बैंड व डीजे के धुन पर धूमधाम से निकाली गई रामबारात
अमृतपुर lफर्रुखाबाद l कस्बा में आदर्श रामलीला परिषद की तरफ से बड़े ही धूमधाम से राम बारात निकाली गई।बड़ी ही संख्या में ग्राम वासियों ने बारात का आनंद लिया।अग्निहोत्री टेंट हाउस का डीजे लगाया गया।ग्राम वासियों द्वारा अग्निहोत्री टेंट हाउस डीजे की जमकर तारीफ की गई।ग्राम वासियों ने बताया कि वर्तमान में इसके टक्कर का कोई डीजे नहीं है।बारात के स्वरूपों का सजावट का कार्य अमृतपुर ग्राम पंचायत भवन में हुआ।
जिसमें समस्त स्वरूपों को सजाया गया। स्वरूपों को सजाने का कार्य ब्यूटीशियन रीना सेंगर द्वारा किया गया। बारात में कुल 12 रथ थे।रथो पर स्वरूप विराजमान थे। स्वरूपों को सर्वप्रथम अमृतपुर के ग्राम देवता भारतदास बाबा के स्थान पर ले जाया गया।वहां पर स्वरूपों की रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों तथा अमृतपुर थानाअध्यक्ष मीनेश पचौरी द्वारा पूजा अर्चना की गई।
सुरक्षा की दृष्टि से अमृतपुर थाने की पुलिस चप्पे चप्पे पर मौजूद रही। कहीं कहीं पर देखा गया कि थाना अध्यक्ष द्वारा स्वयं अपने हाथ में डंडा लेकर सुरक्षा की व्यवस्था गया।अमृतपुर थाना अध्यक्ष अंत तक मौके पर मौजूद रही। उसके बाद स्वरूपों को रथो पर विराजमान किया गया।बारात में कुल 12 रथ थे।बारात अमृतपुर के मुख्य मार्गो से निकाली गई।
चौहान टेंट हाउस के पास जिलापंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान उर्फ लल्ला भैया द्वारा स्वरूपों की पूजा अर्चना की गई तथा मिष्ठान खिलाया गया।जिसके बाद रथ अमृतपुर के पुरानी पुलिस चौकी के पास पहुंचे। जहां पर आलोक कुमार द्वारा स्वरूपों की पूजा अर्चना की गई।
बारात को बड़े ही भव्य तरीके से निकाला गया। बारात में दो पिकअपों पर डीजे साउंड की व्यवस्था की गयी थी। समस्त नौजवानों ने डीजे की धुन पर ठुमके लगाए।आदर्श रामलीला परिषद की कमेटी ने बारात में जमकर पसीना बहाया। नौजवानों ने भी भरपूर सहयोग किया। अमृतपुर का आदर्श रामलीला परिषद 100 वर्षों से भी अधिक पुराना है।
प्रतिवर्ष परंपरागत तरीके से राम बारात कस्बे के अंदर निकाली जाती है। जिसमें गांव से लेकर आसपास क्षेत्रों तक के संभ्रांत नागरिक बुजुर्ग बच्चे आदि शामिल होते हैं। सौहार्दपूर्ण माहौल में निकलने वाली राम बारात कस्बे की गलियों में होते हुए रामलीला स्थल पर पहुंचती है। गाजेबाजे और चकाचोंध रोशनी के बीच बच्चे नौजवान महिलाएं सभी लोग इसका आनंद ले रहे थे।
गलियों के किनारे बने मकानों की छतों से महिलाएं राम बारात पर पुष्प वर्षा कर रही थी। मंगल गीत गाए जा रहे थे। जगह-जगह पर पूजा अर्चना की गई और राम भक्तों ने प्रभु राम के चरणों में मस्तक नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाकचोवन्ध थी कहीं से किसी भी अराजकता की कोई खबर सामने नहीं आई। हमेशा की तरह राम बारात का कार्यक्रम रात्रि कालीन के अवसर पर संपन्न कराया गया।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम दुलारे अवस्थी उपाध्यक्ष अजय सिंह चौहान कोषाध्यक्ष कौशल अग्निहोत्री कानूनी सलाहकार विनोद प्रकाश द्विवेदी उप मंत्री रामनरेश अवस्थी मंत्री महेश चंद्र अवस्थी मंच संचालक राम अवतार अग्निहोत्री कुंज बिहारी अवस्थी बलराज सिंह मुख्य मेला प्रबंधक सुरेश चंद्र पाठक सुनील कुमार अवस्थी शैलेश कुमार अवस्थी सहायक प्रबंधक के तौर पर प्रदीप अग्निहोत्री घनश्याम अवस्थी नन्हे उस्ताद प्रभात शुक्ला अशोक यादव बबलू गौरव शर्मा सूरजभान निशांत आनंद शर्मा आदि हजारों की तादाद में दर्शक दीर्घा के लोग उपस्थित रहे।
Nov 01 2023, 14:48