Ranchi

Nov 16 2023, 20:17

पीएम मोदी के झारखंड दौरा पर ,झमुमो का कटाक्ष, कहा-उनसे झारखंड की जनता को थी उम्मीद, लेकिन हुई निराशा

प्रधानमंत्री न मोदी रांची आए जरूर लेकिन HEC के बारे में नही की कोई बात वे चाहते है यह राज्य बने रहे गरीब

राँची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रधानमंत्री का रांची के साथ साथ बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातु में आगमन एवं कार्यक्रम को लेकर झामुमो जम कर हमलावर हुई।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री के दौड़े को लेकर कहा कि झारखंड के लोग अपने मेहमान की आत्मनीय संबंध बनाता है। प्रधानमंत्री जी का भी हमने स्वागत किया।

प्रधानमंत्री के आगमन पर यहां के लोगो को उनसे उम्मीद बहुत थी कि झारखंड को विशेष उपहार देंगे। उनकी वापसी के बाद राज्य में कहीं न कहीं निराशा हुई है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की सरकार को किसी भी प्रकार से जनजातीय और आदिवासियों से सहानुभूति नहीं है सिर्फ और सिर्फ आगामी चुनाव की वोट बैंक की राजनीति किया जा रहा है प्रधानमंत्री के द्वारा जो संबोधन भाषण दिया गया उसमें किसी भी प्रकार से जनजाति और आदिवासियों के पारंपरिक त्यौहारों का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया है आदिवासियों के केंद्रीय योजनाओं में मूलभूत सुविधाओं की बात नगण्य है वहीं राज्य सरकार के द्वारा जो भी राज्य वासियो के लिए योजनाएं लाई गई हैं वह मिल का पत्थर साबित होगा वही केंद्रीय प्रवक्ता ने केंद्र की सरकार के विषय में कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के कार्यकाल में देशवासियों को गरीबी के कगार पर ला खड़ा कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य के लोगों के हक और अधिकार के लिए लगातार संघर्षरत रहा है और आने वाले समय में भी संघर्ष हर कीमत पर करता रहेगा।

Ranchi

Nov 16 2023, 16:22

रांची पुलिस वाले की हैवानियत : तस्वीर लेकर नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा पुलिसकर्मी

रांची के सुखदेव नगर थाना में एक बच्ची एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 12 साल की इस लड़की ने नग्न तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने के मामले में सुखदेव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी पुलिसकर्मी का नाम नीरज खोसला है और उसकी तैनाती पीसीआर में है।

उस प्राथमिकी में लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे और उसके माता पिता को जान से मार देने की धमकी दे कर उसके साथ दुष्कर्म किया करता था। उसकी नग्न तस्वीर को भी वायरल करने की धमकी देता था।

सुखदेवनगर इलाके की रहने वाली यह लड़की पिछले कुछ महीनों से बिहार के नालंदा में अपनी बुआ के यहां रह रही थी। इस दौरान उसकी तबीयत बिगडी गई। तब उसने डरते हुए बुआ को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद उसकी बुआ उसे लेकर रांची पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई गई।

Ranchi

Nov 16 2023, 16:20

राँची में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक,उनके काफिले के कारकेड में घुसी एक महिला, इस लापरवाही के कारण एक एस आई और दो कांसटेबल निलंबित

झारखंड में दो दिवसीय दौरे पर राँची आये पीएम की सुरक्षा में चूक हुई इस मामले में तीन पुलिस कर्मी को निलंवित कर दिया गया।

पीएम मोदी बिरसा मुंडा की जयंती पर राँची आये थे । उनकी काफिला जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क जा रहा था । इसी बीच अचानक उनके काफिले के सामने एक महिला आ गयीं जिसके कारण अफरा - तफरी मच गया।

उस महिला को अचानक कारकेड में घुसने की वजह से इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। कुछ ही सेकेंड में मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी महिला को वहां से हटाकर किनारे ले गए। इसके बाद पीएम का काफिला आगे बढ़ा।

इस कारण प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए एक एएसआई और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एएसआई अबू जफर, कांस्टेबल छोटेलाल टुडू और कांस्टेबल रंजन कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान संगीता झा के रूप में हुई है। वह कथित तौर पर अपने पति से परेशान थी और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती थी।

ससुराल से तंग महिला अपने पति की शिकायत पीएम से करना चाहती थी

रांची पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसकी शादी 2012 में झारखंड के देवघर जिले के जमुनी गांव में एक व्यक्ति से हुई थी।

