dhanbad

Nov 15 2023, 17:25

बिरसा क्लब, सुसनीलेवा ने एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर मनाया बिरसा जयन्ती एवं झारखण्ड स्थपना दिवस

बरवाअड्डा- बिरसा स्पोर्टिंग क्लब, सुसनीलेवा में आज भगवान बिरसा जयंती एवं झारखण्ड स्थापना दिवस के मोके पर एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर धूम-धाम से बच्चों एवं खिलाड़ियों में मिठाई बाट कर मनाया।

जिसका शुभारंभ सुसनीलेवा निवासी महिला नेत्री श्रीमती रायमुनि देवी, श्रीमती भानुमती मारण्डी, मिनी देवी, किरण शुषमा किंडो, कैरोलीना चुराठ, डॉक्टर श्रीमती केसी मूर्मू, सुशीला टोपनो के नेतृत्व में किया गया।

इस खेल में 8 टीमो ने भाग लिया, जिसमे फाइनल मैच में शेर अली नगर सुसनीलेवा और बाला कोड़ा एएफसी के बीच खेल गया।

जहाँ गाँव के बुजुर्ग सूखलाल मुर्मू, जय होरों, मंटू मुर्मू, राजेश मंडल, हरि मूर्मू, डॉक्टर वीपी सोरेन, बिश्वनाथ हेम्ब्रम, श्याम मुर्मू, अजीत हेमब्रॉम, ह्यूमानिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष समाजसेवी गौतम कुमार मंडल, आकाश मंडल, बेनीलाल हेमब्रॉम, सनातन मुर्मू, मनोज हेमब्रम, सतीश मुर्मू, बेजनाथ, चौहान, गुड्डू, सूरज, दीप चांद मुर्मू, शिव चांद हेमब्रॉम, चौहान, विशाल एवं बुद्धिजीवी समाजसेवी ओर बिरसा क्लब सुसनीलेवा के पूर्व सदस्यों के संयुक्त नेतृत्व में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

dhanbad

Nov 15 2023, 17:24

भगवान बिरसा के जन्म स्थल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद आईआईटी आईएसएम कैंपस में बने एक्वामरीन छात्रावास किया ऑनलाइन उद्धघाटन

धनबाद: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स), धनबाद के छात्रों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक क्षण के रूप में मनाया जा रहा है ,देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थल खुटी से धनबाद आईआईटी आईएसएम के छात्र छात्रा को एक्वामरीन हॉस्टल का सौगात दिया और छात्रावास देश को समर्पित किया वही छात्रावास का शिलान्यास प्रधानमंत्री के द्वारा 2014 में किया गया था ,जो 2023 में पूरी तरह से बनकर तैयार है 

 वर्ष जुलाई 2023 से, एक्वामरीन हॉस्टल दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों के लिए आवास के रूप में काम कर रहा है, जो केवल आवास से कहीं अधिक प्रदान करता है; यह आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के भीतर एक गतिशील सीखने के माहौल को बढ़ावा देता है। 

ये पूरा क्षेत्र 64600 वार्गफिट में फैला है और छात्रावास को बनाने के लिए 192 करोड़ का बजट केंद्र सरकार द्वारा दिया गया था और इसमें 2000 छात्रों को समायोजित करने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए 16 लिफ्टों, हाई-स्पीड इंटरनेट और एक कुशल अग्निशमन और बिजली वितरण प्रणाली सहित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

dhanbad

Nov 15 2023, 17:21

गिरिडीह: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, नमन प्रियेश लकड़ा ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन

गिरिडीह: आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने समस्त जिलेवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही उपायुक्त, अपर समाहर्ता, आईएएस प्रशिक्षु समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने समाहरणालय सभाकक्ष स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान से हमें प्रेरणा लेना चाहिए और समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। उपायुक्त ने धरती आबा को नमन करते हुए कहा कि हम सभी के लिए इनका जीवन प्रेरणास्रोत है कि कैसे उन्होंने अपने अदम्य साहस के बल पर अंग्रेजों से लोहा लिया था। आगे उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर हमसब आज उनके बलिदानों को याद करते हैं। भगवान बिरसा मुंडा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है, हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।

 उन्होंने हमेशा जल, जंगल और जमीन की बात की और एक रणनीति तैयार करके अन्याय के विरुद्ध लड़ाई की। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।

dhanbad

Nov 15 2023, 16:25

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य की स्थापना दिवस पर आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई

धनबाद : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य की स्थापना दिवस पर बैकमोड स्थित बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई.

