लालगंज(वैशाली): दिवगंत कांग्रेस जिलाध्यक्ष के परिजनों से चिराग पासवान ने की मुलाकात
लालगंज(वैशाली): वैशाली के लालगंज में दिवंगत कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे चिराग पासवान. चिराग पासवान ने उनके परिजनों का ढांढस बढ़ा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. 29 अक्टूबर को दिल्ली के अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी.
उन्होंने कहा कि मेरे पिता जी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी में काम किया हैं। वो हमलोगों की महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी को बनाने और आगे विस्तार करने में अहम भूमिका रही हैं. उसके बाद भले ही वे किसी भी दल में रहे, उनका वही संबंध हमलोगों के साथ है जो पिताजी के साथ रहा हैं.
चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पिताजी के जाने के बाद जिस तरह से उन्होंने रिश्ते को निभाया है . उनके चले जाने के बाद मेरे लिए भी क्षति हैं. साथ ही क्षेत्र के लिए भी अधिक क्षति पहुंची हैं.
Nov 01 2023, 10:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k