साल 2016 के बाद उनके बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। सिन्हा ने बताया कि महिला चाहती थी कि पति का वेतन उसके खाते में आए। इस सिलसिले में वह इस साल अक्तूूबर में प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली भी गई थीं और वहां 10 दिन तक रहीं।

हालांकि, निराशा हाथ लगी। महिला ने राष्ट्रपति से मिलने की भी कोशिश की थी। जब सभी प्रयास बेकार हो गए, तो वह देवघर में अपने ससुराल लौट आईं।

निराश होकर लौट रही थी

अधिकारी ने बताया कि महिला को सूचना मिली की प्रधानमंत्री झारखंड की राजधानी आने वाले हैं, तो वह रांची आ गईं। महिला ने मंगलवार रात रोड शो के दौरान उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन असफल रही और बुधवार को राजभवन जाने का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वह राजभवन से निराश होकर लौट रही थीं, लेकिन रेडियम रोड पर अचानक उन्हें प्रधानमंत्री के काफिले का सायरन सुनाई दिया और वह अचानक काफिले के सामने आ गईं।

Ranchi

Nov 16 2023, 15:25

फ्लाइओवर निर्माण कार्य की वजह से मेन रोड ओवरब्रिज से यातायात रहेगा बाधित

रांची : सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक तक चल रहे फ्लाइओवर निर्माण कार्य की वजह से मेन रोड ओवरब्रिज से यातायात व्यवस्था 16 से 18 नवंबर तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक बाधित रहेगी. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने यह आदेश बुधवार को जारी कर दिया है.

Ranchi

Nov 16 2023, 13:38

आईएचएम राँची के त्रिवर्षीय बी.एससी इन हॉस्पिलेटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट में धमाकेदार आगाज

रांची: इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट(आईएचएम) राँची में बी.एससी इन हॉस्पिलेटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम के तृतीय वर्ष के छात्रों ने आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन दिखाया।

वार्षिक 6 लाख रुपये की अधिकतम पैकेज के साथ पहले चरण में 17 छात्रों का सिलेक्शन हुआ।

पहले चरण के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में देश के नामी-गिरामी होटल एवं अन्य संस्थाओं जैसे ताज ग्रुप, आईटीसी, द ओबेरॉय, द पार्क होटल, सोडेक्सो एवं नुटेस्ट फ़ूड एंड ड्रिंक्स ने शिरकत की जिसमें कुल 17 छात्रों का चयन हुआ तथा वार्षिक 6 लाख रुपये की अधिकतम पैकेज के साथ सोडेक्सो के तरफ से सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान की गयी।

इसके बाद दूसरे चरण के प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन दिनांक 1 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें एनकालम हॉस्पिटैलिटी, बारबेक्यूनेशन-मलेशीया, दिल्ली ड्यूटी फ्री, स्टारबक्स, हयात होटल्स इत्यादि कंपनियां शामिल होंगी। सोडेक्सो के नेशनल अकाउंट डायरेक्टर मंजीत अहलावत ने संस्थान के छात्रों की कौशल की सराहना करते हुए बताया की आईएचएम रांची के शिक्षक वास्तव में कॉलेज के मानकों और अनुभव को अगले स्तर पर लाने के लिए प्रयासरत हैं।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार द्वारा सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए बताया की संस्थान छात्रों को बदलते समय के मुताबिक उत्कृष्ट शिक्षा तथा बेहतर हुनर के साथ साथ देश विदेश में रोजगार उपलब्ध करा रहा है। जिससे छात्र देश में हीं नहीं अपितु विदेशों में भी बेहतर भविष्य का निर्माण करने में सक्षम हो सके।

Ranchi

Nov 15 2023, 22:07

सीएम हेमंत सोरेन ने 18 हजार युवाओं को दिया ऑफर लेटर, 7043 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

रांची: 15 नवंबर झारखंड राज्य स्थापना दिवस पूरे राज्य में हर्षो उल्लास का माहौल। राजभर में स्थापना दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां एक ओर पीएम मोदी खूंटी के कॉलेज मैदान में तीसरे जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्रीने कई योजनाओं और पॉलिसी का शुभारंभ किया। 