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा जी गरीबों के मसीहा थे.

 उन्होंने आजादी की लड़ाई में नायक की भूमिका निभाते हुए अंग्रेजी हुकूमत को धूल चटाने के साथ-साथ झारखंड के अस्मिता संस्कृति और जल जंगल जमीन के संरक्षक के रूप में अहम भूमिका निभाई,उन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया, स्वतंत्रता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है और सामाजिक सद्भावना के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास झारखंड वासियों व देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, योगेन्द्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव प्रभात सुरूलिया,पप्पु कुमार तिवारी,जावेद राजा, दिलीप अग्रवाल, सूरज वर्मा, शिवकुमार यादव, विंध्याचल यादव, शीवधार यादव, श्याम साव सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे.

dhanbad

Nov 15 2023, 16:22

कोयलांचल में धूमधाम से मनाया गया गोधन

धनबाद : भैया दूज कोयलांचल में बुधवार को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया.इसे गोधन और भाई फोटा के रूप में भी मनाया गया. इस पावन त्यौहार में बहनें अपने भाई को कहीं तिलक लगाकर तो कहीं गोधन कूटकर यम से भाई की लंबी आयु की कामना की.भाई ने भी इस पावन त्योहार में अपनी बहन की रक्षा का वचन दिया. बंगाली समाज के लोग इसे भाई फोटा के रूप में मनाते है. वहीं उत्तर भारतीय परंपरा के अनुसार बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए गोधन कूट कर बजड़ी खिलाती है.

भाजपा नेत्री ने मनाया भईया दूज.

भाई बहन के पावन पर्व भाई दूज के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने अपने परिजनों के साथ परंपरागत तरीके से अपने आवास पर भाई दूज पर्व को मनाया.आज के दिन बहने उपवास रखकर सामूहिक रूप से गोधन कूट कर भाई को लगाने के लिए चावल का लेप बनाती है . साथ ही नियम पूर्वक खिचड़ी आदि बनाकर श्रद्धा से मृत्यु के देवता यम की पूजा कर उनसे भाइयों को सभी संकटों से उबार कर उन्हें लंबी आयु प्रदान कर सुखी जीवन का आशीर्वाद मांगती है.

dhanbad

Nov 15 2023, 16:16

रौनक कुमार सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ऑल इंडिया 77वां रैंक हासिल कर धनबाद का नाम किया रौशन, बने असिस्टेंट कमांडेड

धनबाद के भूली ए ब्लॉक के क्वार्टर नंबर 94 में रहने वाले रौनक कुमार सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में ऑल इंडिया 77वां रैंक हासिल कर धनबाद का नाम रोशन किया है। रौनक के इस सफलता से उसके घर में खुशी का माहौल है।

रौनक के पिता शशि कुमार सिंह निश्चितपुर कोलियरी में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं और माता अनीता सिंह गृहिणी हैं। रौनक ने वर्ष 2014 में डीएवी पब्लिक स्कूल मूनीडीह से मैट्रिक और 2016 में डीपीएस कार्मिक नगर धनबाद से 12वीं पास की तथा 2019 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है।

रौनक ने बताया कि वह बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखता था। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और दोस्तों को दिया है।

रौनक के सफलता से भूली ए ब्लॉक के लोगों में खुशी की लहर है। रौनक आज दिल्ली से वापस अपने घर भूली ए ब्लॉक पहुंचेवही रौनक के पहुंचते हीभूली ए ब्लॉकएवं कॉलोनी वासियों नेरौनक का स्वागत फूल माला एवं मिठाई खिलाकर किया वही रौनक के घर वालों ने रौनक का स्वागतआरती एवं मिठाई खिलाकर किया

रौनक के इस सफलता से यह स्पष्ट हो गया है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। रौनक के इस सफलता से धनबाद का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है।"

वही रौनक के पिता शशि सिंह ने मीडिया से बात करते हुए अपने पुत्र की सफलता पर भावुक होकर रो पड़े।

dhanbad

Nov 15 2023, 16:03

*रौनक कुमार सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ऑल इंडिया 77वां रैंक हासिल कर धनबाद का नाम किया रौशन, बने असिस्टेंट कमांडेड

