुट्टी लेकर घर आने वाला था.

Ranchi

Nov 25 2023, 11:35

रांची : हिन्दपीढ़ी जागृति समिति की ओर से आज माता का भव्य जागरण आयोजित


रांची: हर साल की तरह इस बार भी हिन्दपीढ़ी जागृति समिति की ओर से माता का भव्य जागरण आयोजित किया जा रहा है. 25 नवंबर को हिंदपीढ़ी मिडिल स्कूल में जागरण का आयोजन किया जा रहा है. इस साल जमशेदपुर से दलजीत दीवाना, धनबाद से श्वेता तिवारी, राधारानी और हरियाणा से जुगनू कलाकार माता का भजन प्रस्तुत करेंगे. 

कई मनोरम झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी. समिति के अध्यक्ष सूरज प्रकाश छाबड़ा, सचिव नीतीश कुमार सिन्हा, मंत्री शक्ति रामायण सिंह ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरण में शामिल हों.

Ranchi

Nov 23 2023, 18:04

झारखंड दफादार चौकीदार पंचायत का राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन

रांची: झारखण्ड राज्य दफ़ादार – चौकीदार पंचायत द्वारा 6 सूत्री लम्बित माँगों को लेकर आज राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है।

इस धरना में बड़ी संख्या में चौकीदार शामिल हुए।

जिसकी अध्यक्षता राज्याध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने किया और अपनी मांगो को बताया। 6 सूत्री मांगों में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान कराने हेतु सभी उपायुक्तों को आदेश देना, 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार दफ़ादारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार नियुक्त करने का आदेश सभी उपायुक्तों को देना, चौकीदारों के रिक्त पदों पर विज्ञापन निकालकर नियुक्ति करने पर रोक लगाना, झारखण्ड चौकीदार संवर्ग नियमावली 2015 के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर बीट सृजित करना, सेवा-विमुक्त सभी चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान कराने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार-दफ़ादारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 (4) की भावना के आलोक में तत्काल अध्यादेश जारी करना।

Ranchi

Nov 23 2023, 17:19

झारखंड के 9 जिलों में शुरू हो गया विकसित भारत संकल्प यात्रा, दूसरा चरण 3 दिसंबर से होगा

रांची : 15 नवंबर को खूंटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी को बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई यह यात्रा की शुरुआत झारखंड राज्य के 9 ज़िलों में हो चुकी है। दूसरा चरण 3 दिसम्बर से शुरू होगी। जो देश के अंतर्गत आने वाले 2 लाख 51 हजार पंचायत के विभिन्न गांव से गुजरने वाली है। आने वाले वर्षों में पूर्ण रूप से विकसित भारत का सपना साकार हो इसे लेकर केंद्रीय नेतृत्व की सरकार लगातार प्रयासरत है। इसे सफल बनाने के लिए भाजपा के सांसद, विधायक से लेकर पंचायत स्तर के कार्यकर्ता अपना पूर्ण सहयोग देंगे और लोगो के बीच जायेंगे।

पीएम मोदी द्वारा जो कल्याणकारी कार्य किया जा रहा है उसे धरातल पर पहुंचाने के लिये हम सब कृतसंकल्पित हैं। वहीं उन्होंने हेमंत सरकार को भी कटघरे में खड़ा करने का काम किया। कहा राज्य सरकार केवल कमाने वाली सरकार है। नल जल योजना की रफ्तार राज्य में काफी धीमी है।

Ranchi

Nov 23 2023, 13:10

राँची में आज सिख समुदाय की प्रभातफेरी का समापन, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

रांची में सिख समुदाय के लोगों ने प्रभात फेरी के समापन दिन बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. दरअसल ये प्रभात फेरी 554वां प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में था. जिसकी शुरूआत 11 नवंबर से हुई थी. अंतिम दिन प्रभात फेरी पिस्का मोड़, कृष्णानगर कॉलोनी, स्टेशन, मेन रोड, पीपी कंपाउंड, कडरु से निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय ने हिस्सा लिया.

Ranchi

Nov 22 2023, 15:26

झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवस : रामचंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान

रांची: आज झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किए। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस समारोह के दौरान मनिका के कांग्रेस विधायक रामचन्द्र सिंह को भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वही दूसरी ओर देश की सीमा की रक्षा में शहीद जवानों और कई खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर बच्चों को भी सम्मानित किया गया। 

आज पूरे दिन स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समारोह की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के स्वागत भाषण से किया गया। झारखंड विधानसभा के 23 वर्षों के कार्यकाल पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि अब समय आ गया है कि झारखंड अपने साथ अस्तित्व में आए राज्यों से भी विकास के मामले में आगे बढ़े। राज्य में विकास की गति तेज हुई है। इसमें और तेजी आएगी।

विधानसभा के चयनित छह उत्कृष्ट पदाधिकारी, कर्मचारी को स्वर्गीय कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार मिश्रा, अवर सचिव विष्णु पासवान, प्रशाखा पदाधिकारी नीलेश कुमार सिंह व नियाज अहमद, वरीय सचिवालय सहायक तापस कुमार यादव व माइकल लकड़ा शामिल हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर झारखंड के लोकगीतों की प्रस्तुति होगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके इलावा हास्य कलाकार रविंद्र जॉनी की भी प्रस्तुति होगी।

Ranchi

Nov 21 2023, 14:29

ओरमांझी के चुटूपालू घाटी में एक ट्रेलर, एक ट्रैक्टर और दो कार में टक्कर, दो की मौत

राँची: ओरमांझी के चुटूपालू घाटी में एक ट्रेलर, एक ट्रैक्टर और दो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. दोनों मृतक उत्तराखंड में फंसे मजदूर राजेंद्र बेदिया व सुकराम बेदिया के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं. 

मरने वालों में ट्रेलर का चालक और खालासी शामिल है. वहीं, घायल रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाद दोनों ओर सड़क जाम है.

Ranchi

Nov 21 2023, 14:26

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज टाटा होते हुए रांची आएंगे,वहां।से विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे

रांची: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज मंगलवार को रांची आयेंगे. अश्विनी वैष्णव टाटा से स्पेशल ट्रेन से पुरूलिया होते हुए रांची पहुंचेंगे और वहां से एक।विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. 

पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो के अनुसार रेल मंत्री की ट्रेन पुरुलिया के बलरामपुर, पुरुलिया, जॉयपुर व झालदा स्टेशन पर होते रांची जायेंगे.

Ranchi

Nov 21 2023, 14:23

आचार संहिता उल्लंघन मामले में सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर हुई आज सुनवाई

रांची : सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर थाना में आचार संहिता उल्लंघन मामले में दर्ज प्राथमिकी को चुनाैती देनेवाली हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में 21 नवंबर को सुनवाई हो.रही है. इस मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ 21 नवंबर तक पीड़क कार्रवाई करने पर रोक है.

 पिछली सुनवाई के दाैरान हाइकोर्ट ने पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दायर करने का निर्देश दिया था. 

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी हेमंत सोरेन ने याचिका दायर कर आदित्यपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी (418/2014) को निरस्त करने की मांग की है.

Ranchi

Nov 21 2023, 14:20

शराब घोटाला से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी योगेंद्र तिवारी की पीएमएलए कोर्ट में आज पेशी

राँची: शराब घोटाला से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को जेल में न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को पीएमएल कोर्ट रांची में पेश किया जायेगा. इस मामले में इडी ने 19 अक्टूबर को योगेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया था.

 इसके बाद 14 दिनों तक रिमांड पर इनसे पूछताछ की थी. फिर इडी कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में योगेंद्र तिवारी को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया था.