स्थापना दिवस के अवसर पर रांची के मोराबादी मैदान में राज्यपाल क राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित किया। जिसमें 1714.44 करोड़ की कुल 229 योजनाओं का उद्घाटन किया। और 5328 करोड़ की कुल 677 योजनाओं का शिलान्यास किया।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जहां विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास, और नई नीतियों का लोकार्पण, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण, युवाओं को ऑफर लेटर तथा खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार राशि का वितरण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं लाभुक मौजूद रहे। स्थापना दिवस समारोह में जिन योजनाओं का शुभारंभ किया गया। उनमें 

अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना प्रमुख योजना थी और इसके अलावे भी कई योजनाओं की सौगात झारखण्ड की जनता को दी गई। 

राज्यपाल सिटी राधाकृष्णन ने कहा कि झारखंड राज्य अगले 5 साल में सिर्फ अर्थव्यवस्था वाला बन सकता है। हमारे राजनीतिक मतभेद अलग-अलग हो सकते हैं परंतु हमें मिलकर राज्यवासियों के विकास के लिए काम करना है। इस मौके पर उन्होंने राज्य के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की भी सराहना की।

स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन ने कहा झारखण्ड आदिवासी बहुल राज्य है। मैं भी आदिवासी समुदाय से आता हूं, और मुझे आदिवासी होने पर गर्व है। आदिवासी हक और अधिकार की लड़ाई लड़ता आया है। फिर वह लड़ाई महाजनों के विरुद्ध हो या अंग्रेजों के। झारखंड में पूरे देश का 42% खनिज संपदा है फिर भी यहां लोग बदहाल है।

Ranchi

Nov 15 2023, 15:33

झारखंड को PM मोदी ने दी हजारों करोड़ रुपए की सौगात, बोले- 'मोदी ने समाज के अंतिम व्यक्ति का भी नमक खाया है'

पहला - हमारी नारीशक्ति ,दूसरा - हमारे अन्नदाता, तीसरा , हमारी युवाशक्ति और चौथा - भारत के मध्यम एवम गरीब वर्ग

 ;(झारखंड डेस्क )

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर झारखंड में हैं । झारखंड की जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया कल शाम उनके आगमन के बाद उनका एक झलक देखनेके लिए महिलाओं युवाओं और आम से लेकर खास आदमी कतारबद्ध होकर खड़े रहे। 

इन दो दिनों में कई कार्यक्रमों में भाग लिए। कल पीएम मोदी ने एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक रोड शो भी किया। वहीं आज पीएम मोदी सबसे पहले बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुंचे। जहां उन्होंने बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पीएम मोदी उनके पैतृक गांव उलिहातू गए , जहां उन्होंने उनकी प्रतिमा की पूजा की।  पीएम मोदी खूंटी के कॉलेज मैदान में तीसरे जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने हजारों करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।

विकसित भारत के संकल्प का एक प्रमुख आधार

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प का एक प्रमुख आधार है पीएम जनमन, यानी पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान। इस अभियान के तहत अब हमारी सरकार उन आदिवासी भाई-बहनों तक पहुंचेगी, जिन तक कभी नहीं पहुंचा गया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। ये यात्रा आज 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती से शुरू होकर अगले साल 26 जनवरी तक चलेगी। इस यात्रा में सरकार मिशन मोड में देश के गांव-गांव जाएगी, हर गरीब, हर वंचित को सरकारी योजनाओं का लाभार्थी बनाया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि अपने अनुभवों के आधार पर मैं आज एक अमृत मंत्र आपके सामने रख रहा हूं। अगले 25 वर्षों के अमृतकाल में अगर हमें विकसित, भव्य और दिव्य भारत का निर्माण करना है, तो हमें उसके 4 अमृत स्तंभों को और मजबूत करना होगा। पहला - भारत की महिलाएं, हमारी नारीशक्ति। दूसरा - भारत के किसान, हमारे पशुपालक, मछली पालक, हमारे अन्नदाता। तीसरा - भारत के नौजवान, हमारी युवाशक्ति और चौथा - भारत का मध्यम वर्ग, भारत के गरीब।

2014 में दिया आप दायित्व तो हमारा सेवाकाल क्षुरु हुआ

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब हमें आप सबने दिल्ली की गद्दी पर बैठाकर सरकार चलाने का दायित्व दिया, उस दिन से हमारा सेवाकाल शुरू हुआ है।