धनबाद के भूली ए ब्लॉक के क्वार्टर नंबर 94 में रहने वाले रौनक कुमार सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में ऑल इंडिया 77वां रैंक हासिल कर धनबाद का नाम रोशन किया है। रौनक के इस सफलता से उसके घर में खुशी का माहौल है।

रौनक के पिता शशि कुमार सिंह निश्चितपुर कोलियरी में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं और माता अनीता सिंह गृहिणी हैं। रौनक ने वर्ष 2014 में डीएवी पब्लिक स्कूल मूनीडीह से मैट्रिक और 2016 में डीपीएस कार्मिक नगर धनबाद से 12वीं पास की तथा 2019 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है।

रौनक ने बताया कि वह बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखता था। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और दोस्तों को दिया है।

रौनक के सफलता से भूली ए ब्लॉक के लोगों में खुशी की लहर है। रौनक आज दिल्ली से वापस अपने घर भूली ए ब्लॉक पहुंचेवही रौनक के पहुंचते हीभूली ए ब्लॉकएवं कॉलोनी वासियों नेरौनक का स्वागत फूल माला एवं मिठाई खिलाकर किया वही रौनक के घर वालों ने रौनक का स्वागतआरती एवं मिठाई खिलाकर किया

रौनक के इस सफलता से यह स्पष्ट हो गया है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। रौनक के इस सफलता से धनबाद का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है।"

वही रौनक के पिता शशि सिंह ने मीडिया से बात करते हुए अपने पुत्र की सफलता पर भावुक होकर रो पड़े।

dhanbad

Nov 15 2023, 15:18

धनबाद : जिले के विभिन्न क्षेत्र में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोधन पूजा का आयोजन किया गया

विशुनपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण, कोयला नगर कृष्णा नगर, बारामुड़ी, हीरापुर, झरनापाड़ा, अजंतापाडा, भिस्तीपाड़ा, जेसी मल्लिक सहित अन्य जगहों पर सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। 

अजंता पाड़ा काली मंदिर प्रांगण में बने गोवर्धन पर्वत के समक्ष दिए का दीप प्रज्ज्वलित कर और परिक्रमा कर गोवर्धन पूजा मनाई गई। पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर प्रांगण में ही गौ पूजन हुआ। अंत में खीर का भोग अर्पण किया गया। इसके अलावा घर घर भी गोधन पूजा का आयोजन हुआ। घरों में गोबर के अर्घ्य से गोवर्धन का निर्माण किया गया। साथ ही अन्नकूट का भोग लगाया गया। इस गोवर्धन पूजा महिलाये के साथ बच्चियां भी सम्मिलित हुई।

गोधन पूजा मनाने के पीछे की कथा* पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण ने सात दिनों तक गोधन पहाड़ी को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था, क्योंकि भगवान इंद्र के आदेश पर संवर्तक बादलों ने वृंदावन में भारी मात्रा में बारिश की थी. दरअसल, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भगवान कृष्ण ने अपने समुदाय को देवराज इंद्र के बजाय गोवर्धन पहाड़ी की पूजा करने की बात कही.

dhanbad

Nov 15 2023, 13:10

उपायुक्त व एसएसपी सहित पदाधिकारियों ने अर्पित की धरती आबा के चरणों में पुष्पांजलि*

*

धनबाद :- भगवान बिरसा मुंडा की 148 वीं जयंती तथा झारखंड राज्य के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक मोड़ में बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर समस्त जिले वासियों को शुभकामनाएं दी.उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने न्याय के लिए जो लड़ाई लड़ी थी उसे और आगे ले जाने तथा उनके बताएं मार्ग पर चलने की आज हम सब प्रतिज्ञा लेते है।

साथ ही कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया. भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी समस्त जिले वासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

बैंक मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सभी पदाधिकारियों ने पुलिस हाउस के पास स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

इस मौके पर उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कमलाकांत गुप्ता, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एसडीओ उदय रजक, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, निदेशक एनईपी इंदु रानी, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा, वरीय पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानू प्रतापन, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, कार्यपालिका दंडाधिकारी प्रदीप कुमार, रविंद्र नाथ ठाकुर, अंशु कुमार पांडेय, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा, मिश्रीलाल मरांडी, मोतीलाल मरांडी, नारायण महतो, रति उरांव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर और उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

dhanbad

Nov 15 2023, 13:07

उपायुक्त व एसएसपी सहित पदाधिकारियों ने अर्पित की धरती आबा के चरणों में पुष्पांजलि