हमारे आने से पहले भारत की एक बहुत बड़ी आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। देश के करोड़ों गरीबों ने इस बात की उम्मीद छोड़ दी थी कि कभी उनका जीवन बदल पाएगा। उस समय सरकारों का रवैया भी ऐसा था कि वो खुद को जनता का माई बाप समझती थी। लेकिन हमने सेवा की भावना से आपके सेवक की तरह काम करना शुरू किया।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में 110 से ज्यादा जिले ऐसे थे, जो विकास के हर क्षेत्र में पिछड़े हुए थे। पहले की सरकार बस उनकी पहचान कर के छोड़ देती थी। इन जिलों में शिक्षा, स्वास्थ सुविधाएं दशकों से दयनीय स्थिति में थी। संयोग देखिए, इन्हीं जिलों में देश की सबसे ज्यादा आदिवासी परिवार रहते थे।

पीएम मोदी ने कहा कि जो वंचित थे, हमने उन्हें वरीयता देना शुरू किया। जिन्हें सबसे दूर समझा जाता था, सरकार खुद चलकर उनके पास गई। जो दशकों से उपेक्षित थे, हमारी सरकार उनका संबल बनी, उनकी साथी बनी।

आज शुरू हुआ ऐतिहासिक अभियान

पीएम मोदी ने कहा कि आज झारखंड की इस पावन भूमि से दो ऐतिहासिक अभियानों की शुरुआत होने जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेचुरेशन के सरकार के लक्ष्यों को प्राप्त करने का माध्यम बनेगी। पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान, विलुप्त होने की कगार पर खड़ी जनजातियों की रक्षा करेगा, उन्हें सशक्त करेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि जनजातीय गौरव और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की गाथा हर देशवासी को प्रेरणा से भर देती है. झारखंड का कोना-कोना ऐसी ही महान विभूतियों, उनके हौसलों और अथक प्रयासों से जुड़ा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम सभी झारखंड के स्थापना दिवस भी मना रहे हैं. अटल जी के प्रयास से ही इस राज्य का गठन हुआ था। अभी देश को, विशेषकर झारखंड को 50 हजार करोड़ रुपये की अलग-अलग योजनाओं का उपहार मिला है।

मुझे भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क और स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय देखने का भी अवसर मिला है। 2 वर्ष पहले आज के दिन मुझे ये संग्रहालय देश को समर्पित करने का सौभाग्य मिला था। मैं सभी देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Ranchi

Nov 15 2023, 15:28

पीएम ने झारखंड दौरा में दिया विकास का मूल मंत्र,कहा अगर हमें विकसित भारत बनाना है तो 4 अमृत स्तंभों को और मजबूत करना होगा।

पहला - हमारी नारीशक्ति ,दूसरा - हमारे अन्नदाता, तीसरा , हमारी युवाशक्ति और चौथा - भारत के मध्यम एवम गरीब वर्ग

 (झारखंड डेस्क )

Nov 15 2023, 12:06

बिरसा मुंडा की 148वी जयंती पर सीएम हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पहुंच किया नमन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 148वीं जयंती के मौके पर बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पहुंच, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। राजधानी रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

बता दे 15 नवंबर 1875 को ही झारखंड के खूंटी स्थित उलिहातु में उनका जन्म हुआ था। वही 9 जून 1900 को निधन के बाद भगवान बिरसा मुंडा की अंत्येष्टि को कोकर में लाया गया था। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ” धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शत-शत नमन। रांची में भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी”

Ranchi

Nov 15 2023, 11:49

धनबाद:17 से महापर्व छठ की शुरुआत, 27 को गुरुनानक जयंती

धनबाद :-छठ पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है. इस पर्व में मुख्यतः सूर्य देव को अर्घ्य देने का सबसे ज्यादा महत्व माना गया है.छठ पूजा की तिथियां अर्घ्य का समय और पारण समय क्या है. पंडित सुधीर कुमार पाठक ने बताया की छठ पूजा, अक्षय नवमी, 

देवोत्थान एकादश, वैकुण्ठ चतुर्दशी,कार्तिक पूर्णिमा व गुरुनानक जयंती कब मनानी है.

कब कब है क्या पर्व:-

खरना(छठ) 17 नवंबर ,सायम् अर्घ्य 18 नवंबर 

प्रातःकालीन अर्घ्य 19 नवंबर ,अक्षय नवमी 21 नवंबर , देवोत्थान एकादश 23 नवंबर ,वैकुण्ठ चतुर्दशी 25 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व गुरुनानक जयंती 27 नवंबर 2023 को है.